देखिए कैसे और क्यों अररिया के जोगबनी क्षेत्र में एक पिकअप चालक नवी हुसैन की सिर कलम कर नृशंस हत्या कर दी गई... महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय जैसे पब्लिक बोलती है... नबी हुसैन का रवी चौहान से हल्का मज़ाक बना काल... लेकिन यहाँ दो सवाल पैदा होता है... 1. बिहार में पब्लिक अपराध होते चुपचाप देखती है या वायरल वीडियो बनाती है... पुलिस तक को कॉल नहीं करती... अपराध चरम पर है..? 2. बिहार में अपराधियों का हौंसला बुलंद हो चुका है... पुलिस मुकदर्शक है.. सिर्फ पोस्टमार्टम कराने का काम रह गया है पुलिस का...? अररिया में बीच सड़क पर सिर कलम कर हत्या से आक्रोश में अमोना गांव, जानें वहां के लोगों ने क्या-क्या बताया अररिया के जोगबनी क्षेत्र में एक पिकअप चालक नवी हुसैन की सिर कलम कर नृशंस हत्या कर दी गई है. इस जघन्य वारदात के बाद अमोना गांव में भारी तनाव है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी के पास अमोना गांव के रहने वाले नवी हुसैन की चाकू से गोदकर और सिर कलम कर हत्या कर दी गई है. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव और गम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मजदूरी कर परिवार पालता था नवी नवी हुसैन पेशे से पिकअप चालक थे और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. ग्रामीणों के अनुसार, नवी का स्वभाव बहुत मिलनसार था और गांव में कभी उनका किसी से झगड़ा नहीं हुआ था. नवी के पीछे उनकी पत्नी, तीन छोटी बेटियां और दो बेटे हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है और नवी ही घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. क्या है पूरी घटना? जानकारी के मुताबिक, नवी हुसैन हर रोज की तरह शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे घर से अपनी पिकअप लेकर मंडी के लिए निकले थे. उन्हें पसमतिथिया से सामान लाकर मंडी पहुंचाना था. सुबह करीब 8-9 बजे गांव वालों को खबर मिली कि नवी की हत्या कर दी गई है. हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से नवी के शरीर को चाकू से गोद डाला और उनका सिर काटकर अलग फेंक दिया. ग्रामीणों का आरोप और पुलिस की कार्रवाई अमोना गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई बड़ी साजिश है. लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. ग्रामीणों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भी नाराजगी है उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद कोई बड़ा नेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा. इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस कैंप कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है.
देखिए कैसे और क्यों अररिया के जोगबनी क्षेत्र में एक पिकअप चालक नवी हुसैन की सिर कलम कर नृशंस हत्या कर दी गई... महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय जैसे पब्लिक बोलती है... नबी हुसैन का रवी चौहान से हल्का मज़ाक बना काल... लेकिन यहाँ दो सवाल पैदा होता है... 1. बिहार में पब्लिक अपराध होते चुपचाप देखती है या वायरल वीडियो बनाती है... पुलिस तक को कॉल नहीं करती... अपराध चरम पर है..? 2. बिहार में अपराधियों का हौंसला बुलंद हो चुका है... पुलिस मुकदर्शक है.. सिर्फ पोस्टमार्टम कराने का काम रह गया है पुलिस का...? अररिया में बीच सड़क पर सिर कलम कर हत्या से आक्रोश में अमोना गांव, जानें वहां के लोगों ने क्या-क्या बताया अररिया के जोगबनी क्षेत्र में एक पिकअप चालक नवी हुसैन की सिर कलम कर नृशंस हत्या कर दी गई है. इस जघन्य वारदात के बाद अमोना गांव में भारी तनाव है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. बिहार के अररिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जोगबनी के पास अमोना गांव के रहने वाले नवी हुसैन की चाकू से गोदकर और सिर कलम कर हत्या कर दी गई है. इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में तनाव और गम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मजदूरी कर परिवार पालता था नवी नवी हुसैन पेशे से पिकअप चालक थे और
मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. ग्रामीणों के अनुसार, नवी का स्वभाव बहुत मिलनसार था और गांव में कभी उनका किसी से झगड़ा नहीं हुआ था. नवी के पीछे उनकी पत्नी, तीन छोटी बेटियां और दो बेटे हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है और नवी ही घर के इकलौते कमाऊ सदस्य थे. क्या है पूरी घटना? जानकारी के मुताबिक, नवी हुसैन हर रोज की तरह शुक्रवार तड़के करीब 2 बजे घर से अपनी पिकअप लेकर मंडी के लिए निकले थे. उन्हें पसमतिथिया से सामान लाकर मंडी पहुंचाना था. सुबह करीब 8-9 बजे गांव वालों को खबर मिली कि नवी की हत्या कर दी गई है. हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से नवी के शरीर को चाकू से गोद डाला और उनका सिर काटकर अलग फेंक दिया. ग्रामीणों का आरोप और पुलिस की कार्रवाई अमोना गांव में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि इस हत्याकांड के पीछे कोई बड़ी साजिश है. लोगों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. ग्रामीणों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भी नाराजगी है उनका कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद कोई बड़ा नेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा. इलाके में तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस कैंप कर रही है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है.
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय "माटी बोलेगी एक दिन" ना तख़्त रहेगा, ना ताज रहेगा, ये दुनिया है फानी, कहाँ राज रहेगा, ना जब एक भी ये कहानी रहेगी, तो माटी सभी की गवाही कहेगी, तो माटी सभी की गवाही कहेगी। कहेगी ये कुर्सी के झगड़ों की बातें, कहेगी ये झूठी इबारत की रातें, जो जनता के नाम पे खेला गया है, वो हर एक चेहरा उघाड़ा गया है, ये सत्ता की हर चाल पुरानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। जो वादे थे काग़ज़ पे लिखकर मिटाए, जो सपने थे आँखों में लेकिन बुझाए, चुनावों में जो मीठी बातें सुनाई, हकीकत में जनता ही सबसे रुलाई, ये आँसू की हर एक कहानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। कहीं धर्म के नाम पे दीवार खड़ी है, कहीं जाति की आग में बस्ती जली है, इंसान ही इंसान से डरने लगा है, मोहब्बत का रिश्ता भी मरने लगा है, ये नफ़रत की हर बदगुमानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। जो बिकती रही ख़बरों की सच्चाई, जो दबती रही हर तरफ़ से सुनवाई, कलम भी कहीं डर के साए में खोई, आवाज़ भी सच की कहीं जा के रोई, ये स्याही भी अपनी जुबानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। मगर याद रखना ये बदलेगा मंजर, उठेगा फिर इक सच का जलता हुआ सर, न झूठों का मेला, न डर का बसेरा, जगेगा फिर इंसाफ का वो सवेरा, ये बदलाव की नई कहानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। कलम ये “परवेज़ भारतीय ” की जब बोलेगी, तो सच की ही ज्वाला ये खोलेगी, न डर सत्ता का, न झूठ का पहरा, ये शब्द बनेंगे जनता का चेहरा, ये आवाज़ नई एक रवानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी।2
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत एम.एच.नगर थाना परिसर में शनिवार दोपहर सर्किल ऑफिसर (सीओ) उदयन सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निपटारा करना है, ताकि आम लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। हर शनिवार को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है। पहले जहां छोटे-छोटे विवादों को लेकर लोगों को थाना, अंचल कार्यालय और न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं की सुनवाई और समाधान की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया जाए, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो सके। शनिवार को आयोजित दरबार में कुल 8 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 2 मामलों को आवश्यक दस्तावेजों के अभाव और स्थल निरीक्षण की आवश्यकता के कारण लंबित रखा गया है। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने और जांच पूरी होने के बाद शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने प्रशासनिक पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। कई लोगों ने बताया कि पहले वर्षों तक लंबित रहने वाले भूमि विवाद अब तेजी से सुलझ रहे हैं, जिससे आपसी तनाव भी कम हो रहा है।दरबार में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे प्रमुख फरियादियों में सतीशचंद्र गुप्ता, नसीमुल हक (हसनपुरा), जगदीश भगत, मनोज साह (कोहरौता), विकास सोनी, गणेश साह (सहली), कन्हैया यादव, वीरेंद्र यादव, मोना गुप्ता, बदरे आलम (अरंडा), सुनीता कुमारी, कृष्ण मांझी (लहेज़ी), सविता देवी और संपत साह (भेखपुरवा) शामिल रहे। इस मौके पर संबंधित विभाग के कर्मचारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने मामलों की सुनवाई में सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को न्याय उनके नजदीक और समय पर मिले। जनता दरबार इसी दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है, जिससे प्रशासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।1
- हिना टेक्निकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (Manpower Consultancy Service) खान पुर मोड़... बड़हरिया... Client इंटरव्यू... 13-04-2026.... यहा टेक्निकल ट्रेनिंग भी कराया जाता है.. जो लोग टेक्निकल ट्रेनिंग करना चाहते है वो लोग खानपुर मोड़ स्थित ऑफिस मे जा कर विजिट कर सकते है..... ऑफिस कांटेक्ट नंबर.... 7321844607, वाट्सअप... 9128442859 Henna Technical Center Private LTD...बड़हरिया सिवान...1
- Post by Manoj kumar Singh1
- nayak film ke hero se thoda bhi kam nahi hai Nepal ke p m balen shah1
- बिहार के सीएम रेस में गोपालगंज के जनक राम का भी नाम शामिल1
- Post by जनसत्ता NEWS@1