Shuru
Apke Nagar Ki App…
*जंगलराज पार्ट 2*: बिहार की BJP-JDU सरकार में इंसानी जान की कोई कीमत ही नहीं बची है, आखिर ये कैसी कानून व्यवस्था है?
जनसत्ता NEWS@
*जंगलराज पार्ट 2*: बिहार की BJP-JDU सरकार में इंसानी जान की कोई कीमत ही नहीं बची है, आखिर ये कैसी कानून व्यवस्था है?
More news from बिहार and nearby areas
- सीवान जिले के हसनपुरा प्रखंड अंतर्गत एम.एच.नगर थाना परिसर में शनिवार दोपहर सर्किल ऑफिसर (सीओ) उदयन सिंह के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी विवादों का त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निपटारा करना है, ताकि आम लोगों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। हर शनिवार को आयोजित होने वाले इस जनता दरबार से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है। पहले जहां छोटे-छोटे विवादों को लेकर लोगों को थाना, अंचल कार्यालय और न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं की सुनवाई और समाधान की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया जाए, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो सके। शनिवार को आयोजित दरबार में कुल 8 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से 6 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 2 मामलों को आवश्यक दस्तावेजों के अभाव और स्थल निरीक्षण की आवश्यकता के कारण लंबित रखा गया है। अधिकारियों ने संबंधित मामलों में आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने और जांच पूरी होने के बाद शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने प्रशासनिक पहल की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। कई लोगों ने बताया कि पहले वर्षों तक लंबित रहने वाले भूमि विवाद अब तेजी से सुलझ रहे हैं, जिससे आपसी तनाव भी कम हो रहा है।दरबार में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे प्रमुख फरियादियों में सतीशचंद्र गुप्ता, नसीमुल हक (हसनपुरा), जगदीश भगत, मनोज साह (कोहरौता), विकास सोनी, गणेश साह (सहली), कन्हैया यादव, वीरेंद्र यादव, मोना गुप्ता, बदरे आलम (अरंडा), सुनीता कुमारी, कृष्ण मांझी (लहेज़ी), सविता देवी और संपत साह (भेखपुरवा) शामिल रहे। इस मौके पर संबंधित विभाग के कर्मचारी और पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने मामलों की सुनवाई में सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को न्याय उनके नजदीक और समय पर मिले। जनता दरबार इसी दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है, जिससे प्रशासन और आम नागरिकों के बीच विश्वास भी मजबूत हो रहा है।1
- महाराजगंज, सिवान, बिहार JHVP BHARAT NEWS EDITED BY : परवेज़ आलम भारतीय "माटी बोलेगी एक दिन" ना तख़्त रहेगा, ना ताज रहेगा, ये दुनिया है फानी, कहाँ राज रहेगा, ना जब एक भी ये कहानी रहेगी, तो माटी सभी की गवाही कहेगी, तो माटी सभी की गवाही कहेगी। कहेगी ये कुर्सी के झगड़ों की बातें, कहेगी ये झूठी इबारत की रातें, जो जनता के नाम पे खेला गया है, वो हर एक चेहरा उघाड़ा गया है, ये सत्ता की हर चाल पुरानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। जो वादे थे काग़ज़ पे लिखकर मिटाए, जो सपने थे आँखों में लेकिन बुझाए, चुनावों में जो मीठी बातें सुनाई, हकीकत में जनता ही सबसे रुलाई, ये आँसू की हर एक कहानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। कहीं धर्म के नाम पे दीवार खड़ी है, कहीं जाति की आग में बस्ती जली है, इंसान ही इंसान से डरने लगा है, मोहब्बत का रिश्ता भी मरने लगा है, ये नफ़रत की हर बदगुमानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। जो बिकती रही ख़बरों की सच्चाई, जो दबती रही हर तरफ़ से सुनवाई, कलम भी कहीं डर के साए में खोई, आवाज़ भी सच की कहीं जा के रोई, ये स्याही भी अपनी जुबानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। मगर याद रखना ये बदलेगा मंजर, उठेगा फिर इक सच का जलता हुआ सर, न झूठों का मेला, न डर का बसेरा, जगेगा फिर इंसाफ का वो सवेरा, ये बदलाव की नई कहानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी। कलम ये “परवेज़ भारतीय ” की जब बोलेगी, तो सच की ही ज्वाला ये खोलेगी, न डर सत्ता का, न झूठ का पहरा, ये शब्द बनेंगे जनता का चेहरा, ये आवाज़ नई एक रवानी कहेगी, ये माटी सभी की गवाही कहेगी।2
- Post by जनसत्ता NEWS@1
- हिना टेक्निकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड (Manpower Consultancy Service) खान पुर मोड़... बड़हरिया... Client इंटरव्यू... 13-04-2026.... यहा टेक्निकल ट्रेनिंग भी कराया जाता है.. जो लोग टेक्निकल ट्रेनिंग करना चाहते है वो लोग खानपुर मोड़ स्थित ऑफिस मे जा कर विजिट कर सकते है..... ऑफिस कांटेक्ट नंबर.... 7321844607, वाट्सअप... 9128442859 Henna Technical Center Private LTD...बड़हरिया सिवान...1
- nayak film ke hero se thoda bhi kam nahi hai Nepal ke p m balen shah1
- Post by Manoj kumar Singh1
- यूपी सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुखपुरा में शनिवार की पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में कई अहम बयान दिए। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाने से बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि जो भी नेतृत्व करेगा वह बेहतर काम करेगा। राजभर ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में मऊ सीट से विधायक अब्बास अंसारी को सुभासपा टिकट नहीं देगी, क्योंकि वे पार्टी के नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2027 में उसके “सपनों को खत्म कर दिया जाएगा।” साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि वे गाजीपुर की जहूराबाद सीट से ही चुनाव लड़ेंगे और आजमगढ़ में NDA को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। आईए जानते हैं OP राजभर ने क्या कुछ कहा #OmPrakashRajbhar #OPRajbhar #BreakingNews #UPPolitics #BalliaNews #AbbasAnsari #NitishKumar #PoliticalNews #HindiNews #ViralNews #2027Election #UPNews #InsideBallia1
- Post by जनसत्ता NEWS@1