Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला से 5 तोला सोने की चेन छीन ली गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
Sheetla Prasad
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला से 5 तोला सोने की चेन छीन ली गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
More news from Pratapgarh and nearby areas
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला से 5 तोला सोने की चेन छीन ली गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।2
- सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खनन ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत सुल्तानपुर के कादीपुर: कब्रिस्तान की जमीन पर दबंगों का अवैध खननग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत कादीपुर सुल्तानपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बड़गॉव (में कब्रिस्तान की सुरक्षित भूमि पर अवैध खनन और कब्जे की कोशिश का गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ऋषि तिवारी पुत्र लालमणि तिवारी सहित अन्य लोगों पर दबंगई के बल पर सरकारी जमीन को नुकसान पहुँचाने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) को प्रार्थना पत्र सौंपा है।100 ट्राली मिट्टी चोरी करने का आरोपशिकायती पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 386 (रकबा 0.190 हे.) और 385 क (रकबा 0.0530 हे.), जो कि सरकारी अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज है, पर ऋषि तिवारी ने 4 व 5 मई की रात जेसीबी लगाकर अवैध खनन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि दबंगों ने रात के अंधेरे में लगभग 100 ट्राली मिट्टी वहां से हटा ली।विरोध करने पर विवाद और धमकी ग्रामीणों ने बताया कि जब उन्होंने इस अवैध कार्य को रोकने का प्रयास किया, तो ऋषि तिवारी और उनके पक्ष के लोग विवाद और मारपीट पर आमादा हो गए। दबंगों की धमकियों के कारण ग्रामीणों में रोष और भय का माहौल है।पैमाइश और कार्रवाई की मांगप्रार्थी मो. यासीन, अब्बास अली और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व टीम भेजकर कब्रिस्तान की भूमि की पैमाइश कराई जाए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और कब्रिस्तान की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित करने की अपील की है।3
- Post by Gulab Khan3021
- मछ्ली शहर, सुजानगंज चौराहे पर ऑटो रिक्शा व बैटरी रिक्शा के कारण लगता है भीषण जाम1
- Tamilnadu mein Rahul Gandhi और Vijay Thalapathy एक साथ Tamilnadu Rahul Gandhi और Vijay Thalapathy एक साथ! क्या अब मिलकर करेंगे तमिलनाडु का विकास? “Thalapathy Vijay बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री!” Tamil Nadu की राजनीति में बड़ा बदलाव #RahulGandhi #VijayThalapathy #JosephVijayChandrasekhar #CMJosephVijay #TamilNaduCM #TamilNaduPolitics #TVK #TamilagaVettriKazhagam #VijayCMOath #CMOathCeremony #Chennai #Congress #RahulGandhiWithVijay #TamilNaduNews #BreakingNews #PoliticalUpdate #ThalapathyVijay #VijayThalapathyCM #ShapathGrahan #TamilNaduCM2026 #KhabreinUttarPradesh #UPNews #ViralNews #TrendingNow #IndianPolitics Rahul Gandhi Vijay Thalapathy Joseph Vijay Chandrasekhar Tamil Nadu CM CM Oath Ceremony Tamil Nadu Politics TVK Party Congress News Rahul Gandhi News Chennai News Breaking Politics Thalapathy Vijay CM Tamil Nadu New CM Vijay Oath Ceremony Political Viral Video Khabrein Uttar Pradesh1
- राष्ट्रीय लोक अदालत में लगा हेल्थ कैंप | जिला जज और बार अध्यक्ष का हुआ एक्सरे | Sultanpur News सुल्तानपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिला क्षय रोग विभाग द्वारा एक्सरे और ईसीजी मशीन के माध्यम से जांच की गई। इस दौरान जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ एवं बार अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह का एक्सरे भी किया गया। डीएम इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में स्वास्थ्य रिपोर्ट का अवलोकन किया गया। वहीं “एक जनपद एक व्यंजन” योजना के अंतर्गत प्रसिद्ध मधुवन स्वीट्स का स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां लाल पेड़ा और समोसे को विशेष पहचान दी गई। वीडियो में देखें — 👉 राष्ट्रीय लोक अदालत की खास झलक 👉 स्वास्थ्य जांच शिविर की तस्वीरें 👉 जिला जज और अधिकारियों की मौजूदगी 👉 “एक जनपद एक व्यंजन” स्टॉल की विशेष रिपोर्ट1
- अज्ञात कराण से बाग में लगी आग मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड अज्ञात कारणों से बाग में लगी भीषण आग, लाखों की वन संपदा जलकर राख पट्टी विकासखंड क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित महुआरी बाग में शनिवार की रात करीब 9:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार अज्ञात लोगों द्वारा लगाई गई आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बाग में मौजूद बांस की कोठ, महुआ, जामुन और आम के पेड़ इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। बाग के उत्तर दिशा में आबादी होने के चलते लोगों को डर था कि कहीं आग बस्ती तक न पहुंच जाए। ग्रामीण बाल्टी और पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। इस आगजनी में विनोद कुमार तिवारी, जटाशंकर तिवारी, शेषमणि तिवारी, रामबली तिवारी, आशीष कुमार तिवारी और कमल नयन तिवारी सहित कई किसानों की बांस की कोठ और अन्य पेड़ जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों के अनुसार आग से लाखों रुपये की वन संपदा का नुकसान हुआ है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना रहा।1
- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक शख्स नकली पुलिस बनकर लोगों से वसूली करता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिससे उसके धोखाधड़ी के खेल का अंत हो गया।1
- बंधुआ कला थाने पर कई वर्षो से जमे पुलिस कर्मियों पर उठ रहे सवाल बंधुआ कला थाने पर कई वर्षो से जमे पुलिस कर्मियों पर उठ रहे सवाल बंधुआ कला थाना क्षेत्र में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा, वृद्धा की हत्या से फिर दहला इलाका बंधुआ कला: आए दिन हो रहा अपराध, गला रेतकर वृद्धा की हत्या से फैली सनसनी *बंधुआ कला बना अपराध का गढ़, घर में घुसकर वृद्धा की नृशंस हत्या* *बंधुआ कला में कानून व्यवस्था पर सवाल, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात* *बंधुआ कला थाने की नाक के नीचे अपराध बेलगाम, अकेली वृद्धा की हत्या से दहशत* *बंधुआ कला में अपराध बेलगाम: घर में घुसकर वृद्धा की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत* *बंधुआ कला में अपराध का ग्राफ ऊपर: कब रुकेगा खूनी खेल?* *सुलतानपुर:* बंधुआकला थाना क्षेत्र के लंगड़ी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घर के अंदर अकेली रह रही वृद्ध महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। *बंद घर में मिली लाश, परदेश में हैं बेटे-बहुएं:* मृतका की पहचान विमलेश देवी पत्नी चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है। दोनों बेटे व बहुएं परदेश में रहते हैं। पति चंद्रशेखर सिंह पंजाब के जगराव डिग्री कॉलेज से रिटायर्ड क्लर्क हैं और दो माह पहले तक पत्नी के साथ यहीं रहते थे। फिलहाल मृतका घर में अकेली रह रही थीं। फोन न उठने पर परिजनों को शक हुआ तो रिश्तेदार कपिल देव सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। *बाहर से बंद था दरवाजा, गले पर धारदार हथियार के निशान:* सूचना पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, एडिशनल एसपी, सीओ सिटी व थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। घटनास्थल के निरीक्षण में सामने आया कि मुख्य द्वार बाहर से साकड़ से बंद था। अंदर घुसते ही गेट के पास बने कमरे में विमलेश देवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। *चोरी के साक्ष्य नहीं, रंजिश से भी इनकार:* पति चंद्रशेखर सिंह ने फोन पर पुलिस को बताया कि किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं था। घटनास्थल पर भी चोरी आदि के कोई साक्ष्य नहीं मिले, घर का सारा सामान यथावत मिला। मृतका के सगे भाई, बहनों और भाभी ने भी किसी रंजिश की बात से इनकार किया है। *एसपी चारू निगम ने कहा - 5 टीमें गठित, जल्द होगा खुलासा:* पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया, _"आज लगभग 10:00 बजे रात्रि में डायल 112 पर सूचना मिली। तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया गले पर शार्प वेपन से वार मृत्यु का कारण प्रतीत हो रहा है। पति और परिवार के लोग सूचना पर आ रहे हैं। शव को पंचायतनामा के लिए मर्चुरी भिजवाया जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु SOG, सर्विलांस और थाने की पांच टीमों को लगाया गया है। शीघ्र घटना का खुलासा किया जाएगा।"1