बाराबंकी। कस्बा मसौली स्थित बाबा रामशरण दास भागवत दास कुटी हनुमान मंदिर मसौली में मंगलवार को हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार कर मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं से सजाया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुजारी बाबा रामलाल दास ने श्रीराम स्तुति "श्रीराम चंद्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणम्" से की। इसके बाद गणेश वंदना "तुम्हें मनाऊं भोग लगाएं हे गणपति महाराज" प्रस्तुत की गई। भजन संध्या में भक्तों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरी भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आए। सुंदरकांड पाठ और भजन संध्या के समापन पर भक्तों ने हनुमान जी की भव्य आरती उतारी और पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष मोहित वर्मा, ऋषि सैनी, चंद्रपाल यादव, रजत वर्मा, दीपक नाग, पंकज वर्मा, शिवा नाग, ऊं नाग, अशोक कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Sri.kc.kc.jainमुक्ताईनगर, जळगाव, महाराष्ट्रsri.kc.kc.jain.1 hr ago
- बाराबंकी। शहर स्थित पल्हरी के निकट नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, भारी जाम रूट किया गया डायवर्जन जानकारी के अनुसार अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर पल्हरी बाईपास के पास एक चलते ट्रक में मंगलवार करीब 12:30 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 18 टायरों वाला यह डंपर अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रहा था। अचानक उसके इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और कूदकर अपनी जान बचाई।कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट किया। आग लगने के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भीषण जाम की स्थिति बन गई। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक आशंका शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।2
- *गाजीपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी* 🔹 1.37 लाख छात्र 196 केंद्रों पर देंगे परीक्षा, सुरक्षा के पुख्ता इयाम #Gazipur #UPBoardExams1
- विकास नगर पावर हाउस,लखनऊ पर SSO और निविदाकर्मी के साथ मारपीट की गई । क्या प्रबंधन और प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कर्मचारियों को सुरक्षित होने का एहसास कराएगी?1
- लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा से बड़ा निर्देश जारी....... यदि थानेदार या कोई भी सरकारी अधिकारी जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाता है, तो इसे गलत आचरण माना जाएगा। कल नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित कई विधायकों द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद आज विधानसभा से स्पष्ट आदेश दिया गया कि अधिकारी जनहित के मामलों में विधायकों का पूरा सहयोग करें। आदेश के बाद प्रदेशभर के प्रशासनिक अमले में हलचल, जवाबदेही तय होने के संकेत।1
- राजधानी लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया में देखा जा रहा रमज़ान का चांद!! मौलाना खालिद रशीद समेत तमाम धर्मगुरु देख रहे चाँद!! थोड़ी देर में मौलाना ख़ालिद रशीद करेंगे चाँद का ऐलान!! चांद के दीदार होते ही शुरू होगा रमज़ान का आग़ाज़!! आज शहर की तमाम मस्जिदों में शुरू होगी तरावी की नमाज!! रमजान के मद्देनज़र सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतेज़ाम!!1
- कल नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सहित कई विधायकों द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बाद आज विधानसभा से स्पष्ट आदेश दिया गया कि अधिकारी जनहित के मामलों में विधायकों का पूरा सहयोग करें। आदेश के बाद प्रदेशभर के प्रशासनिक अमले में हलचल, जवाबदेही तय होने के संकेत।1
- लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि एक शैक्षणिक संस्थान के बाहर कुछ छात्रों के बीच एक भिड़ंत या मारपीट होती दिख रही है। वीडियो में विवाद के दौरान कुछ हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की और हाथापाई दिखाई दे रही है, जिससे यह क्लिप तेजी से शेयर की जा रही है।1
- सब आएं सब ही पुण्य कमाएं शब्द-कर्म के सब पाप मिटाएं श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर, इटावा, उप्र के श्री दर्शन से सबके मन में सबके प्रति न्यायसंगत प्रेमपूर्ण सु-दृष्टि, सर्व सुखदायी मधुर वाणी एवं समतामूलक कल्याणकारी भावना जागे। एवमस्तु, एवमस्तु, एवमस्तु!!!1