Shuru
Apke Nagar Ki App…
शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा… कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा… कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में बीकानेर। राजस्थानी भाषा फिल्मों के सुपर स्टार द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम “शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था अमन कला केंद्र, बीकानेर के तत्वावधान में 23 मार्च 2026, सोमवार को स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में एवं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।
आईरा समाचार बीकानेर
शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा… कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा… कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में बीकानेर। राजस्थानी भाषा फिल्मों के सुपर स्टार द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम “शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था अमन कला केंद्र, बीकानेर के तत्वावधान में 23 मार्च 2026, सोमवार को स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में एवं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।
More news from Rajasthan and nearby areas
- बीकानेर, 24 मार्च। राजस्थान राज्य अभिलेखागार द्वारा आयोजित दो दिवसीय सेमीनार मंगलवार को संपन्न हुई। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय परिसर में 'अभिलेखीय दस्तावेजः उनका प्रबंधन और इतिहास लेखन में भूमिका' विषय पर आयोजित सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों एवं विश्वविद्यालयों से विषय विशेषज्ञों ने अभिलेखागारों के अधिकारी और शोधार्थियों ने सेमीनार में अभिलेखीय दस्तावेजों के प्रबन्धन और इनकी इतिहास लेखन में महती भूमिका पर चितंन और मनन किया। भविष्य के अभिलेखागार को ई-अभिलेखागार कर तकनीक डाटा स्टोरेज की समस्या, अभिलेखों में एआई का प्रयोग आदि विषयों सहित अभिलेखों के प्रमाणिक व वास्तविकता के आधार पर इतिहास लेखन पर चर्चा की गई। यह विमर्श भी हुआ कि इतिहास को समय-समय पर ऐतिहासिक स्त्रातों के आधार पर अद्यतन करते रहना चाहिए।शोधार्थियों को भाषा की पकड़ और ज्ञान के लिये प्रशिक्षित करना चाहिए। समापन सत्र में मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल थे। राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली के पूर्व निदेशक श्री सैयद फरीद अहमद, राज्य कर्मचारी चयन आयोग की सदस्य और इतिहासकार श्रीमती सज्जन पोसवाल, राजस्थान राज्य अभिलेखागार निदेशक श्री चन्द्रसेन सिंह शेखावत एवं सहायक निदेशक, अभिलेखागार डॉ बसंत सिंह सोलंकी विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने अभिलेखागार को भारत का एक अद्भुत संग्रह बताया और कहा कि राज्य सरकार समय-समय पर अभिलेखागार के विकास के लिए आवश्यक बजट आवंटित करती है। अभिलेखों के डिजिटाईजेेशन के लिये बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि अभिलेखागार के विकास के लिये राज्य सरकार से किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वह पैरवी करेंगे। श्रीमती पोसवाल ने अभिलेखागार में उपलब्ध अभिलेखों के बारे बताया और अभिलेखागार की विभिन्न शाखाओं द्वारा संग्रहित अभिलेखों व उनकी स्थिति को भी रेखांकित किया। इनमें परिवर्तन लाने का सुझाव दिया है। श्री सैयद अहमद ने अभिलेख संग्रहालय लिखित अभिलेखागार और ई-अभिलेखागार सहित अभिलेखों के डिजिटल, परिरक्षण, अभिलेख प्रबन्धन और प्रशिक्षण के बारे में बताया और कहा कि भविष्य में तकनीकी को देखते हुए ई-अभिलेखागार के लिये हमें अभी से तैयार रहना चाहिये। श्री शेखावत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया और प्रस्तुत विषयों की क्रियान्विति पर बल दिया। श्री सोलंकी द्वारा दो दिवसीय समारोह का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। हिन्दी विश्व भारती द्वारा शोध पत्रिका विश्वम्भरा का विमोचन किया गया। पत्रिका के प्रधान सम्पादक डा. गिरजाशंकर शर्मा राजस्थान राज्य अभिलेखागार के निदेशक रहे हैं। कार्यक्रम में चार तकनीकी सत्र हुए। जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा 26 शोध पत्र प्रस्तुत किये गये। इस दौरान अभिलेख व्यवस्था, डिजिटाईजेशन, परीरक्षण, अभिलेख प्रबन्धन एवं अभिलेखो का मूल्यांकन और ई-अभिलेखागार आदि विषयों पर विस्तृत शोध पत्र डा हरिमोहन मीना, सह समन्वयक, सेमीनार, इति बहादुर, डा राजेन्द्र कुमार, श्री राजशेखर पुरोहित इत्यादि ने प्रस्तुत कियेे। कार्यक्रम में डा चन्द्रशेखर कच्छावा, श्री सुखाराम, श्री ऋषिराज थानवी, श्री नितिन गोयल, श्री राजेन्द्र कुमार, श्री कुमार रामकृष्णा, डा फारूख चौहान, श्री पंकज थानवी, श्री राजशेखर, श्री मोहर सिंह सलावद, श्री राजेन्द्र जोशी, श्री महावीर सिंह सहित विभाग कर्मचारीगण उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित विभाग के सहायक निदेशक श्री रामेश्वर बैरवा द्वारा किया गया।1
- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर1
- गीत गाता चल होली ईद मिलन में गूंजे तराने , अरविन्द बाघेला का किया सम्मान बीकानेर । अमन कला केंद्र द्वारा महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सोमवार को हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायक कलाकारों को याद करते हुए कार्यक्रम ईद मिलन समारोह गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल रंगारंग गीतों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एम .रफीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कार्यक्रम में राजस्थानी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद वाघेला का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल रॉयल इन रानी बाजार के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व रीतेश अरोड़ा डायेक्टर कंप्यूटर एज्युकेशन डॉट कॉम ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, सैय्यद अख्तर ,डॉ हिमांशु दाधीच, मो सदीक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, अरुण पांडे , एम आर कुकरेजा ,यश बंशी माथुर थे। संस्था अनवर अजमेरी ने बताया बीकानेर के गायक सिराजुद्दीन खोखर एम रफीक कादरी जावेद मिर्जा, राजेन्द्र बोथरा ,अनवर अजमेरी, संजीव एरन, दीपक खत्री ,कैलाश खरखोदिया, डॉ मुकेश पोपली , कमल श्री माली ,एम आर कुकरेजा ,डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ हिमांशु दाधीच, अरुण पांडे, यश बंशी माथुर ने गीत प्रस्तुत कर होली और ईद मिलन समारोह मैं खुशियां मनाई । कार्यक्रम का मंच संचालन एम रफीक कादरी ने किया।1
- Post by SSSO News1
- बीकानेर में उड़ी अफवाह की पेट्रोल पंप होंगे बंद और नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल! #बीकानेर #bikaner #viralvideos #वायरल #राजस्थान1
- श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे 11 पर कितासर गांव के पास कार व कोरियर वैन के बीच भिड़ंत होने से 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई और जलकर पूरी तरह से राख हो गई वहीं सभी घायलों को बीकानेर ट्रामा सेंटर भेजा गया है1
- नागौर,,नगर परिषद आयुक्तश्री गोविंद सिंह भीचर द्वारा आज नागौर शहर में व्यावसायिक क्षेत्र में दुकानदारों को हाथ ठेला विक्रेताओं को सड़क पर कचरा न डालने हेतु समझाइस की l मौके पर ही35 दुकानदारों पर चालान की कार्रवाई करते हुए कल 8800 /- जुर्माना किया दो दुकानदार द्वारा राशि न जमा करने परउनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत कार्रवाईकरने के निर्देश दिए ।4
- वीडियो पवन खेड़ा की आईडी से शेयर नई दिल्ली / पत्रकार इकबाल खान: लोकसभा में नेता विपक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री वही करेंगे जो और कहेंगे और देश के हित में स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पाएंगे।इस मुद्दे पर ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार अमेरिका के प्रभाव में नहीं आती, तो आज देश को इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को लेकर देश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है, जहां विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1