Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमन कला केंद्र द्वारा आयोजित ईद और होली स्नेह मिलन गीत..
सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर
अमन कला केंद्र द्वारा आयोजित ईद और होली स्नेह मिलन गीत..
More news from Rajasthan and nearby areas
- पत्रकार इकबाल खान: उत्तरप्रदेश, लखनऊ रेल डिवीजन में एक लोको पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी सर्जरी के टांके दिखाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कर्मचारी ने बवासीर (पाइल्स) की सर्जरी 22 फरवरी 2026 को करवाई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने मेडिकल लीव की मांग की, लेकिन आरोप है कि उन्हें छुट्टी नहीं दी गई और ड्यूटी पर लौटने के लिए दबाव बनाया गया। बताया जा रहा है कि बार-बार छुट्टी की मांग के बावजूद जब उनकी बात नहीं सुनी गई, तो हताश होकर उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी के सामने अपनी स्थिति बताने के लिए पैंट उतारकर सर्जरी के टांके दिखाए। इसी घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। लोको स्टाफ यूनियन ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाए हैं। यूनियन का कहना है कि गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को नजरअंदाज करना न सिर्फ अमानवीय है बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि लोको पायलट की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।1
- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर1
- गीत गाता चल होली ईद मिलन में गूंजे तराने , अरविन्द बाघेला का किया सम्मान बीकानेर । अमन कला केंद्र द्वारा महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सोमवार को हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायक कलाकारों को याद करते हुए कार्यक्रम ईद मिलन समारोह गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल रंगारंग गीतों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एम .रफीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कार्यक्रम में राजस्थानी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद वाघेला का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल रॉयल इन रानी बाजार के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व रीतेश अरोड़ा डायेक्टर कंप्यूटर एज्युकेशन डॉट कॉम ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, सैय्यद अख्तर ,डॉ हिमांशु दाधीच, मो सदीक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, अरुण पांडे , एम आर कुकरेजा ,यश बंशी माथुर थे। संस्था अनवर अजमेरी ने बताया बीकानेर के गायक सिराजुद्दीन खोखर एम रफीक कादरी जावेद मिर्जा, राजेन्द्र बोथरा ,अनवर अजमेरी, संजीव एरन, दीपक खत्री ,कैलाश खरखोदिया, डॉ मुकेश पोपली , कमल श्री माली ,एम आर कुकरेजा ,डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ हिमांशु दाधीच, अरुण पांडे, यश बंशी माथुर ने गीत प्रस्तुत कर होली और ईद मिलन समारोह मैं खुशियां मनाई । कार्यक्रम का मंच संचालन एम रफीक कादरी ने किया।1
- Post by SSSO News1
- बीकानेर में उड़ी अफवाह की पेट्रोल पंप होंगे बंद और नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल! #बीकानेर #bikaner #viralvideos #वायरल #राजस्थान1
- दिल्ली में आज माकपा की विशाल आक्रोश रैली होने जा रही है जिसमें भाग लेने के लिए बीकानेर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए। इनमें पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया सहित कई किसान नेता शामिल हो रहे हैं।1
- नागौर,,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नागौर द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय शुरुआत राजकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर, डेह रोड नागौर से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा समय पर जांच और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है और इस अभियान में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. श्रवण राव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च से प्रारंभ यह 100 दिवसीय अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस के साथ संचालित किया जाएगा। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य शिविरों में 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ ही Hb, शुगर, BP, BMI एवं एक्स-रे जांच की जाएगी तथा संदिग्ध मामलों में NAAT जांच कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल एक्स-रे मशीन से संदिग्ध रोगियों की जांच की गई तथा चिन्हित मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. विक्रम चौधरी, टीबी कार्यक्रम के डीपीएम नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. मोहम्मद मुस्लिम, जिला टीबी रोग निवारण केंद्र के सुरेंद्र चौधरी, गोपाल बुगालिया, सुनील हर्ष एवं देवाशीष आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत उज्ज्वल द्वारा किया गया। अभियान के प्रथम दिवस आयोजित गतिविधियों में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से DAC रोहिताश कुमार, एक्स-रे कोऑर्डिनेटर देव किशन एवं DPC ज़ीशान मिर्ज़ा ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर अजमेर से राज्य एसटीएस प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने किया निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात राज्य स्तरीय प्रभारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने जिला टीबी सेल एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा आशा सहयोगिनियों की बैठक लेकर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग एवं मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।1
- बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर जिले के रासीसर गांव में घर में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तालरिया बास, रासीसर निवासी 35 वर्षीय अनिल विश्नोई पुत्र भगवानाराम विश्नोई के रूप में हुई है। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार अनिल सोमवार को अपने घर के अंदर मृत अवस्था में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, वहीं शरीर पर भी मारपीट के संकेत मिले हैं। घटनास्थल पर एक कसी (खुरपी जैसा औजार) भी मिली है, जिससे सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि अनिल पेशे से ट्रक चालक था। वह रविवार रात घर आया था और सो गया। सोमवार को परिवार में एक कार्यक्रम था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो घर के अंदर उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार जिस मकान में वारदात हुई, वहां परिजन स्थायी रूप से नहीं रहते हैं। मृतक के माता-पिता और एक भाई खेत में रहते हैं, जबकि दूसरा भाई बीकानेर के तिलक नगर क्षेत्र में निवास करता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड, एमओबी और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले अनिल के साथ मारपीट की गई और फिर उसके सिर पर घातक वार किया गया। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की किसी से कोई पुरानी रंजिश या जमीन-जायदाद का विवाद भी सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है चाहे वह व्यक्तिगत दुश्मनी हो, प्रेम प्रसंग या अन्य कोई वजह। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में एक ही व्यक्ति शामिल था या एक से अधिक लोगों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कोई परिचित है या बाहरी व्यक्ति।थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1