100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की नागौर में शुरुआत दवे नगर से हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ नागौर,,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नागौर द्वारा विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर 100 दिवसीय विशेष टीबी मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय शुरुआत राजकीय शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर, डेह रोड नागौर से की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी रहे, जबकि अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहनलाल चौधरी ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा समय पर जांच और नियमित उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। डॉ. जुगल किशोर सैनी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले को टीबी मुक्त बनाने हेतु विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है और इस अभियान में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है।जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. श्रवण राव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च से प्रारंभ यह 100 दिवसीय अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस के साथ संचालित किया जाएगा। इसके तहत आयुष्मान आरोग्य शिविरों में 14 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग के साथ ही Hb, शुगर, BP, BMI एवं एक्स-रे जांच की जाएगी तथा संदिग्ध मामलों में NAAT जांच कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल एक्स-रे मशीन से संदिग्ध रोगियों की जांच की गई तथा चिन्हित मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. विक्रम चौधरी, टीबी कार्यक्रम के डीपीएम नरेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. मोहम्मद मुस्लिम, जिला टीबी रोग निवारण केंद्र के सुरेंद्र चौधरी, गोपाल बुगालिया, सुनील हर्ष एवं देवाशीष आचार्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत उज्ज्वल द्वारा किया गया। अभियान के प्रथम दिवस आयोजित गतिविधियों में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से DAC रोहिताश कुमार, एक्स-रे कोऑर्डिनेटर देव किशन एवं DPC ज़ीशान मिर्ज़ा ने शिविर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं दूसरी ओर अजमेर से राज्य एसटीएस प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने किया निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात राज्य स्तरीय प्रभारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने जिला टीबी सेल एवं शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दवे नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा आशा सहयोगिनियों की बैठक लेकर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, सर्वेक्षण, स्क्रीनिंग एवं मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

- रियांबड़ी(नागौर)उपखंड रियांबड़ी नगर पालिका क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं,व आमजन को हो रही परेशानियों से उपखंड अधिकारी को अवगत कराया सड़कों की खराब स्थिति, जगह-जगह गड्ढे, नालियों की सफाई और मरम्मत का अभाव तथा गंदगी के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। सफाई व्यवस्था में ढिलाई के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को क्षेत्र की जमीनी हकीकत से भी अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर बजरंगगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास भाटी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरधारी लाल माली, व प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- Post by Nanuram Jangid1
- Post by Breaking Live News1
- रिया बड़ी के समीप स्थित भंवाल माता मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी परिवार द्वारा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माता रानी को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा 51 मीटर लंबी विशाल चुनरी ओढ़ाई गई।1
- वीडियो पवन खेड़ा की आईडी से शेयर नई दिल्ली / पत्रकार इकबाल खान: लोकसभा में नेता विपक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री वही करेंगे जो और कहेंगे और देश के हित में स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पाएंगे।इस मुद्दे पर ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार अमेरिका के प्रभाव में नहीं आती, तो आज देश को इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को लेकर देश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है, जहां विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे 11 पर कितासर गांव के पास कार व कोरियर वैन के बीच भिड़ंत होने से 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई और जलकर पूरी तरह से राख हो गई वहीं सभी घायलों को बीकानेर ट्रामा सेंटर भेजा गया है1
- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर1
- नागौर/नई दिल्ली,,मंगलवार को लोक सभा में वित्त विधेयक 2026 की चर्चा में भाग लेते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों की सम्पूर्ण कर्ज माफी , एमएसपी पर खरीद का गारंटी कानून बनाने, अर्द्ध सैनिक बलों सहित केंद्रीय कार्मिकों के लिए पुन: ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने ,ड्यूटी पर वीरगति प्राप्त करने वाले पैरा मिल्ट्री के जवानों को शहीद का दर्जा देने ,अग्निवीर जैसी योजनाओं के स्थान पर पूर्व की भांति नियमित सेना भर्ती प्रारम्भ करने ,बेरोजगारी का ठोस समाधान निकालने तथा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए ठोस उपाय करते हुए पेट्रोल,डीजल व एलपीजी की कीमतों को कम करने की मांग सदन में रखी व राजस्थान सहित कई राज्यों में प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों के कारण किसानों के नुकसान की भरपाई हेतु विशेष राहत पैकेज देने की मांग केंद्र सरकार से की | सांसद हनुमान बेनीवाल ने वित्त विधेयक 2026 पर बोलते हुए कहा कि यह विधेयक केवल करों और प्रावधानों का संकलन नहीं है, बल्कि यह देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला दस्तावेज़ होता है मगर दुर्भाग्य से, यह विधेयक देश की जनता—विशेषकर गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग—की उम्मीदों पर खरा उतरता हुआ दिखाई नहीं देता । उन्होंने सरकार से पूछा कि सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अगर अर्थव्यवस्था इतनी मजबूत है, तो फिर आम आदमी की जेब क्यों खाली होती जा रही है ? बेनीवाल ने लोक सभा में कहा कि महंगाई आज देश की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। खाद्य पदार्थों से लेकर ईंधन तक, हर चीज़ की कीमतें बढ़ रही हैं। गरीब की थाली से दाल, सब्जी और पोषण गायब होता जा रहा है लेकिन इस वित्त विधेयक में महंगाई पर नियंत्रण के लिए कोई ठोस और त्वरित उपाय नहीं दिखता। सांसद ने कहा कि सिलेंडरो की कालाबाजारी पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, आज दिल्ली की होटलों में हालत देखो की बिल में होटल वाले जीएसटी के साथ क्राईसेज चार्ज जोड़ रहे है ,इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता | सरकार की नीतियां बड़े कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में झुकी हुई हैं। टैक्स में रियायतें और नीतिगत लाभ उन्हें दिए जा रहे हैं, जबकि आम जनता पर अप्रत्यक्ष करों का बोझ लगातार बढ़ रहा है। इससे आर्थिक असमानता और गहराती जा रही है। संघीय ढांचे की बात करें, तो राज्यों के साथ वित्तीय न्याय नहीं हो रहा है। राज्यों को उनका उचित हिस्सा समय पर नहीं मिल रहा, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस वित्त विधेयक में सामाजिक क्षेत्र,शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण—के लिए अपेक्षित वृद्धि नहीं की गई है। *यह मांगे भी उठाई* सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर जिला मुख्यालय पर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया का आरबीओ कार्यालय पुन: प्रारम्भ करने, नागौर जिले में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कम्पनियों का क्लेम हब कार्यालय नागौर में ही शुरू करने,नागौर व डीडवाना – कुचामन जिले सहित पश्चिमी राजस्थान के लिए विशेष जल योजना बनाने,एक निश्चित आय तक आईटीआर दाखिल करने वाले किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने, ,पीएम किसान सम्मान निधि बढाकर एक लाख रूपये करने व सांसद कोष वार्षिक न्यूनतम बीस करोड़ रूपये करने व केसीसी में संशोधित ब्याज सहायता योजना (MISS) में शर्तो में शिथिलिता देते हुए टाइम लिमिट की शर्त हटाने तथा नागौर लोक सभा क्षेत्र के नागौर व डीडवाना – कुचामन जिले में पांच हजार से अधिक आबादी वाले गाँव जहाँ कोई राष्ट्रियकृत बैंक की शाखा नहीं है, वहां कोई न कोई राष्ट्रियकृत बैंक की शाखाएं खोलने की मांग की |1