घर में घुसकर युवक की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर जिले के रासीसर गांव में घर में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान तालरिया बास, रासीसर निवासी 35 वर्षीय अनिल विश्नोई पुत्र भगवानाराम विश्नोई के रूप में हुई है। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार अनिल सोमवार को अपने घर के अंदर मृत अवस्था में मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, वहीं शरीर पर भी मारपीट के संकेत मिले हैं। घटनास्थल पर एक कसी (खुरपी जैसा औजार) भी मिली है, जिससे सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि अनिल पेशे से ट्रक चालक था। वह रविवार रात घर आया था और सो गया। सोमवार को परिवार में एक कार्यक्रम था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने जाकर देखा तो घर के अंदर उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार जिस मकान में वारदात हुई, वहां परिजन स्थायी रूप से नहीं रहते हैं। मृतक के माता-पिता और एक भाई खेत में रहते हैं, जबकि दूसरा भाई बीकानेर के तिलक नगर क्षेत्र में निवास करता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड, एमओबी और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले अनिल के साथ मारपीट की गई और फिर उसके सिर पर घातक वार किया गया। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार मृतक की किसी से कोई पुरानी रंजिश या जमीन-जायदाद का विवाद भी सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है चाहे वह व्यक्तिगत दुश्मनी हो, प्रेम प्रसंग या अन्य कोई वजह। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में एक ही व्यक्ति शामिल था या एक से अधिक लोगों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कोई परिचित है या बाहरी व्यक्ति।थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीमें लगातार जांच में जुटी हुई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- वीडियो पवन खेड़ा की आईडी से शेयर नई दिल्ली / पत्रकार इकबाल खान: लोकसभा में नेता विपक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव को लेकर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री वही करेंगे जो और कहेंगे और देश के हित में स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पाएंगे।इस मुद्दे पर ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर सरकार अमेरिका के प्रभाव में नहीं आती, तो आज देश को इस तरह की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश को लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है।पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात को लेकर देश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है, जहां विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है, वहीं सरकार की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।1
- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर1
- गीत गाता चल होली ईद मिलन में गूंजे तराने , अरविन्द बाघेला का किया सम्मान बीकानेर । अमन कला केंद्र द्वारा महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सोमवार को हिंदी सिनेमा के जाने-माने गायक कलाकारों को याद करते हुए कार्यक्रम ईद मिलन समारोह गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल रंगारंग गीतों के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक एम .रफीक कादरी ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की कार्यक्रम में राजस्थानी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद वाघेला का सम्मान किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल रॉयल इन रानी बाजार के डायरेक्टर इकबाल हुसैन समेजा थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा व रीतेश अरोड़ा डायेक्टर कंप्यूटर एज्युकेशन डॉट कॉम ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, सैय्यद अख्तर ,डॉ हिमांशु दाधीच, मो सदीक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, अरुण पांडे , एम आर कुकरेजा ,यश बंशी माथुर थे। संस्था अनवर अजमेरी ने बताया बीकानेर के गायक सिराजुद्दीन खोखर एम रफीक कादरी जावेद मिर्जा, राजेन्द्र बोथरा ,अनवर अजमेरी, संजीव एरन, दीपक खत्री ,कैलाश खरखोदिया, डॉ मुकेश पोपली , कमल श्री माली ,एम आर कुकरेजा ,डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी, डॉ हिमांशु दाधीच, अरुण पांडे, यश बंशी माथुर ने गीत प्रस्तुत कर होली और ईद मिलन समारोह मैं खुशियां मनाई । कार्यक्रम का मंच संचालन एम रफीक कादरी ने किया।1
- Post by SSSO News1
- बीकानेर में उड़ी अफवाह की पेट्रोल पंप होंगे बंद और नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल! #बीकानेर #bikaner #viralvideos #वायरल #राजस्थान1
- श्रीडूंगरगढ़ के नेशनल हाईवे 11 पर कितासर गांव के पास कार व कोरियर वैन के बीच भिड़ंत होने से 7 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई और जलकर पूरी तरह से राख हो गई वहीं सभी घायलों को बीकानेर ट्रामा सेंटर भेजा गया है1
- रियांबड़ी(नागौर)उपखंड रियांबड़ी नगर पालिका क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा को 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं,व आमजन को हो रही परेशानियों से उपखंड अधिकारी को अवगत कराया सड़कों की खराब स्थिति, जगह-जगह गड्ढे, नालियों की सफाई और मरम्मत का अभाव तथा गंदगी के कारण आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। सफाई व्यवस्था में ढिलाई के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को क्षेत्र की जमीनी हकीकत से भी अवगत कराया और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश देकर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर बजरंगगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राठी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास भाटी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरधारी लाल माली, व प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।2
- शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा… कार्यक्रम का आयोजन बीकानेर में बीकानेर। राजस्थानी भाषा फिल्मों के सुपर स्टार द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम “शबाब पे मैं ज़रा सी शराब फेकूंगा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था अमन कला केंद्र, बीकानेर के तत्वावधान में 23 मार्च 2026, सोमवार को स्थानीय महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में एवं ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।1