logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार में घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, दरभंगा की कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट मानक से आधी मजबूती पाई गई सड़क; तकनीकी जांच के बाद पथ निर्माण विभाग ने लिया कड़ा निर्णय, दोषी ठेकेदारों पर सख्त संदेश। दरभंगा:- सड़क निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। बिहार के पथ। निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा स्थित निर्माण कंपनी R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण प्रमाणित होने के बाद की गई। दरभंगा पथ प्रमंडल अंतर्गत महात्मा गांधी कॉलेज से अलीनगर पीडब्ल्यूडी पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच में पाया गया कि एक किलोमीटर हिस्से में कराए गए सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट की गुणवत्ता निर्धारित मानकों से काफी कम है। तकनीकी परीक्षण में सड़क की निर्धारित मजबूती 407.888 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक मजबूती मात्र 166.828 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पाई गई, जो मानक के आधे से भी कम है। विभाग ने संवेदक से 16 मई 2025 और 4 जुलाई 2025 को स्पष्टीकरण मांगा था। बाद में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए 1 सितंबर 2025 को पुनः जवाब देने को कहा गया। संवेदक द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए उत्तर की तकनीकी जांच कराई गई, जिसकी 10 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताविहीन बताया गया। समीक्षा के बाद संवेदक का स्पष्टीकरण अस्वीकार करते हुए बिहार ठेकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के नियम-11 (क)(ii) तथा विभागीय प्रावधानों के तहत कंपनी को आदेश की तिथि से अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस अवधि में कंपनी विभाग की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेगी। सरकार की इस कार्रवाई को घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

2 hrs ago
user_Lakshman Kumar Dev
Lakshman Kumar Dev
पत्रकार गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
2 hrs ago

बिहार में घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, दरभंगा की कंपनी 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट मानक से आधी मजबूती पाई गई सड़क; तकनीकी जांच के बाद पथ निर्माण विभाग ने लिया कड़ा निर्णय, दोषी ठेकेदारों पर सख्त संदेश। दरभंगा:- सड़क निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। बिहार के पथ। निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा स्थित निर्माण कंपनी R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण प्रमाणित होने के बाद की गई। दरभंगा पथ प्रमंडल अंतर्गत महात्मा गांधी कॉलेज से अलीनगर पीडब्ल्यूडी पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच में पाया गया कि एक किलोमीटर हिस्से में कराए गए सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट की गुणवत्ता निर्धारित मानकों से काफी कम है। तकनीकी परीक्षण में सड़क की निर्धारित मजबूती 407.888 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि

वास्तविक मजबूती मात्र 166.828 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पाई गई, जो मानक के आधे से भी कम है। विभाग ने संवेदक से 16 मई 2025 और 4 जुलाई 2025 को स्पष्टीकरण मांगा था। बाद में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए 1 सितंबर 2025 को पुनः जवाब देने को कहा गया। संवेदक द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए उत्तर की तकनीकी जांच कराई गई, जिसकी 10 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताविहीन बताया गया। समीक्षा के बाद संवेदक का स्पष्टीकरण अस्वीकार करते हुए बिहार ठेकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के नियम-11 (क)(ii) तथा विभागीय प्रावधानों के तहत कंपनी को आदेश की तिथि से अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस अवधि में कंपनी विभाग की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेगी। सरकार की इस कार्रवाई को घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Darbhanga में ‘Medical Key’ की नई शाखा शुरू, एक ही जगह मिलेगी सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधा! #grandopeningcelebration #grandopeningday #grandopeningsoon #opening #openingnight #openingsoon #openingday #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #grandopening
    1
    Darbhanga में ‘Medical Key’ की नई शाखा शुरू, एक ही जगह मिलेगी सम्पूर्ण स्वास्थ्य जांच सुविधा!
#grandopeningcelebration #grandopeningday #grandopeningsoon #opening #openingnight #openingsoon #openingday #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #darbhangamithila #bihar #darbhanga_mithila #Newsupdate #Bihar #new #news #grandopening
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार सरकार राजस्व विभाग में रेट तय कर दे, परिमार्जन में इतना लगेगा, दाखिल खारिज में इतना, जमाबंदी में इतना ताकि पारदर्शी रहे। VijaySinha vidhansabha Bihar PoliticalNews viralvideo ptbgramin
    1
    बिहार सरकार राजस्व विभाग में रेट तय कर दे, परिमार्जन में इतना लगेगा, दाखिल खारिज में इतना, जमाबंदी में इतना ताकि पारदर्शी रहे।
VijaySinha vidhansabha Bihar PoliticalNews viralvideo ptbgramin
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    1 hr ago
  • मानक से आधी मजबूती पाई गई सड़क; तकनीकी जांच के बाद पथ निर्माण विभाग ने लिया कड़ा निर्णय, दोषी ठेकेदारों पर सख्त संदेश। दरभंगा:- सड़क निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। बिहार के पथ। निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा स्थित निर्माण कंपनी R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण प्रमाणित होने के बाद की गई। दरभंगा पथ प्रमंडल अंतर्गत महात्मा गांधी कॉलेज से अलीनगर पीडब्ल्यूडी पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच में पाया गया कि एक किलोमीटर हिस्से में कराए गए सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट की गुणवत्ता निर्धारित मानकों से काफी कम है। तकनीकी परीक्षण में सड़क की निर्धारित मजबूती 407.888 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक मजबूती मात्र 166.828 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पाई गई, जो मानक के आधे से भी कम है। विभाग ने संवेदक से 16 मई 2025 और 4 जुलाई 2025 को स्पष्टीकरण मांगा था। बाद में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए 1 सितंबर 2025 को पुनः जवाब देने को कहा गया। संवेदक द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए उत्तर की तकनीकी जांच कराई गई, जिसकी 10 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताविहीन बताया गया। समीक्षा के बाद संवेदक का स्पष्टीकरण अस्वीकार करते हुए बिहार ठेकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के नियम-11 (क)(ii) तथा विभागीय प्रावधानों के तहत कंपनी को आदेश की तिथि से अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस अवधि में कंपनी विभाग की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेगी। सरकार की इस कार्रवाई को घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
    2
    मानक से आधी मजबूती पाई गई सड़क; तकनीकी जांच के बाद पथ निर्माण विभाग ने लिया कड़ा निर्णय, दोषी ठेकेदारों पर सख्त संदेश।
दरभंगा:- सड़क निर्माण की गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर अब सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। बिहार के पथ। निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा स्थित निर्माण कंपनी R.L. Choudhary Infratech Pvt. Ltd. को 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह कार्रवाई गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण प्रमाणित होने के बाद की गई।
दरभंगा पथ प्रमंडल अंतर्गत महात्मा गांधी कॉलेज से अलीनगर पीडब्ल्यूडी पथ, खर्गा सहनी चौक, परमेश्वर चौक होते हुए बेला दुर्गा मंदिर तक सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य में गंभीर अनियमितता सामने आई। जांच में पाया गया कि एक किलोमीटर हिस्से में कराए गए सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट की गुणवत्ता निर्धारित मानकों से काफी कम है।
तकनीकी परीक्षण में सड़क की निर्धारित मजबूती 407.888 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि वास्तविक मजबूती मात्र 166.828 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर पाई गई, जो मानक के आधे से भी कम है।
विभाग ने संवेदक से 16 मई 2025 और 4 जुलाई 2025 को स्पष्टीकरण मांगा था। बाद में जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराते हुए 1 सितंबर 2025 को पुनः जवाब देने को कहा गया। संवेदक द्वारा 25 सितंबर 2025 को दिए गए उत्तर की तकनीकी जांच कराई गई, जिसकी 10 दिसंबर 2025 की रिपोर्ट में भी निर्माण कार्य को गुणवत्ताविहीन बताया गया।
समीक्षा के बाद संवेदक का स्पष्टीकरण अस्वीकार करते हुए बिहार ठेकेदारी निबंधन नियमावली 2007 के नियम-11 (क)(ii) तथा विभागीय प्रावधानों के तहत कंपनी को आदेश की तिथि से अगले 10 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। इस अवधि में कंपनी विभाग की किसी भी निविदा में भाग नहीं ले सकेगी।
सरकार की इस कार्रवाई को घटिया निर्माण कार्य के खिलाफ कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे भविष्य में गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों पर नकेल कसने की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_Lakshman Kumar Dev
    Lakshman Kumar Dev
    पत्रकार गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by LIVE CITY DARBHANGA
    1
    Post by LIVE CITY DARBHANGA
    user_LIVE CITY DARBHANGA
    LIVE CITY DARBHANGA
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    4 hrs ago
  • दरभंगा में हेल्थकेयर का नया अध्याय: ‘Medical Key’ ब्रांच का भव्य उद्घाटन, अब कम्प्लीट हेल्थकेयर एक ही छत के नीचे। #Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #darbhanga #BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #darbhangamithila #bihar #Newsupdate #murdrCase #murder #PoliceAction #Bihar #PoliticalNews
    1
    दरभंगा में हेल्थकेयर का नया अध्याय: ‘Medical Key’ ब्रांच का भव्य उद्घाटन, अब कम्प्लीट हेल्थकेयर एक ही छत के नीचे।
#Darbhangapolice #CrimeUpdate #police #CrimeNews #darbhanga #BiharNews #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday  #darbhangamithila #bihar #Newsupdate #murdrCase #murder #PoliceAction #Bihar #PoliticalNews
    user_24 Dainik Bihar Gramin
    24 Dainik Bihar Gramin
    Darbhanga, Bokaro•
    14 hrs ago
  • दरभंगा पहुंचने के बाद मंच से शत्रुध्न सिन्हा बोले फातमी साहब की भविष्यवाणी का जवाब नहीं
    1
    दरभंगा पहुंचने के बाद मंच से शत्रुध्न सिन्हा बोले फातमी साहब की भविष्यवाणी का जवाब नहीं
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    पत्रकार Darbhanga, Bihar•
    16 hrs ago
  • 17 और 18 फरवरी को सीधे पहुंचे दुबई की सबसे बड़ी कंपनी का इंटरव्यू #मिथिला टेस्ट एवं ट्रेनिंग सेन्टर #पता- चिकन पॉइंट फर्स्ट फ्लोर, कल्पना सिनेमा के सामने, शिवधारा, दरभंगा, बिहार #Contact Us: 91-9798671313,91-7870424300 #saudiarabia #vacances #dubaijobs #jobalert #jobs #labour #vacancy #new #vacancyannouncement #gulfvacancy #jobopening #jobopportunities #dubai #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #mithilanchal #SamastipurNews #madhubani #awaazhindustanlive #darbhangamithila #jobopportunity #jobsearch #dubaijobs2025 #news #bihar
    1
    17 और 18 फरवरी को सीधे पहुंचे 
दुबई की सबसे बड़ी कंपनी का  इंटरव्यू 
#मिथिला टेस्ट एवं ट्रेनिंग सेन्टर
#पता- चिकन पॉइंट फर्स्ट फ्लोर, कल्पना सिनेमा के सामने, शिवधारा, दरभंगा, बिहार
#Contact Us: 91-9798671313,91-7870424300
#saudiarabia #vacances #dubaijobs #jobalert #jobs #labour #vacancy #new #vacancyannouncement #gulfvacancy #jobopening #jobopportunities #dubai #BREAKING #darbhanga #BiharNews #darbhangadiaries #darbhanganews #breakingnews #bigupdate #bihardarbhanga #breakingnewstoday #mithila #mithilanchal #SamastipurNews #madhubani  #awaazhindustanlive  #darbhangamithila
#jobopportunity #jobsearch #dubaijobs2025 #news 
#bihar
    user_AWAAZ hindustan LIVE AZAAD PATRKAAR
    AWAAZ hindustan LIVE AZAAD PATRKAAR
    Darbhanga, Bihar•
    22 hrs ago
  • Darbhanga के स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का धमाका — साइंस, आर्ट-क्राफ्ट और फूड फेस्ट ने जीता दिल! #bihardarbhanga #DarbhangaNews #darbhanga_mithila #BigUpdate #NewsUpdate #school #SchoolExhibition #kidsactivities #kidsexperiment #kidsexhibition #kidslearning #kidsfun #kidsfashion #scienceexperiment #ScienceExhibition #artcraft #darbhangadiaries
    1
    Darbhanga के स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का धमाका — साइंस, आर्ट-क्राफ्ट और फूड फेस्ट ने जीता दिल!
#bihardarbhanga #DarbhangaNews #darbhanga_mithila #BigUpdate #NewsUpdate #school #SchoolExhibition #kidsactivities #kidsexperiment #kidsexhibition #kidslearning #kidsfun #kidsfashion #scienceexperiment #ScienceExhibition #artcraft #darbhangadiaries
    user_Darbhanga Samachar
    Darbhanga Samachar
    Photographer गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.