logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Amarjit Kumar vishwkrma
Amarjit Kumar vishwkrma
Media and information sciences faculty पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
2 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार की राजधानी पटना के #फतुहा थाना अंतर्गत कोल्हर के पास 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दो बाइक की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से घायल है ۔स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया है. #ApnaCityTakNews #Fatuha #Craime #VairlNews
    1
    बिहार की राजधानी पटना के #फतुहा थाना अंतर्गत कोल्हर के पास 17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को दो बाइक की टक्कर के बाद एक ट्रक की चपेट में आने से एक शख्स की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से घायल है ۔स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए पटना के  PMCH रेफर कर दिया गया है.
#ApnaCityTakNews #Fatuha #Craime #VairlNews
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • हाजीपुर सदर थाना अंतर्गत अपहरण के मामले का 14 महीने बाद हुआ उद्भेदन दो अभियुक्त गिरफ्तार
    1
    हाजीपुर सदर थाना अंतर्गत अपहरण के  मामले का 14 महीने बाद हुआ उद्भेदन दो अभियुक्त गिरफ्तार
    user_Popular News Front
    Popular News Front
    Journalist Hajipur, Vaishali•
    1 hr ago
  • ​पटना पुलिस की एक सामान्य सी शराबबंदी छापेमारी ने उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक अपराधी के मोबाइल में मौजूद 'मासूम' की तस्वीर ने गहरे राज उगल दिए। बिहार पुलिस की मुस्तैदी ने न केवल शराब तस्कर को दबोचा, बल्कि एक अवैध हथियार गिरोह का भी भंडाफोड़ कर दिया है। ​मंगलवार को नदी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान SI जयकिशोर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर (नालंदा) निवासी दीपक कुमार (25 वर्ष) को 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। दीपक वर्तमान में नदी थाना क्षेत्र के बॉसतल में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, लेकिन असली खेल अभी बाकी था। ​ गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की गैलरी खंगाली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। मोबाइल में एक फोटो मिली जिसमें अभियुक्त की मासूम बेटी हाथ में 'देशी कट्टा' लेकर खेल रही थी। पुलिस ने जब इस तस्वीर को लेकर दीपक से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपने किराये के मकान में हथियार छिपाने की बात स्वीकार कर ली। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की निशानदेही पर फौरन बॉसतल स्थित मकान में धावा बोला। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कांड संख्या 113/2026 दर्ज किया है। ​ इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ एसआई विवेक कुमार, एसआई श्रीभगवान यादव, एएसआई शांतनु कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त के पास यह हथियार कहाँ से आया और इसका उपयोग किन घटनाओं में होना था।
    1
    ​पटना पुलिस की एक सामान्य सी शराबबंदी छापेमारी ने उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक अपराधी के मोबाइल में मौजूद 'मासूम' की तस्वीर ने गहरे राज उगल दिए। बिहार पुलिस की मुस्तैदी ने न केवल शराब तस्कर को दबोचा, बल्कि एक अवैध हथियार गिरोह का भी भंडाफोड़ कर दिया है।
​मंगलवार को नदी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान SI जयकिशोर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर (नालंदा) निवासी दीपक कुमार (25 वर्ष) को 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। दीपक वर्तमान में नदी थाना क्षेत्र के बॉसतल में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, लेकिन असली खेल अभी बाकी था।
​
गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की गैलरी खंगाली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। मोबाइल में एक फोटो मिली जिसमें अभियुक्त की मासूम बेटी हाथ में 'देशी कट्टा' लेकर खेल रही थी। पुलिस ने जब इस तस्वीर को लेकर दीपक से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपने किराये के मकान में हथियार छिपाने की बात स्वीकार कर ली।
नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की निशानदेही पर फौरन बॉसतल स्थित मकान में धावा बोला। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कांड संख्या 113/2026 दर्ज किया है।
​
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ एसआई विवेक कुमार, एसआई श्रीभगवान यादव, एएसआई शांतनु कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त के पास यह हथियार कहाँ से आया और इसका उपयोग किन घटनाओं में होना था।
    user_EXPLORE FATUHA (Gaurav kumar)
    EXPLORE FATUHA (Gaurav kumar)
    Media company फतुहा, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
  • फतुहा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थाना पुलिस ने बलवा गांव में छापेमारी की, जहां राजू पासवान के घर से एक अवैध राइफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान ये हथियार घर की छत पर छुपाकर रखे गए थे। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी राजू पासवान मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    फतुहा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थाना पुलिस ने बलवा गांव में छापेमारी की, जहां राजू पासवान के घर से एक अवैध राइफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान ये हथियार घर की छत पर छुपाकर रखे गए थे।
हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी राजू पासवान मौके से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
  • video chahie video chahie HD like karo comment karo share karo subscribe karo please reply banta hai bhai ke liye
    6
    video chahie video chahie HD like karo comment karo share karo subscribe karo please reply banta hai bhai ke liye
    user_LaLa Kumar
    LaLa Kumar
    हाजीपुर, वैशाली, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Rashtriy apna dal
    1
    Post by Rashtriy apna dal
    user_Rashtriy apna dal
    Rashtriy apna dal
    Political party office वैशाली, वैशाली, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • #पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पैजावा के पास एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी और कूपन छापने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को एक बिल्डिंग पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए है ۔ इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही बिल्डिंग के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस को अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, कागज़ के बंडल, रंगीन स्याही और बड़ी मात्रा में पहले से तैयार अवैध लॉटरी टिकट व कूपन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित कर रहा था। पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद पूरे गैंग के सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग बाहर से सामान्य दिखती थी, लेकिन अंदर बड़े स्तर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही थीं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। #ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Craime #VairlNews
    1
    #पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित पैजावा के पास एसटीएफ और पटना  पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लॉटरी और कूपन छापने के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।17 मार्च 2026 दिन मंगलवार को  एक बिल्डिंग पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और कूपन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपए है ۔
इस कार्रवाई में पुलिस टीम जैसे ही बिल्डिंग के अंदर पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोग भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 18 लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस को अत्याधुनिक प्रिंटिंग मशीनें, कागज़ के बंडल, रंगीन स्याही और बड़ी मात्रा में पहले से तैयार अवैध लॉटरी टिकट व कूपन मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित कर रहा था।
पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि इस अवैध नेटवर्क का दायरा काफी बड़ा हो सकता है और इसमें अन्य जिलों व राज्यों के लोग भी शामिल हो सकते हैं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद पूरे गैंग के सरगना तक पहुंचने की उम्मीद है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिल्डिंग बाहर से सामान्य दिखती थी, लेकिन अंदर बड़े स्तर पर गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही थीं।
पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है।
#ApnaCityTakNews #PatnaPolice #Craime #VairlNews
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    23 hrs ago
  • नदी थाना कांड संख्या 112/2026, जो कि पुलिस पर हमले से जुड़ा हुआ मामला है, उसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहारी राय और सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें ग्राम आलमपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।”
    1
    नदी थाना कांड संख्या 112/2026, जो कि पुलिस पर हमले से जुड़ा हुआ मामला है, उसमें पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहारी राय और सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जिन्हें ग्राम आलमपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
और खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।”
    user_Shashi Kumar
    Shashi Kumar
    Communications central फतुहा, पटना, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.