Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतुहा में पुलिस छापेमारी: अवैध राइफल व कारतूस बरामद, आरोपी फरार। फतुहा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थाना पुलिस ने बलवा गांव में छापेमारी की, जहां राजू पासवान के घर से एक अवैध राइफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान ये हथियार घर की छत पर छुपाकर रखे गए थे। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी राजू पासवान मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Shashi Kumar
फतुहा में पुलिस छापेमारी: अवैध राइफल व कारतूस बरामद, आरोपी फरार। फतुहा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थाना पुलिस ने बलवा गांव में छापेमारी की, जहां राजू पासवान के घर से एक अवैध राइफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान ये हथियार घर की छत पर छुपाकर रखे गए थे। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी राजू पासवान मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
More news from बिहार and nearby areas
- पटना/फतुहा, 18 मार्च: राजधानी पटना से सटे फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के पास से 6 लीटर देसी महुआ शराब, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी यदुनंदन प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह कच्ची दरगाह के पास बासतल में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत की गई है। साथ ही, अवैध हथियार रखने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है। इस अभियान में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बरामद सामान: एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस 6 लीटर देसी महुआ शराब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- पटना पुलिस की एक सामान्य सी शराबबंदी छापेमारी ने उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक अपराधी के मोबाइल में मौजूद 'मासूम' की तस्वीर ने गहरे राज उगल दिए। बिहार पुलिस की मुस्तैदी ने न केवल शराब तस्कर को दबोचा, बल्कि एक अवैध हथियार गिरोह का भी भंडाफोड़ कर दिया है। मंगलवार को नदी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान SI जयकिशोर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर (नालंदा) निवासी दीपक कुमार (25 वर्ष) को 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। दीपक वर्तमान में नदी थाना क्षेत्र के बॉसतल में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, लेकिन असली खेल अभी बाकी था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की गैलरी खंगाली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। मोबाइल में एक फोटो मिली जिसमें अभियुक्त की मासूम बेटी हाथ में 'देशी कट्टा' लेकर खेल रही थी। पुलिस ने जब इस तस्वीर को लेकर दीपक से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपने किराये के मकान में हथियार छिपाने की बात स्वीकार कर ली। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की निशानदेही पर फौरन बॉसतल स्थित मकान में धावा बोला। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कांड संख्या 113/2026 दर्ज किया है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ एसआई विवेक कुमार, एसआई श्रीभगवान यादव, एएसआई शांतनु कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त के पास यह हथियार कहाँ से आया और इसका उपयोग किन घटनाओं में होना था।1
- Post by Amarjit Kumar vishwkrma1
- इस भाई को पिस्टल का लाइसेंस मिला , पिस्टल कॉक कर वीडियो बनाने लगा.पिस्टल चल गई और अपने आप मौत का हवाले कर दिया.घटना दिल्ली का बताया जा रहा है।। #apnacitytaknews #craime #vairlnews #patnacity1
- राजधानी पटना के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत पैजावा इलाके में STF की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। यहाँ एक प्रिंटिंग प्रेस की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और प्रेस के अंदर चल रहे गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ। करोड़ों की लॉटरी बरामद और अंतरराज्यीय कनेक्शन छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से लगभग करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध लॉटरी बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यहाँ छपने वाली लॉटरी न केवल बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती थी, बल्कि इसे बड़े पैमाने पर राज्य के बाहर भी भेजा जाता था। पुलिस इसे एक बड़े संगठित गिरोह के रूप में देख रही है जिसका नेटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। 18 लोग हिरासत में, जांच तेज इस मामले में पुलिस ने मौके से 18 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना कौन है और प्रिंटिंग प्रेस का मालिक इस सिंडिकेट में किस हद तक शामिल है। फिलहाल पुलिस ने प्रेस को सील कर दिया है और बरामद लॉटरी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। Trending News4
- मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महुआ-ताजपुर मुख्य सड़क पर छतवारा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक 12 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 489 कार्टून शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 4651 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल और सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन के मुताबिक, यह खेप बिहार के ग्रामीण इलाकों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। #VaishaliNews #MahuaPolice #LiquorSmuggling #BiharNews #BreakingNews1
- Post by Rashtriy apna dal1
- फतुहा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थाना पुलिस ने बलवा गांव में छापेमारी की, जहां राजू पासवान के घर से एक अवैध राइफल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान ये हथियार घर की छत पर छुपाकर रखे गए थे। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी राजू पासवान मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1