महुआ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद 489 कार्टून शराब और बीयर जब्त मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महुआ-ताजपुर मुख्य सड़क पर छतवारा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक 12 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 489 कार्टून शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 4651 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल और सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन के मुताबिक, यह खेप बिहार के ग्रामीण इलाकों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। #VaishaliNews #MahuaPolice #LiquorSmuggling #BiharNews #BreakingNews
महुआ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद 489 कार्टून शराब और बीयर जब्त मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महुआ-ताजपुर मुख्य सड़क पर छतवारा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक 12 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 489 कार्टून शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 4651 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल और सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन के मुताबिक, यह खेप बिहार के ग्रामीण इलाकों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। #VaishaliNews #MahuaPolice #LiquorSmuggling #BiharNews #BreakingNews
- मामला महुआ थाना क्षेत्र का है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महुआ-ताजपुर मुख्य सड़क पर छतवारा पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर एक 12 चक्का ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से 489 कार्टून शराब और बीयर बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा करीब 4651 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकबाल और सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन के मुताबिक, यह खेप बिहार के ग्रामीण इलाकों में खपाने के लिए लाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई और किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी। #VaishaliNews #MahuaPolice #LiquorSmuggling #BiharNews #BreakingNews1
- Post by Rashtriy apna dal1
- बिहार, आरा भारत के SIS सुरक्षा कंपनी ने बेरोजगारों के लिए लाया सुनहरा अवसर, निकला अधिकारी पदों के लिए बंपर बहाली। जी हां, आपने सही सुना। आपको बता दूं कि भारत की सुप्रसिद्ध मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनी SIS Group ENTERPRISES ने एक बार फिर बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। जहां कंपनी ने अधिकारी पदों के लिए भारी संख्या में बंपर बहाली की घोषणा की है, जिसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज भारत की विश्वसनीय मल्टीनेशनल कंपनी SIS Group के ओर से,बिहार के उन मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए GTO अधिकारी पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आपको बताते चलें कि इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक, PG, MBA या उच्च डिग्री धारी के पार्थ हो । वहीं कंपनी में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दिए जाने वाले आकर्षक वेतन, बोनस, वर्दी, एवं रहने और खाने की सुविधा सहित, अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि यह अवसर खासकर उन युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है, जो लंबे अरसे से रोजगार की तलाश में बैठे हो या भटक रहे हो। इसीलिए इच्छुक युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए कंपनी के मुख्यालय भर्ती कार्यालय भोजपुर आरा से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैसे इस नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कंपनी के अधिकारी श्री Rahul Kumar Tiwari ने क्या कुछ कहा, देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में। बिहार तक लाईव के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।1
- पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।1
- Post by JMBNEWS1
- पटना/फतुहा, 18 मार्च: राजधानी पटना से सटे फतुहा के नदी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब और हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 17 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान आरोपी के पास से 6 लीटर देसी महुआ शराब, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी यदुनंदन प्रसाद के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह कच्ची दरगाह के पास बासतल में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत की गई है। साथ ही, अवैध हथियार रखने के आरोप में भी केस दर्ज किया गया है। इस अभियान में थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बरामद सामान: एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस 6 लीटर देसी महुआ शराब पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- पटना पुलिस की एक सामान्य सी शराबबंदी छापेमारी ने उस वक्त सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब एक अपराधी के मोबाइल में मौजूद 'मासूम' की तस्वीर ने गहरे राज उगल दिए। बिहार पुलिस की मुस्तैदी ने न केवल शराब तस्कर को दबोचा, बल्कि एक अवैध हथियार गिरोह का भी भंडाफोड़ कर दिया है। मंगलवार को नदी थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान SI जयकिशोर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहपुर (नालंदा) निवासी दीपक कुमार (25 वर्ष) को 06 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। दीपक वर्तमान में नदी थाना क्षेत्र के बॉसतल में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने तत्काल कांड संख्या 111/2026 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की, लेकिन असली खेल अभी बाकी था। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की गैलरी खंगाली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। मोबाइल में एक फोटो मिली जिसमें अभियुक्त की मासूम बेटी हाथ में 'देशी कट्टा' लेकर खेल रही थी। पुलिस ने जब इस तस्वीर को लेकर दीपक से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और अपने किराये के मकान में हथियार छिपाने की बात स्वीकार कर ली। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की निशानदेही पर फौरन बॉसतल स्थित मकान में धावा बोला। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग से कांड संख्या 113/2026 दर्ज किया है। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ एसआई विवेक कुमार, एसआई श्रीभगवान यादव, एएसआई शांतनु कुमार सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अभियुक्त के पास यह हथियार कहाँ से आया और इसका उपयोग किन घटनाओं में होना था।1
- वैशाली से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक गोलंबर पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही एक शिक्षिका को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घायल पति का इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा है। मृतक शिक्षिका इस्माइलपुर स्कूल में कार्यरत थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #VaishaliAccident #RoadAccident #BreakingNews #BiharNews #TruckAccident #HajipurNews #SadNews #TeacherDeath #AccidentNews #PoliceInvestigation1