मोकामा स्टेशन रोड में रेस्टोरेंट पर छापेमारी, गैस सिलेंडर जब्त, आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवती पकड़े गए बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्टेशन रोड इलाके में बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने एक रेस्टोरेंट पर अचानक धावा बोलते हुए छापेमारी की। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कुकिंग गैस सिलेंडर जब्त किए गए। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में भी पकड़ा गया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। यह कार्रवाई बाढ़ एसडीओ गरिमा लोहिया और एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। छापेमारी के दौरान पूरे रेस्टोरेंट को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली इस कार्रवाई से स्टेशन रोड इलाके में हड़कंप मच गया। प्रशासन द्वारा आगे की जांच जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

- छापेमारी में ‘नीलम किचन’ नाम के होटल में कमर्शियल काम के लिए घरेलू गैस का उपयोग करते हुए पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक व्यक्ति को गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करते हुए भी पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को गैस की किल्लत से बचाना है… और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by JMBNEWS1
- पटना के बाढ़ के एएनएस कॉलेज में नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी।1
- वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और अनु को प्रताड़ित किया जाता था। वहीं, ससुराल पक्ष इस मामले को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। #VaishaliNews #DowryDeath #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForAnu #Rajapakar #Hajipur #FSLInvestigation #DowryCase1
- बिहार की गरीबी को देखने-समझने के लिए हमें किसी आँकड़े की ज़रूरत नहीं है, हमने बिहार के गाँव-गाँव की खाक छानी है।1
- मोकामा | संवाददाता विक्रांत कुमार मोकामा में रेस्टोरेंट पर छापा, आपत्तिजनक स्थिति में युवती समेत युवक पकड़े गए मोकामा स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रशासन ने मंगलवार को अचानक छापेमारी कर कार्रवाई की। घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की सूचना पर बाढ़ एसडीओ गरिमा लोहिया एवं एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल को घेरकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से कुकिंग गैस सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं जांच के क्रम में होटल के एक कमरे से युवती और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान स्टेशन रोड क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है और पूरे मामले की जांच कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by अजनीश कुमार3
- गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दभरी कहानी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 11 साल पहले हरीश राणा इंजीनियर बनने का सपना लेकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन एक हादसे में वह चौथी मंजिल से गिर गए और गंभीर ब्रेन इंजरी के बाद कोमा जैसी अवस्था में चले गए। परिवार ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश की। पीजीआई चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली के एम्स, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लोक नायक अस्पताल और फोर्टिस अस्पताल तक इलाज कराया गया। इलाज के लिए परिवार ने अपनी पूरी जमा-पूंजी खर्च कर दी, यहाँ तक कि अपना घर भी बेच दिया। लेकिन 10 से 11 साल तक बिस्तर पर पड़े रहने के बावजूद हरीश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार मजबूर होकर परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी। अब अदालत की अनुमति के बाद एम्स में हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है। यह कहानी सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं बल्कि उम्मीद, संघर्ष और मजबूरी की एक मार्मिक दास्तान है। वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।1