Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर बाढ़ SDO ने होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल पकड़ा गया। छापेमारी में ‘नीलम किचन’ नाम के होटल में कमर्शियल काम के लिए घरेलू गैस का उपयोग करते हुए पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक व्यक्ति को गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करते हुए भी पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को गैस की किल्लत से बचाना है… और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
RUBY JOURNALIST
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर बाढ़ SDO ने होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध इस्तेमाल पकड़ा गया। छापेमारी में ‘नीलम किचन’ नाम के होटल में कमर्शियल काम के लिए घरेलू गैस का उपयोग करते हुए पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक व्यक्ति को गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करते हुए भी पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को गैस की किल्लत से बचाना है… और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
More news from बिहार and nearby areas
- छापेमारी में ‘नीलम किचन’ नाम के होटल में कमर्शियल काम के लिए घरेलू गैस का उपयोग करते हुए पाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एक व्यक्ति को गैस सिलेंडरों की जमाखोरी करते हुए भी पकड़ा गया है, जिसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य आम लोगों को गैस की किल्लत से बचाना है… और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by JMBNEWS1
- वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवविवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही लगातार दहेज की मांग की जा रही थी और अनु को प्रताड़ित किया जाता था। वहीं, ससुराल पक्ष इस मामले को आत्महत्या बताने की कोशिश कर रहा है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। #VaishaliNews #DowryDeath #BiharCrime #BreakingNews #CrimeNews #JusticeForAnu #Rajapakar #Hajipur #FSLInvestigation #DowryCase1
- बिहार की गरीबी को देखने-समझने के लिए हमें किसी आँकड़े की ज़रूरत नहीं है, हमने बिहार के गाँव-गाँव की खाक छानी है।1
- मोकामा | संवाददाता विक्रांत कुमार मोकामा में रेस्टोरेंट पर छापा, आपत्तिजनक स्थिति में युवती समेत युवक पकड़े गए मोकामा स्टेशन रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रशासन ने मंगलवार को अचानक छापेमारी कर कार्रवाई की। घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग की सूचना पर बाढ़ एसडीओ गरिमा लोहिया एवं एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल को घेरकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान रेस्टोरेंट से कुकिंग गैस सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं जांच के क्रम में होटल के एक कमरे से युवती और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान स्टेशन रोड क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई है और पूरे मामले की जांच कर आगे कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by अजनीश कुमार3
- बिहार, आरा भारत के SIS सुरक्षा कंपनी ने बेरोजगारों के लिए लाया सुनहरा अवसर, निकला अधिकारी पदों के लिए बंपर बहाली। जी हां, आपने सही सुना। आपको बता दूं कि भारत की सुप्रसिद्ध मल्टीनेशनल सुरक्षा कंपनी SIS Group ENTERPRISES ने एक बार फिर बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। जहां कंपनी ने अधिकारी पदों के लिए भारी संख्या में बंपर बहाली की घोषणा की है, जिसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आज भारत की विश्वसनीय मल्टीनेशनल कंपनी SIS Group के ओर से,बिहार के उन मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए GTO अधिकारी पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। आपको बताते चलें कि इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक, PG, MBA या उच्च डिग्री धारी के पार्थ हो । वहीं कंपनी में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को दिए जाने वाले आकर्षक वेतन, बोनस, वर्दी, एवं रहने और खाने की सुविधा सहित, अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। बताया जा रहा है कि यह अवसर खासकर उन युवाओं के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है, जो लंबे अरसे से रोजगार की तलाश में बैठे हो या भटक रहे हो। इसीलिए इच्छुक युवा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने के लिए कंपनी के मुख्यालय भर्ती कार्यालय भोजपुर आरा से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैसे इस नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कंपनी के अधिकारी श्री Rahul Kumar Tiwari ने क्या कुछ कहा, देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में। बिहार तक लाईव के लिए ब्यूरो रिपोर्ट।1
- गाजियाबाद के हरीश राणा की दर्दभरी कहानी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। करीब 11 साल पहले हरीश राणा इंजीनियर बनने का सपना लेकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन एक हादसे में वह चौथी मंजिल से गिर गए और गंभीर ब्रेन इंजरी के बाद कोमा जैसी अवस्था में चले गए। परिवार ने उन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश की। पीजीआई चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली के एम्स, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लोक नायक अस्पताल और फोर्टिस अस्पताल तक इलाज कराया गया। इलाज के लिए परिवार ने अपनी पूरी जमा-पूंजी खर्च कर दी, यहाँ तक कि अपना घर भी बेच दिया। लेकिन 10 से 11 साल तक बिस्तर पर पड़े रहने के बावजूद हरीश की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार मजबूर होकर परिवार ने दिल्ली हाई कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी। अब अदालत की अनुमति के बाद एम्स में हरीश राणा को पैसिव यूथेनेशिया की प्रक्रिया से गुजारा जा रहा है। यह कहानी सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं बल्कि उम्मीद, संघर्ष और मजबूरी की एक मार्मिक दास्तान है। वीडियो को Like, Share और Channel Subscribe जरूर करें।1