ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गुरसराय। गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गढ़ा छिरोरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घरवालों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग एवं सर्प मित्र को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मेहनत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद घरवालों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ या सर्प मित्र को सूचना दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गुरसराय। गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गढ़ा छिरोरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घरवालों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग एवं सर्प मित्र को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मेहनत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद घरवालों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ या सर्प मित्र को सूचना दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- बारिश के चलते गुरसरांय-कोटरा मार्ग पर धंसी सड़क, चारधाम यात्रा से लौट रही बस फंस गुरसरांय। गुरसरांय-कोटरा मार्ग पर ग्राम मड़ोंरी के पास लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क की हालत खराब हो गई है। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से डामर सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान चारधाम यात्रा करके मऊरानीपुर लौट रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे अचानक धंस गई। बस के धंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बड़ा हादसा टल गया। बस को बाहर निकालने के लिए मौके पर काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद बस को टूचिन (खींचकर) सड़क से बाहर निकाला गया, जिसके बाद बस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते मार्ग के कई हिस्सों की स्थिति खराब हो रही है। ऐसे में सड़क किनारे धंसाव होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ : हमीरपुर* *राठ-पनवाड़ी स्टेट हाईवे-21 बना हादसों का रास्ता, एक्सियन के ‘गड्ढा मुक्त’ दावे की सड़क पर दिख रही तस्वीरों ने खोली पोल* *राठ (हमीरपुर)।* राठ-पनवाड़ी स्टेट हाईवे-21 की बदहाली ने लोक निर्माण विभाग के दावों की पोल खोल दी है। विभाग के एक्सियन दृगपाल वर्मा का कहना है कि सड़क चकाचक और गड्ढा मुक्त है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। हाईवे पर जगह-जगह जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी AC कमरों में बैठकर कागजों में सड़क को गड्ढा मुक्त घोषित कर रहे हैं, जबकि राठ-पनवाड़ी मार्ग पर वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बाइक सवार और छोटे वाहन चालक इन गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा परेशान हैं। सूत्रों की मानें तो इस मार्ग पर सैकड़ों जानलेवा गड्ढे हैं। बरसात के बाद तो स्थिति और भी भयावह हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि गड्ढा भराई के नाम पर आया बजट आखिर गया कहां? जब सड़क गड्ढा मुक्त है तो सड़क पर ये गड्ढे कैसे? कागजों में गड्ढा मुक्त और हकीकत में गड्ढों से छलनी इस हाईवे ने विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से इस मामले की जांच कराकर जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।1
- मैं नरेंद्र मोदी की कसम खाकर कहता हूं आप लोग मुझे बहुत पसंद हो 😂💯👈1
- आजादी के बाद से अब तक नहीं बना श्मशान घाट, बारिश में दाह संस्कार को तरसे ग्रामीण बंगरा, झांसी। विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत बाँसार में आजादी के समय से लेकर आज तक स्थायी श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका है। श्मशान घाट की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को बारिश के दौरान स्थिति और भी विकट हो गई। ऊपर से लगातार बारिश हो रही थी और नीचे जमीन पूरी तरह गीली होने के कारण मृतक का दाह संस्कार करने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट के लिए उचित स्थान और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। बारिश के कारण लकड़ियां गीली हो जाती हैं और जमीन पर भी पानी व कीचड़ की स्थिति बन जाती है। ऐसे में मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिवार और ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से ग्राम पंचायत बाँसार में जल्द से जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अपने प्रियजन के अंतिम संस्कार के समय ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का सवाल है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव में श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध हो सकी1
- टहरौली खास में घरों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, जिम्मेदारों ने जल्द समाधान का दिया भरोसा टहरौली। तहसील टहरौली खास में भारी बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी भरने के कारण ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और तहसील मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लगातार जलभराव से ग्रामीणों में नाराजगी और रोष देखने को मिल रहा है। वहीं, पंचायत टहरौली खास के सचिव अजय पाल सेंगर एवं प्रतिनिधि नेपाल सिंह यादव ने बताया कि गंगा सागर कूप के पास बना नाला बंद हो जाने के कारण जल निकासी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए पानी की निकासी के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बजट उपलब्ध होते ही सीसी सड़क एवं नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।1
- Breaking News - सनातन पर प्रहार करने वालों का हुआ पतन: बोले वक्ता लखनऊ। सनातन धर्म और उसकी परंपराओं पर प्रहार करने वालों को लेकर वक्ता ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “जिन्होंने सनातन पर प्रहार किया, वे खुद मिट्टी में मिल गए हैं।” उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सदियों से समाज को संस्कार, संस्कृति और मानवता का संदेश देता आया है। वक्ता ने सनातन की एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि सनातन की जड़ें बेहद मजबूत हैं और इसे कमजोर करने का प्रयास करने वाले कभी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।1
- कालपी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,500 सें अधिक मरीजों का उपचार1
- गुरसराय में बारिश से बिगड़े हालात, मोहल्ला मातवाना की सड़कों पर 3 फीट तक भरा पान गुरसराय। नगर में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। गुरसराय नगर के मोहल्ला मतवाना की सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण अब लोगों को अपने घरों में भी पानी घुसने का खतरा सताने लगा है। मोहल्ले के कई रास्ते जलमग्न होने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश जारी रहने से स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की निकासी के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि घरों में पानी भरने से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1