Shuru
Apke Nagar Ki App…
मैं नरेंद्र मोदी की कसम खाकर कहता हूं आप लोग मुझे बहुत पसंद हो 😂💯👈
Kshatr Pal shivhare
मैं नरेंद्र मोदी की कसम खाकर कहता हूं आप लोग मुझे बहुत पसंद हो 😂💯👈
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मैं नरेंद्र मोदी की कसम खाकर कहता हूं आप लोग मुझे बहुत पसंद हो 😂💯👈1
- बारिश के बीच कृष्णमय हुआ भाण्डेर, बाल मंगल टोली ने मनाया नंदोत्सव भाण्डेर नगर में घनघोर बारिश के बीच भी कृष्णभक्ति का उत्साह कम नहीं हुआ। सामाजिक समरसता मंगल टोली, भाण्डेर द्वारा संचालित बाल मंगल टोली के तत्वावधान में आयोजित नंदोत्सव 2026 में नन्हे बाल गोपालों ने अपनी प्रतिभा, संस्कार और भक्ति से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लड्डू गोपाल जी के श्रृंगार, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चारण एवं वंदना से वातावरण भक्तिमय हो उठा। नन्हे बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन एवं नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। नंदोत्सव में ब्रह्माकुमारी दीपा दीदी जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं उनके जीवन से मिलने वाले संदेशों पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कार, प्रेम एवं सद्भाव से जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की कृष्ण सज्जा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। नन्हे-नन्हे बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बधाई गीत, शंखध्वनि, संगीत और कृष्ण जयकारों के बीच मटकी फोड़ की बाल लीला ने वातावरण को उल्लास से भर दिया। बारिश बनी नंदोत्सव की खास याद नंदोत्सव के दौरान तेज बारिश होती रही, लेकिन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों और बच्चों का उत्साह कम नहीं हुआ। बारिश के बीच भी कार्यक्रम लगातार जारी रहा। आयोजकों ने इसे श्रीकृष्ण जन्म की उस पौराणिक घड़ी से जोड़ते हुए कहा कि जिस प्रकार कन्हैया के जन्म के समय घनघोर वर्षा के बीच गोकुल आनंद से भर उठा था, उसी प्रकार आज भी बारिश के बीच नंदलाला का उत्सव मनाया जा रहा है। बाल मंगल टोली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें संस्कार, सेवा, अनुशासन, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान का भाव विकसित करना है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों, अभिभावकों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। जोरदार बारिश के बीच भी बच्चों की मुस्कान, कृष्णभक्ति के जयकारे और मटकी फोड़ की उमंग ने नंदोत्सव 2026 को भाण्डेर का एक यादगार आयोजन बना दिया।1
- आजादी के बाद से अब तक नहीं बना श्मशान घाट, बारिश में दाह संस्कार को तरसे ग्रामीण बंगरा, झांसी। विकासखंड बंगरा की ग्राम पंचायत बाँसार में आजादी के समय से लेकर आज तक स्थायी श्मशान घाट का निर्माण नहीं हो सका है। श्मशान घाट की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को बारिश के दौरान स्थिति और भी विकट हो गई। ऊपर से लगातार बारिश हो रही थी और नीचे जमीन पूरी तरह गीली होने के कारण मृतक का दाह संस्कार करने में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में श्मशान घाट के लिए उचित स्थान और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अंतिम संस्कार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता। बारिश के कारण लकड़ियां गीली हो जाती हैं और जमीन पर भी पानी व कीचड़ की स्थिति बन जाती है। ऐसे में मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिवार और ग्रामीणों को काफी परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से ग्राम पंचायत बाँसार में जल्द से जल्द श्मशान घाट का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अपने प्रियजन के अंतिम संस्कार के समय ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों का सवाल है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव में श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं उपलब्ध हो सकी1
- टहरौली खास में घरों में भरा बारिश का पानी, ग्रामीणों में आक्रोश जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों की बढ़ी परेशानी, जिम्मेदारों ने जल्द समाधान का दिया भरोसा टहरौली। तहसील टहरौली खास में भारी बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी भरने के कारण ग्रामीणों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पानी निकासी की समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और तहसील मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लगातार जलभराव से ग्रामीणों में नाराजगी और रोष देखने को मिल रहा है। वहीं, पंचायत टहरौली खास के सचिव अजय पाल सेंगर एवं प्रतिनिधि नेपाल सिंह यादव ने बताया कि गंगा सागर कूप के पास बना नाला बंद हो जाने के कारण जल निकासी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए पानी की निकासी के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बजट उपलब्ध होते ही सीसी सड़क एवं नाले का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।1
- बारिश के चलते गुरसरांय-कोटरा मार्ग पर धंसी सड़क, चारधाम यात्रा से लौट रही बस फंस गुरसरांय। गुरसरांय-कोटरा मार्ग पर ग्राम मड़ोंरी के पास लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क की हालत खराब हो गई है। बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी धंसने से डामर सड़क का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान चारधाम यात्रा करके मऊरानीपुर लौट रही यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे अचानक धंस गई। बस के धंसते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और बड़ा हादसा टल गया। बस को बाहर निकालने के लिए मौके पर काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद बस को टूचिन (खींचकर) सड़क से बाहर निकाला गया, जिसके बाद बस अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते मार्ग के कई हिस्सों की स्थिति खराब हो रही है। ऐसे में सड़क किनारे धंसाव होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- कोंच के मोहल्ला कटरा में लगातार बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबा जालौन जिले में बीते कल से लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उसके मलबे में दो बाइक, कूलर, अनाज और गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। हादसे के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार को अचानक मकान भरभराकर धराशायी हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने गृहस्थी का सामान बचाने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वही रविवार सुबह 11:30 बजे इलाके के सभासद ने मकान गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1
- इंदरगढ़: नगर में सेवढ़ा विधायक के आश्वासन के बाद भी दर-दर भटक रहे हथठेला संचालक, जल्द हो सकता है बड़ा आंदोलन! इंदरगढ़: नगर में सेवढ़ा विधायक के आश्वासन के बाद भी दर-दर भटक रहे हथठेला संचालक, जल्द हो सकता है बड़ा आंदोलन! विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी इंदरगढ़ के सब्जी बाजार में हथठेला संचालकों को स्थायी स्थान नहीं मिल पाया है। संचालकों का कहना है हम क्या करें प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए संचालकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।1
- लड़कों तुम खूब हंसो मगर लड़कियों के चक्कर में मत फसो 😂💯👈 सब्सक्राइब भी हमको करो1