logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लड़कों तुम खूब हंसो मगर लड़कियों के चक्कर में मत फसो 😂💯👈 सब्सक्राइब भी हमको करो

11 hrs ago
user_Kshatr Pal shivhare
Kshatr Pal shivhare
Security Guard मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

लड़कों तुम खूब हंसो मगर लड़कियों के चक्कर में मत फसो 😂💯👈 सब्सक्राइब भी हमको करो

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • थाना लाँच पुलिस ने अवैध हथियार सहित आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार थाना लाँच पुलिस ने अवैध हथियार सहित आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से 315 वोर का कट्टा एवं जिन्दा राउण्ड किया बरामद दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया मंजीत चावला के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय सेवढा अजय चानना के कुशल नेतृत्व मे थाना लाँच पुलिस ने दिनांक 05.09.26 को दौराने गस्त मुखविर सूचना पर से पचोखरा तिराहा चिमघन रोड पर वारदात करने की नीयत से कट्टा लिये आदतन अपराधी सलमान खाँन पुत्र रसीद खाँन उम्र 27 साल निवासी अंदरवस्ती दरवाजे के सामने इन्दरगढ को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा। जिसकी कमर में एक लोहे का 315 वोर का कट्टा और एक 315 वोर का जिन्दा राउण्ड मिला आरोपी से कट्टा व जिंदा राउन्ड को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 (1)(A) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी करीब 7 अपराध पंजीवद्ध है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में उनि साकिर अली खान थाना प्रभारी लांच, प्रआर 509 वीरेन्द्र शर्मा, प्रआऱ 428 सुरेश कुशवाह, आर. 866 विक्रम जाट, आर. 319 हरिमोहन, आर.988 रविद्र रावत, आर.868 गुलशन साहू, आर.786 संतोष सेंगर, आर.चालक 386 रवि पाठक थाना लांच की सराहनीय भूमिका रही।।
    1
    थाना लाँच पुलिस ने अवैध हथियार सहित आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना लाँच पुलिस ने अवैध हथियार सहित आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी से 315 वोर का कट्टा एवं जिन्दा राउण्ड किया बरामद 
दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया मंजीत चावला के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय सेवढा अजय चानना के कुशल नेतृत्व मे थाना लाँच पुलिस ने दिनांक 05.09.26 को दौराने गस्त मुखविर सूचना पर से पचोखरा तिराहा चिमघन रोड पर वारदात करने की नीयत से कट्टा लिये आदतन अपराधी सलमान खाँन पुत्र रसीद खाँन उम्र 27 साल निवासी अंदरवस्ती दरवाजे के सामने इन्दरगढ को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा। जिसकी कमर में एक लोहे का 315 वोर का कट्टा और एक 315 वोर का जिन्दा राउण्ड मिला आरोपी से कट्टा व जिंदा राउन्ड को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 (1)(A) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी करीब 7 अपराध पंजीवद्ध है। 
सराहनीय भूमिका -
उक्त कार्यवाही में उनि साकिर अली खान थाना प्रभारी लांच, प्रआर 509 वीरेन्द्र शर्मा, प्रआऱ 428 सुरेश कुशवाह, आर. 866 विक्रम जाट, आर. 319 हरिमोहन, आर.988 रविद्र रावत, आर.868 गुलशन साहू, आर.786 संतोष सेंगर, आर.चालक 386 रवि पाठक थाना लांच की सराहनीय भूमिका रही।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • टहरौली खास में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं छात्रों को पुरस्कार भेंट किया सम्मान ग्राम पंचायत टहरौली खास में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नेपाल सिंह यादव ने सबसे पहले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कॉपी और कलम सहित शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत आधारशिला है। बिना शिक्षा के न तो व्यक्ति अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है और न ही समाज व देश में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है। इसके बाद विद्यालय में शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को शील्ड एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नेपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही बच्चों को शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की राह दिखाते हैं। बिना शिक्षक के किसी भी परिवार, समाज और देश का भविष्य संवारना संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, अनुज शुक्ला, नीरज गुप्ता, चरण सिंह यादव, हेमलता, लोकेश शर्मा, किशोरी शरण राजपूत, निजाम खां, आमोद, भूपेंद्र आर्य, जालम सिंह कुशवाहा, रजब अली ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    टहरौली खास में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं छात्रों को पुरस्कार भेंट किया सम्मान 
ग्राम पंचायत टहरौली खास में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नेपाल सिंह यादव ने सबसे पहले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कॉपी और कलम सहित शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत आधारशिला है। बिना शिक्षा के न तो व्यक्ति अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है और न ही समाज व देश में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है।
इसके बाद विद्यालय में शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को शील्ड एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नेपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही बच्चों को शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की राह दिखाते हैं। बिना शिक्षक के किसी भी परिवार, समाज और देश का भविष्य संवारना संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, अनुज शुक्ला, नीरज गुप्ता, चरण सिंह यादव, हेमलता, लोकेश शर्मा, किशोरी शरण राजपूत, निजाम खां, आमोद, भूपेंद्र आर्य, जालम सिंह कुशवाहा, रजब अली ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjay kushwaha
    Sanjay kushwaha
    Local News Reporter टहरौली, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गुरसराय में बारिश से बिगड़े हालात, मोहल्ला मातवाना की सड़कों पर 3 फीट तक भरा पान गुरसराय। नगर में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। गुरसराय नगर के मोहल्ला मतवाना की सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण अब लोगों को अपने घरों में भी पानी घुसने का खतरा सताने लगा है। मोहल्ले के कई रास्ते जलमग्न होने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश जारी रहने से स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की निकासी के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि घरों में पानी भरने से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसराय में बारिश से बिगड़े हालात, मोहल्ला मातवाना की सड़कों पर 3 फीट तक भरा पान
गुरसराय। नगर में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। गुरसराय नगर के मोहल्ला मतवाना की सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण अब लोगों को अपने घरों में भी पानी घुसने का खतरा सताने लगा है। मोहल्ले के कई रास्ते जलमग्न होने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश जारी रहने से स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की निकासी के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि घरों में पानी भरने से होने वाले नुकसान को रोका जा सके।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोंच में आशीर्वाद क्लब के पास कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद क्लब के पास रविवार सुबह 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई। जानकारी के अनुसार, आराजी लेन निवासी सफीक पुत्र मुहम्मद सफी (28), हसन पुत्र अख्तर (16) और बादशाह पुत्र नूर मुहम्मद (35) पड़री में पीओपी का काम देखने के लिए गए थे। काम देखने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस कोंच की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
    1
    कोंच में आशीर्वाद क्लब के पास कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद क्लब के पास रविवार सुबह 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई।
जानकारी के अनुसार, आराजी लेन निवासी सफीक पुत्र मुहम्मद सफी (28), हसन पुत्र अख्तर (16) और बादशाह पुत्र नूर मुहम्मद (35) पड़री में पीओपी का काम देखने के लिए गए थे। काम देखने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस कोंच की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया।
कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
  • भगुवापुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में भरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खाई में पानी भरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पीले रंग के संत जैसे कपड़े पहन रखे थे। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के गांवों तथा अन्य क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।शव पानी में मिलने के कारण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के थानों में भी सूचना भेज सकती है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं हुई है।फिलहाल अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    भगुवापुरा थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी 
दतिया जिले के भगुवापुरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खाई में भरे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खाई में पानी भरा हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि मृतक ने पीले रंग के संत जैसे कपड़े पहन रखे थे। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस आसपास के गांवों तथा अन्य क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है।शव पानी में मिलने के कारण घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए और कपड़ों के आधार पर आसपास के थानों में भी सूचना भेज सकती है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं हुई है।फिलहाल अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • सेंवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्था के संयुक्त लोकेशन दतिया रिपोर्ट रामबाबू जाटव 9039 222049 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने दी प्रतिभा परीक्षा सेंवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शासकीय उत्कृष्ट पुष्कर माध्यमिक विद्यालय डिरौली पार में प्रतिभा परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा 5वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। करीब 10 दिन पहले विद्यार्थियों से परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए गए थे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। परीक्षा प्रभारी महेश सिंह बघेल, समिति अध्यक्ष विशंभर सिंह मौर एवं रामप्रकाश मल्होत्रा के सान्निध्य में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से परीक्षा संपन्न कराई गई। वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ. नीरज दिवौलिया की देखरेख में व्यवस्थाएं संचालित हुईं। इस दौरान रामबाबू जाटव सहित संस्था के पदाधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे।
    1
    सेंवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्था के संयुक्त
लोकेशन दतिया रिपोर्ट रामबाबू जाटव 
9039 222049 
1000 से अधिक विद्यार्थियों ने दी प्रतिभा परीक्षा
सेंवढ़ा। ग्रामीण अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक सेवा संस्था एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शासकीय उत्कृष्ट पुष्कर माध्यमिक विद्यालय डिरौली पार में प्रतिभा परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा में कक्षा 5वीं से लेकर कॉलेज स्तर तक के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
करीब 10 दिन पहले विद्यार्थियों से परीक्षा के लिए फॉर्म भरवाए गए थे। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने आयोजन के लिए दोनों संस्थाओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
परीक्षा प्रभारी महेश सिंह बघेल, समिति अध्यक्ष विशंभर सिंह मौर एवं रामप्रकाश मल्होत्रा के सान्निध्य में सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से परीक्षा संपन्न कराई गई।
वहीं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता संस्थान के कोषाध्यक्ष डॉ. नीरज दिवौलिया की देखरेख में व्यवस्थाएं संचालित हुईं। इस दौरान रामबाबू जाटव सहित संस्था के पदाधिकारी और सहयोगी मौजूद रहे।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    43 min ago
  • भांडेर नगर में जनपद कार्यालय में 2 घंटे की बारिश में भरा घुटनों से ऊपर पानी 2 घंटे की बारिश में भांडेर नगर में जनपद कार्यालय हुआ ओवरफ्लो बना तालाब जनपद कार्यालय प्रांगण में चारों ओर पानी ही पानी
    1
    भांडेर नगर में जनपद कार्यालय में 2 घंटे की बारिश में भरा घुटनों से ऊपर पानी
2 घंटे की बारिश में भांडेर नगर में जनपद कार्यालय हुआ ओवरफ्लो बना तालाब जनपद कार्यालय प्रांगण में चारों ओर पानी ही पानी
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गुरसराय। गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गढ़ा छिरोरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घरवालों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग एवं सर्प मित्र को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मेहनत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद घरवालों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ या सर्प मित्र को सूचना दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा
गुरसराय। गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गढ़ा छिरोरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घरवालों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग एवं सर्प मित्र को दी।
सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मेहनत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
सांप के रेस्क्यू होने के बाद घरवालों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ या सर्प मित्र को सूचना दें।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोंच,बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, 48 घंटे में दूसरा हादसा, कोंच-नदीगांव मार्ग पर गड्ढे में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच-नदीगांव मार्ग की बदहाली अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रविवार सुबह 11:30 बजे जिओ ऑफिस के सामने सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई सवारियां वाहन के नीचे दब गईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में दबी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कोंच-नदीगांव मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि 48 घंटे के भीतर ई-रिक्शा पलटने की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क की बदहाली और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
    1
    कोंच,बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, 48 घंटे में दूसरा हादसा, कोंच-नदीगांव मार्ग पर गड्ढे में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच-नदीगांव मार्ग की बदहाली अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रविवार सुबह 11:30 बजे जिओ ऑफिस के सामने सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई सवारियां वाहन के नीचे दब गईं।
हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में दबी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कोंच-नदीगांव मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।
खास बात यह है कि 48 घंटे के भीतर ई-रिक्शा पलटने की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क की बदहाली और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.