कोंच,बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, 48 घंटे में दूसरा हादसा, कोंच-नदीगांव मार्ग पर गड्ढे में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच-नदीगांव मार्ग की बदहाली अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रविवार सुबह 11:30 बजे जिओ ऑफिस के सामने सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई सवारियां वाहन के नीचे दब गईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में दबी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कोंच-नदीगांव मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि 48 घंटे के भीतर ई-रिक्शा पलटने की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क की बदहाली और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
कोंच,बदहाल सड़क बनी हादसों का कारण, 48 घंटे में दूसरा हादसा, कोंच-नदीगांव मार्ग पर गड्ढे में पलटा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, मची चीख-पुकार जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच-नदीगांव मार्ग की बदहाली अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रविवार सुबह 11:30 बजे जिओ ऑफिस के सामने सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गहरे गड्ढे में जाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई सवारियां वाहन के नीचे दब गईं। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा में दबी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद कोंच-नदीगांव मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनमें पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। खास बात यह है कि 48 घंटे के भीतर ई-रिक्शा पलटने की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रहे हादसों ने सड़क की बदहाली और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
- कोंच के मोहल्ला कटरा में लगातार बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिरा, दो बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबा जालौन जिले में बीते कल से लगातार हो रही बारिश के चलते कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा में शनिवार व रविवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से उसके मलबे में दो बाइक, कूलर, अनाज और गृहस्थी का अन्य सामान दब गया। हादसे के समय घर में परिवार के लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। रविवार को अचानक मकान भरभराकर धराशायी हो गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सामने गृहस्थी का सामान बचाने और रहने की समस्या खड़ी हो गई है। वही रविवार सुबह 11:30 बजे इलाके के सभासद ने मकान गिरने की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।1
- जालौन। कैलाशी देवी श्रवण कुमारी विद्यालय के पास रविवार को अचानक यूकेलिप्टस का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से जालौन-चुर्खी रोड पर आवागमन बाधित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अचानक पेड़ गिरने से सड़क से गुजर रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क पर गिरे पेड़ को तत्काल हटवाकर यातायात सुचारु कराने की मांग की है। वहीं, लोगों का कहना है कि सड़क किनारे खड़े जर्जर पेड़ों की समय-समय पर जांच कराकर उन्हें हटाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।1
- जालौन जिले में लगातार हो रही बारिश बनी जी का जंजाल,पेड सड़क पर गिरा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज लगातार हो रही बारिश के बीच एक पेड़ बीच सड़क पर गिरा और आवागमन हुआ बाधित1
- Breaking News - सनातन पर प्रहार करने वालों का हुआ पतन: बोले वक्ता लखनऊ। सनातन धर्म और उसकी परंपराओं पर प्रहार करने वालों को लेकर वक्ता ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “जिन्होंने सनातन पर प्रहार किया, वे खुद मिट्टी में मिल गए हैं।” उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सदियों से समाज को संस्कार, संस्कृति और मानवता का संदेश देता आया है। वक्ता ने सनातन की एकता और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि सनातन की जड़ें बेहद मजबूत हैं और इसे कमजोर करने का प्रयास करने वाले कभी सफल नहीं हो सकते। उन्होंने लोगों से अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।1
- कालपी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,500 सें अधिक मरीजों का उपचार1
- संत संपर्क अभियान के तहत विधायक गौरीशंकर वर्मा ने मंदिरों में किया दर्शन-पूजन उरई (जालौन)। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संत संपर्क अभियान के अंतर्गत उरई नगर स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ने इस्नेह मंदिर, मां संकटा मंदिर और लक्ष्मी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों के पूज्य पुजारियों को श्रीफल भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनसे आत्मीय संवाद भी किया। विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि संत रविदास महाराज जी का जीवन केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि समानता, सद्भाव, सेवा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके विचारों से प्रेरणा लेकर ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रयास करना चाहिए, जहां प्रेम, भाईचारा और समानता हमारी सबसे बड़ी पहचान हो। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनोद अहिरवार, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, मंडल महामंत्री भोलेन्द्र सिंह जादौन, गरिमा पाठक, संध्या चौहान, नामित सभासद शिवम् गुप्ता ‘शिब्बू’, उमेश तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- जालौन में सैंडविच बार के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय जालौन में सैंडविच बार के बाहर मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस सक्रिय जालौन: कोतवाली क्षेत्र के बापूसाब मोहल्ले में सैंडविच बार के बाहर दो गुटों में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। मारपीट में लात-घूंसे चलने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि कैफे-रेस्टोरेंट के आसपास मनचलों के जमावड़े और पुलिस गश्त को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की पहचान तथा घटना के कारणों की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है।1
- कोंच में आशीर्वाद क्लब के पास कुत्ता सामने आने से अनियंत्रित हुई बाइक, तीन युवक घायल, अस्पताल में भर्ती जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आशीर्वाद क्लब के पास रविवार सुबह 10 बजे सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई गई। जानकारी के अनुसार, आराजी लेन निवासी सफीक पुत्र मुहम्मद सफी (28), हसन पुत्र अख्तर (16) और बादशाह पुत्र नूर मुहम्मद (35) पड़री में पीओपी का काम देखने के लिए गए थे। काम देखने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस कोंच की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान आशीर्वाद क्लब के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक सवार ने अचानक संतुलन खो दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घटना में किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।1