टहरौली खास में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों एवं छात्रों को पुरस्कार भेंट किया सम्मान ग्राम पंचायत टहरौली खास में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना रहा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधि नेपाल सिंह यादव ने सबसे पहले छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कॉपी और कलम सहित शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत आधारशिला है। बिना शिक्षा के न तो व्यक्ति अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकता है और न ही समाज व देश में अपनी पहचान स्थापित कर सकता है। इसके बाद विद्यालय में शिक्षा प्रदान करने वाले शिक्षकों को शील्ड एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान नेपाल सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। शिक्षक ही बच्चों को शिक्षा और संस्कार देकर उन्हें आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की राह दिखाते हैं। बिना शिक्षक के किसी भी परिवार, समाज और देश का भविष्य संवारना संभव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, अनुज शुक्ला, नीरज गुप्ता, चरण सिंह यादव, हेमलता, लोकेश शर्मा, किशोरी शरण राजपूत, निजाम खां, आमोद, भूपेंद्र आर्य, जालम सिंह कुशवाहा, रजब अली ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- लड़कों तुम खूब हंसो मगर लड़कियों के चक्कर में मत फसो 😂💯👈 सब्सक्राइब भी हमको करो1
- थाना लाँच पुलिस ने अवैध हथियार सहित आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार थाना लाँच पुलिस ने अवैध हथियार सहित आदतन आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से 315 वोर का कट्टा एवं जिन्दा राउण्ड किया बरामद दतिया पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया मंजीत चावला के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान एस.डी.ओ.पी. महोदय सेवढा अजय चानना के कुशल नेतृत्व मे थाना लाँच पुलिस ने दिनांक 05.09.26 को दौराने गस्त मुखविर सूचना पर से पचोखरा तिराहा चिमघन रोड पर वारदात करने की नीयत से कट्टा लिये आदतन अपराधी सलमान खाँन पुत्र रसीद खाँन उम्र 27 साल निवासी अंदरवस्ती दरवाजे के सामने इन्दरगढ को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा। जिसकी कमर में एक लोहे का 315 वोर का कट्टा और एक 315 वोर का जिन्दा राउण्ड मिला आरोपी से कट्टा व जिंदा राउन्ड को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 (1)(A) आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी करीब 7 अपराध पंजीवद्ध है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही में उनि साकिर अली खान थाना प्रभारी लांच, प्रआर 509 वीरेन्द्र शर्मा, प्रआऱ 428 सुरेश कुशवाह, आर. 866 विक्रम जाट, आर. 319 हरिमोहन, आर.988 रविद्र रावत, आर.868 गुलशन साहू, आर.786 संतोष सेंगर, आर.चालक 386 रवि पाठक थाना लांच की सराहनीय भूमिका रही।।1
- गुरसराय में बारिश से बिगड़े हालात, मोहल्ला मातवाना की सड़कों पर 3 फीट तक भरा पान गुरसराय। नगर में लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। गुरसराय नगर के मोहल्ला मतवाना की सड़कों पर करीब 3 फीट तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण अब लोगों को अपने घरों में भी पानी घुसने का खतरा सताने लगा है। मोहल्ले के कई रास्ते जलमग्न होने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश जारी रहने से स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए पानी की निकासी के लिए तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि घरों में पानी भरने से होने वाले नुकसान को रोका जा सके। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- झाँसी थाना बड़ागांव पुलिस को बड़ी सफलता: 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 8 मोबाइल बरामद आज दिनाँक 06.09.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है, इनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन, 02 रिंच व 01 वायर कटर बरामद करते हुए अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया सिंह की वीडियो बाइट1
- झाँसी मे 5 ₹ के सिक्कों से अध्यक्ष का तुलादान,, सिक्के लूटने को कार्यकर्ताओं मे मची होड़,,विडिओ वाइरल.1
- झाँसी-ललितपुर में कर्मचारी संघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज झाँसी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने झाँसी एवं ललितपुर जनपद का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने आगामी 10 एवं 11 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में अजय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष तथा त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री पद पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। झाँसी पहुंचने पर मान सिंह, अजय कुमार सिंह एवं त्रिलोक सिंह बिष्ट का कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और चुनाव को लेकर कर्मचारियों से संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में झाँसी जिला अध्यक्ष मोनू सिंह यादव, जिला मंत्री बृजकिशोर यादव, मंडल अध्यक्ष उदय सिंह यादव, मंडल मंत्री अशोक तिवारी, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रदेश मंत्री शिव सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार, मंडल मंत्री अब्दुल रहीम सिद्दीकी, भरारी फार्म झाँसी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह यादव सहित ललितपुर की जिला अध्यक्ष विमला देवी समेत अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा ग्राम छिरोरा घर में निकला 5 फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा गुरसराय। गुरसराय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गढ़ा छिरोरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही घरवालों में डर का माहौल बन गया और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग एवं सर्प मित्र को दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मयंक ठाकुर मौके पर पहुंचे और काफी सावधानी एवं कड़ी मेहनत के बाद कोबरा सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने के बाद घरवालों के साथ-साथ मोहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत विशेषज्ञ या सर्प मित्र को सूचना दें। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- भांडेर नगर में जनपद कार्यालय में 2 घंटे की बारिश में भरा घुटनों से ऊपर पानी 2 घंटे की बारिश में भांडेर नगर में जनपद कार्यालय हुआ ओवरफ्लो बना तालाब जनपद कार्यालय प्रांगण में चारों ओर पानी ही पानी1
- झाँसी-ललितपुर में गरमाया कर्मचारी संघ चुनाव, अजय सिंह और त्रिलोक बिष्ट के समर्थन की अपील झाँसी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने झाँसी एवं ललितपुर जनपद का दौरा कर कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघ के प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में कर्मचारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ने आगामी 10 एवं 11 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन एवं चुनाव में अजय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष तथा त्रिलोक सिंह बिष्ट को प्रदेश महामंत्री पद पर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। झाँसी पहुंचने पर मान सिंह, अजय कुमार सिंह एवं त्रिलोक सिंह बिष्ट का कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और चुनाव को लेकर कर्मचारियों से संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में झाँसी जिला अध्यक्ष मोनू सिंह यादव, जिला मंत्री बृजकिशोर यादव, मंडल अध्यक्ष उदय सिंह यादव, मंडल मंत्री अशोक तिवारी, चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रदेश मंत्री शिव सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह परिहार, मंडल मंत्री अब्दुल रहीम सिद्दीकी, भरारी फार्म झाँसी के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह यादव सहित ललितपुर की जिला अध्यक्ष विमला देवी समेत अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।1