Shuru
Apke Nagar Ki App…
बंगाल चुनाव में Khesari Lal Yadav के चुनावी प्रचार पर ये क्या बोल गए BJP सांसद Dinesh Lal Yadav ? बंगाल चुनाव में Khesari Lal Yadav के चुनावी प्रचार पर ये क्या बोल गए BJP सांसद Dinesh Lal Yadav ?
Rs News Network
बंगाल चुनाव में Khesari Lal Yadav के चुनावी प्रचार पर ये क्या बोल गए BJP सांसद Dinesh Lal Yadav ? बंगाल चुनाव में Khesari Lal Yadav के चुनावी प्रचार पर ये क्या बोल गए BJP सांसद Dinesh Lal Yadav ?
More news from बिहार and nearby areas
- बंगाल चुनाव में Khesari Lal Yadav के चुनावी प्रचार पर ये क्या बोल गए BJP सांसद Dinesh Lal Yadav ? बंगाल चुनाव में Khesari Lal Yadav के चुनावी प्रचार पर ये क्या बोल गए BJP सांसद Dinesh Lal Yadav ?1
- बैरिया के विशेष दिव्यांग शिविर में उमड़ी भीड़, 78 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन द बैरिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को दिन 10 बजे से जिला प्रशासन के निर्देश पर विशेष दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दियारा क्षेत्र सहित विभिन्न गांवों से आए महिला, पुरुष और बच्चों ने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा किए। शिविर में कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 78 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। वहीं 27 आवेदनों को आगे की चिकित्सीय जांच के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जिन आवेदनों को रेफर किया गया है, उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद जल्द ही प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने बताया कि हाल में आयोजित सहयोग शिविरों के दौरान कई ऐसे दिव्यांगजन सामने आए थे, जिनका अब तक प्रमाण पत्र नहीं बन पाया था। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश चंद्र सिन्हा, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. हिमांशु प्रताप, बीसीएम अरुण Kumar तथा स्वास्थ्यकर्मी भारत प्रसाद सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।1
- जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 95 मामलों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं 95 मामलों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बिहार सरकार के निर्देशानुसार आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले प्रथम सहयोग शिविर की तैयारियों को लेकर प्रखंड मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान कुल 95 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में जिला पदाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों की समस्याओं के शीघ्र निष्पादन को लेकर विशेष तत्परता दिखाई गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बिहार के पश्चिम चंपारण में एक शिक्षिका पर हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर स्कूल से गायब रहने का आरोप लगा है। जांच में खुलासा हुआ कि यह लापरवाही लंबे समय से चल रही थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने मामले में विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन बनकटवा में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायलों के उचित इलाज की मांग करते हुए हंगामा किया।1
- Post by Bhulan Kumar1
- बेतिया समाहरणालय में जिला पदाधिकारी तरण जोत ने जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं। सात निश्चय-3 के 'सबका सम्मान जीवन आसान' पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद से पहुंचे।1
- कैमरे में कैद: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के साथ सीएम योगी का हल्का पल हुआ वायरल कैमरे में कैद: बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के साथ सीएम योगी का हल्का पल हुआ वायरल1