10 साल से फरार हत्या का वारंटी गिरफ्तार: रीठी पुलिस को बड़ी सफलता कटनी।। जिले के रीठी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को वर्ष 2016 में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन तब से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, बावजूद इसके वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। रीठी पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार आरोपी को धर दबोचा। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
10 साल से फरार हत्या का वारंटी गिरफ्तार: रीठी पुलिस को बड़ी सफलता कटनी।। जिले के रीठी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को वर्ष 2016 में न्यायालय द्वारा सजा सुनाई जा चुकी थी, लेकिन तब से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, बावजूद इसके वह लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहा। रीठी पुलिस ने लगातार प्रयास करते हुए आखिरकार आरोपी को धर दबोचा। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- कटनी।। ढीमरखेड़ा क्षेत्र में गेहूं खरीदी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। सरकार जहां किसानों को सुचारु और सुविधाजनक उपार्जन का भरोसा दिला रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। ग्राम मुरवारी स्थित खरीदी केंद्र में खराब बारदाने की आपूर्ति के कारण पिछले चार दिनों से गेहूं खरीदी पूरी तरह बंद पड़ी है। इस वजह से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि घटिया गुणवत्ता के बारदाने के चलते केंद्र प्रभारी भी असहाय हैं और खरीदी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इधर, मौसम की मार ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। हाल ही में आए आंधी-तूफान और बारिश के बाद बड़ी मात्रा में गेहूं खुले में पड़ा हुआ है। किसानों को डर है कि अगर फिर बारिश हुई, तो उनकी फसल भीगकर खराब हो सकती है और गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ेगा। किसान बृजभूषण दास बैरागी, अनुराग विश्वकर्मा, राजेश पटेल और कृष्ण कुमार का आरोप है कि उच्च स्तर पर भले ही लगातार निर्देश दिए जा रहे हों, लेकिन स्थानीय अधिकारी व्यवस्थाओं को सुधारने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। खराब बारदाने की आपूर्ति को वे प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं, जिसका खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी समय रहते व्यवस्था सुधार पाएंगे, या किसानों की परेशानी यूं ही बढ़ती रहेगी?1
- स्थानीय ग्रामीणो ं में आक्रोश अंधा मोड़ बना मुसीबत का अड्डा लगातार हो रहे सड़क हादस े * दमोह पहुंच मार्ग स्थित ढेरा फाटक मोड़ में लगातार तीसरा सड़क हादसा चार लोग गंभीर रूप से घायल * कटनी जिला कलेक्टर से ग्रामीणो ं ने कि मांग इरिगेशन पुलिया होनी चाहिए कवर, चिन्हित अंधे मोड़ो ं पर बनन े चाहिए स्पीड ब्रेकर,1
- Post by पत्रकार मनीष विश्वकर्मा1
- दक्खिनी माता मंदिर में रामायण भगते का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ कटनी के खिरहनी फाटक स्थित दक्खिनी माता मंदिर में आज दिनांक 02 मई 2026, दिन शनिवार को भक्तों द्वारा निकासी के उपलक्ष्य में श्री सिंगल रामायण समाज के तत्वावधान में भव्य रामायण भगते का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ रामायण का रसपान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके पश्चात रामायण पाठ और भजन-कीर्तन का क्रम देर रात तक चलता रहा। रामायण भगते में श्री चिरई निषाद, श्री सरमन निषाद, विन्नु साहू, नन्दू पंडा, रमेश निषाद एवं राकेश निषाद सहित खिरहनी फाटक के अनेक निवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। भजनों और चौपाइयों की मधुर ध्वनि से वातावरण गूंजता रहा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #75097476864
- Post by Rishi Rajak1
- मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए 22 लाख मीट्रिक टन बंपर खरीद, गेहूं की खरीद तिथि 9 मई करने और सरसों1
- आप पार्टी को छोड़कर आये राघव चड्डा बीजेपी में अब उनका अब आया उनका बयांन क्या कह रहे आप पार्टी के लिए सामने ये वीडियो जरूर देखें और अपनी राय comment में जरूर दें1
- कटनी।। व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीठी द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के आईटी/आईटीईएस (सूचना प्रौद्योगिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं) के छात्र-छात्राओं के लिए ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 1 मई 2026 से 20 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें अस्पताल के विभिन्न विभागों जैसे— ओपीडी कक्ष आईसीयू रूम महिला वार्ड सामान्य वार्ड प्रयोगशाला (लेब) प्रसूता वार्ड आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला। गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री भारत सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक (हेल्थ केयर) श्रीमती रेणुका पटेल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रशिक्षण के दौरान नर्सिंग स्टाफ श्री मनोज साहू द्वारा विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर सकें। - प्रशिक्षण का उद्देश्य इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य— विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना तकनीकी कौशल विकसित करना रोजगार के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों में इस कार्यक्रम के प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है और वे नई-नई तकनीकी जानकारियां उत्साहपूर्वक सीख रहे हैं। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है तथा आशा व्यक्त की गई है कि यह प्रशिक्षण उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।1