logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एक हजार खाद के बोरे के लिए रातभर जगे रहें हजारों महिला-पुरुष किसान गोह(औरंगाबाद) खरीफ फसल के बीच गोह प्रखंड में उर्वरक संकट गहरा गया है। मंगलवार शाम से ही सैकड़ों किसान गोह स्थित इफको केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंचने लगे। करीब एक हजार बोरी खाद के वितरण की सूचना पर हजारों महिला-पुरुष किसान पूरी रात अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से धान सहित खरीफ फसलों की देखभाल प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकृत दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं रहती, जबकि कुछ विक्रेता कृत्रिम अभाव पैदा कर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेच रहे हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि वितरण के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती जाती और कई लोग प्राथमिकता के आधार पर खाद प्राप्त कर लेते हैं। किसानों ने कालाबाजारी की निष्पक्ष जांच, पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राहुल कृष्णमूर्ति ने कहा कि प्रखंड में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

7 hrs ago
user_Asutosh Mishra
Asutosh Mishra
Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
7 hrs ago

एक हजार खाद के बोरे के लिए रातभर जगे रहें हजारों महिला-पुरुष किसान गोह(औरंगाबाद) खरीफ फसल के बीच गोह प्रखंड में उर्वरक संकट गहरा गया है। मंगलवार शाम से ही सैकड़ों किसान गोह स्थित इफको केंद्र पर खाद लेने के लिए पहुंचने लगे। करीब एक हजार बोरी खाद के वितरण की सूचना पर हजारों महिला-पुरुष किसान पूरी रात अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से धान सहित खरीफ फसलों की देखभाल प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकृत दुकानों पर खाद उपलब्ध नहीं रहती, जबकि कुछ विक्रेता कृत्रिम अभाव पैदा कर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेच रहे हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि वितरण के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती जाती और कई लोग प्राथमिकता के आधार पर खाद प्राप्त कर लेते हैं। किसानों ने कालाबाजारी की निष्पक्ष जांच, पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राहुल कृष्णमूर्ति ने कहा कि प्रखंड में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • हसपुरा के अमझरशरीफ में चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस बल तैनात रहे
    1
    हसपुरा के अमझरशरीफ में चेहल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।पर्व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस बल तैनात रहे
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    प्रखंड मुख्यालय स्थित हदहदवा मंदिर प्रांगण में हनुमान कथा का आयोजन 
मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के हदहदवा पहाड़ मंदिर प्रांगण में एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन, महिला सशक्तिकरण व सीटीएल का संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन व आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन एकल अभियान समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। डब्ल्यूईसी केन्द्र की रेणु देवी ने ब्रह्मनाद और गायत्री मंत्र के साथ महामंत्र का पाठ कराया। वहीं सीटीएल कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार के द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया।
भगवान श्रीराम की सामूहिक स्तुति के बाद अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परमार ने हनुमान जी की कथा और गाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भक्ति और सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की आरती और रामायण  की आरती के साथ हुआ। अंत में सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस सत्संग में दिलीप कुमार गुप्ता,रोहित कुमार, कन्हैया यादव, रानी कुमारी, रेणु देवी, प्रियंका श्रीवास्तव, दुर्गा देवी, मोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन" गया जी।बिहार राज्य के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर विगत छह दिनों से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल से सम्पूर्ण शहर, बाजार नरक में तब्दील है, आमजन गंदगी से त्राहि- त्राहि कर रहे हैं, सभी घरों के डस्टबीन में सूखा और गिला कचड़ा कई दिनों से पड़े रहने से बीमारियां फैलने का डर बनी हुई है, तो दुसरी ओर सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा मूक दर्शक बन चुप्पी साधे हुए हैं। गयाजी में सफाईकर्मी के वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा का पुतला दहन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त कराने की मांग की ताकि आमजनों को गंदगी से निजात मिल सके ।पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया तथा कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी ओंकार शक्ति युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, राम प्रमोद सिंह,,शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, मुन्ना मांझी, आदि ने कहा कि नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों जो वर्षों से ठेका पर काम करते आ रहे हैं, उन्हें स्थायी करने सहित उनके विभिन्न मांगों को राज्य सरकार अविलंब पूरा करे। नेताओं ने कहा कि दो दिनों पहले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष गया के वर्षों से विधायक रहे डॉ प्रेम कुमार द्वारा सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री से हड़ताल समाप्त कराने की बातों का भी कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी तरह जुमला सिद्ध हुआ है।
    3
    बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन"
गया जी।बिहार राज्य के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर विगत छह दिनों  से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल से सम्पूर्ण शहर,  बाजार नरक में तब्दील है,  आमजन गंदगी से त्राहि- त्राहि कर रहे हैं,  सभी घरों के डस्टबीन में सूखा और  गिला कचड़ा कई दिनों से पड़े रहने से बीमारियां फैलने  का डर बनी हुई है,  तो दुसरी ओर सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा मूक दर्शक बन चुप्पी साधे हुए हैं। 
गयाजी में सफाईकर्मी के वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में कॉंग्रेस  पार्टी  के नेताओं,  कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर नगर  विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा का पुतला दहन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त  कराने की मांग की ताकि  आमजनों को गंदगी से निजात मिल सके ।पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता गया  जिला कॉंग्रेस  कमिटी  के  अध्यक्ष रजनीश  कुमार  झुंना  ने किया तथा कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू,  पूर्व  विधायक मोहम्मद खान अली,  जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह  उर्फ  रिंकू सिंह,  टिंकू  गिरी ओंकार  शक्ति युगल किशोर सिंह,  विद्या  शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप  शर्मा, राम प्रमोद सिंह,,शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र  कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान,  मुन्ना मांझी, आदि ने कहा कि नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों जो वर्षों से ठेका पर काम  करते आ रहे हैं,  उन्हें स्थायी करने सहित उनके विभिन्न मांगों को राज्य सरकार अविलंब पूरा करे। 
नेताओं ने कहा कि दो दिनों पहले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष गया के वर्षों से विधायक रहे डॉ प्रेम  कुमार द्वारा सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री से  हड़ताल समाप्त कराने की बातों का भी कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी तरह जुमला सिद्ध हुआ है।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया शहर विधायक डॉoप्रेम कुमार जी का 71 वा जन्मदिन जिला अतिथि गृह में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
    1
    बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया शहर विधायक डॉoप्रेम कुमार जी का 71 वा जन्मदिन जिला अतिथि गृह में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    8 hrs ago
  • सहार पीएनबी बैंक के सामने जल जमाव से जनता बिहार आखिर कब तक जागेगा प्रशासन लोगों ने किया है मांग भोजपुर -जिला के सहार प्रखंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने भारी जल जमाव होने से बैंक ग्राहकों को स्थानीय दुकानदारों और आम रोहागीरों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ! बरसात के मौसम में यह समस्या हर बार सामने आती है लेकिन अब तक स्थानीय समाधान नहीं हो सका है, ग्रामीण और दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर समस्या की जनप्रतिनिधि मुखिया जिला परिषद सदस्य, विधायक ,और संसद का भी ध्यान नहीं है, जबकि वह भी समय-समय पर इस रास्ते से गुजरते हैं ,उनका कहना है कि वर्षों से जल निकाशी के लिए समुचित नाली का निर्माण नहीं कराया गया है ,जिसके कारण हर वर्ष यही स्थिति बन जाती है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है इस समस्या का जल्द से जल्द अस्थाई समधान किया जाए,जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाए ताकि बैंक आने वाले ग्राहकों दुकानदारों और आम जनता को राहत मिल सके! धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    1
    सहार पीएनबी बैंक के सामने जल जमाव से जनता बिहार आखिर कब तक जागेगा प्रशासन लोगों ने किया है मांग
भोजपुर -जिला के सहार प्रखंड स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने भारी जल जमाव होने से बैंक ग्राहकों को स्थानीय दुकानदारों और आम रोहागीरों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ! बरसात के मौसम में यह समस्या हर बार सामने आती है लेकिन अब तक स्थानीय समाधान नहीं हो सका है, ग्रामीण और दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि इस गंभीर समस्या की  जनप्रतिनिधि मुखिया जिला परिषद सदस्य, विधायक ,और संसद का भी ध्यान नहीं है, जबकि वह भी समय-समय पर इस रास्ते से गुजरते हैं ,उनका कहना है कि वर्षों से जल  निकाशी के लिए समुचित नाली का निर्माण नहीं कराया गया है ,जिसके कारण हर वर्ष यही स्थिति बन जाती है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है इस समस्या का जल्द से जल्द अस्थाई समधान किया जाए,जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाए ताकि बैंक आने वाले ग्राहकों दुकानदारों और आम जनता को राहत मिल सके!
धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    10 hrs ago
  • किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    1
    किसानों को खाद के लिए बहुत ही दिक्कत हो रहा है🙏 सुबह से ही लाइन लग रहा है गोह मे. 😭
    user_कुमारवाणी
    कुमारवाणी
    Local News Reporter औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • सशक्त स्थायी समिति सदस्य ने विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर बधाई दी गया जी। विधानसभा अध्यक्ष बिहार सरकार सह नगर विधायक गया जी डॉ प्रेम कुमार जी का 71 जन्म दिन का बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए नगर निगम सशक्त स्थायी समिति सदस्य सारिका वर्मा ,बिंदु,नीशू कुमारी, खुशबु कुमारी, आशा देवी ने केक काटकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाए दी उनकी लम्बी उम्र की भावना कामना किए हैं।
    1
    सशक्त स्थायी समिति सदस्य ने विधानसभा अध्यक्ष के जन्मदिन पर बधाई दी 
गया जी। विधानसभा अध्यक्ष बिहार सरकार सह नगर विधायक गया जी डॉ प्रेम कुमार जी का 71 जन्म दिन का बहुत बहुत शुभकामनाएं देते हुए  नगर निगम सशक्त स्थायी समिति सदस्य सारिका वर्मा ,बिंदु,नीशू कुमारी, खुशबु कुमारी, आशा देवी ने केक काटकर विधानसभा अध्यक्ष को बधाई शुभकामनाए दी उनकी लम्बी उम्र की भावना कामना किए हैं।
    user_Dhiraj KumarGupta repoter
    Dhiraj KumarGupta repoter
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • न्यू एरिया में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई का गठन, शिक्षकों ने एकजुटता का लिया संकल्प रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित द अलूपी विद्यापीठ एकेडमी के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे एवं संचालन एकेडमी के डायरेक्टर प्रभात चंद्र यादव ने किया। बैठक में निजी विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से रफीगंज प्रखंड इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संतोष कुमार साहू को अध्यक्ष, संगीता प्रसाद को सचिव, विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रभात चंद्र यादव, रविन्द्र कुमार सिंह एवं विजय कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि "एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।" संगठन की मजबूत इकाई बनने से निजी विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक समितियों का गठन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का एकजुट होकर समाधान किया जा सके। वक्ताओं ने सभी शिक्षकों से संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षा के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ,जिला सचिव रिंकू कुमार,जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार तथा जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ज्ञानदा प्रियदर्शी, रंजीत कुमार, अमित कुमार, कुंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से अगला बैठक 22 अगस्त को होना सुनिश्चित हुआ है। #Rafiganj #PrivateSchool #StudentsWelfareAssociation #TeachersUnity #Education #AurangabadBihar #BiharNews #RafiganjNews #SchoolEducation #TeacherAssociation #BharatCrimeLiveNews
    1
    न्यू एरिया में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की प्रखंड इकाई का गठन, शिक्षकों ने एकजुटता का लिया संकल्प
रफीगंज शहर के न्यू एरिया स्थित द अलूपी विद्यापीठ एकेडमी के प्रांगण में प्राइवेट स्कूल एंड स्टूडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे एवं संचालन एकेडमी के डायरेक्टर प्रभात चंद्र यादव ने किया। बैठक में निजी विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से रफीगंज प्रखंड इकाई का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में संतोष कुमार साहू को अध्यक्ष, संगीता प्रसाद को सचिव, विजय कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रभात चंद्र यादव, रविन्द्र कुमार सिंह एवं विजय कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि "एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।" संगठन की मजबूत इकाई बनने से निजी विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक समितियों का गठन किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का एकजुट होकर समाधान किया जा सके। वक्ताओं ने सभी शिक्षकों से संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षा के हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष अजय कुमार पांडे ,जिला सचिव रिंकू कुमार,जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार तथा जिला संयोजक सत्येंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर  प्रधानाध्यापिका ज्ञानदा प्रियदर्शी, रंजीत कुमार, अमित कुमार, कुंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से अगला बैठक 22 अगस्त को होना सुनिश्चित हुआ है।
#Rafiganj #PrivateSchool #StudentsWelfareAssociation #TeachersUnity #Education #AurangabadBihar #BiharNews #RafiganjNews #SchoolEducation #TeacherAssociation #BharatCrimeLiveNews
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    15 hrs ago
  • गंगा के तेज बहाव में बहने लगा शिवभक्त .....SDRF आपदा राहत दल ने दिखाई फुर्ती! गंगा के तेज बहाव में बहने लगा शिवभक्त .....SDRF आपदा राहत दल ने दिखाई फुर्ती! हरिद्वार के शिव घाट पर स्नान के दौरान एक शिवभक्त गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस के आपदा राहत दल के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु दिल्ली का रहने वाला है।
    1
    गंगा के तेज बहाव में बहने लगा शिवभक्त .....SDRF आपदा राहत दल ने दिखाई फुर्ती!
गंगा के तेज बहाव में बहने लगा शिवभक्त .....SDRF आपदा राहत दल ने दिखाई फुर्ती!
हरिद्वार के शिव घाट पर स्नान के दौरान एक शिवभक्त गंगा के तेज बहाव में बहने लगा। सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस के आपदा राहत दल के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद उसकी जान बचा ली।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु दिल्ली का रहने वाला है।
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.