*दिनारा में कानून का सख्त पहरा हाईवे छोड़ कस्बे में उतरी पुलिस* *बिना हेलमेट-लाइसेंसमॉडिफाइड साइलेंसर और नाबालिग चालकों पर रोज़ाना कार्रवाई* *दिनारा* कस्बे में यातायात नियमों को लेकर पुलिस ने बड़ा और सख्त अभियान शुरू किया है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा ने केवल हाईवे तक सीमित रहने के बजाय सीधे कस्बे के अंदर उतरकर जमीनी स्तर पर व्यवस्था सुधारने की पहल की है। पुराने थाना क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर चलाए गए इस अभियान में नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट और मुंह बांधकर वाहन चलाने वालों को रोककर चालान काटे गए। इसके साथ ही चारपहिया वाहनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने नाबालिग चालकों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उनके अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी दी और नियमानुसार कार्रवाई की।खास बात यह रही कि तेज आवाज वाले मॉडिफाइड बुलेट साइलेंसर पर भी कार्रवाई की गई और कई वाहनों के साइलेंसर मौके पर ही निकलवाए गए थाना प्रभारी ने बताया कि पहले सिकंदरा आरटीओ बैरियर पर ही चेकिंग होती थी, लेकिन अब वास्तविक सुधार के लिए कस्बे के अंदर ही अभियान चलाया जा रहा है, ताकि हर स्तर पर नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चालानी कार्रवाई एक-दो दिन की नहीं, बल्कि प्रतिदिन जारी रहेगी।पुलिस की इस पहल से कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है और वाहन चालक अब नियमों का पालन करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा और दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

- कार्तिक प्रजापति ने बताया कि रेलगाड़ी को हिंदी में लौह पथ गामिनी कहा जाता है क्या यह आंसर सही है आप कमेंट बॉक्स में बताएं1
- Post by Ranu rajput पत्रकार1
- समझाइश के बाद टावर से उतरा प्रेमी जोड़ा शिवपुरी। कोलारस क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में मोबाइल टावर पर चढ़े प्रेमी जोड़े का ड्रामा आखिरकार समाप्त हो गया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद प्रेमी जोड़ा मोहरसिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी सुरक्षित नीचे उतर आए। मौके पर मौजूद आरक्षक महेंद्र यादव सहित पुलिस टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों को समझाया, जिसके बाद वे मान गए। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे, जिससे कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। हालांकि, पुलिस की सूझबूझ से मामला शांतिपूर्वक निपट गया और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।1
- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने एवं वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया वाहनों पर हेलमेट लगाने की अनिवार्यता हेतु अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले में अभियान के अंतर्गत दो पहिया वाहन पर चलने वाले लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी जा रही है एवं आवश्यकता अनुसार चालानी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 26-4-26 से 10-5-2026 तक हेलमेट का विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज यातायात पुलिस शिवपुरी द्वारा ग्वालियर बायपास पर हेलमेट न धारण करने वाले लगभग 500 वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने हेतु जागरूक किया गया। हेलमेट धारण नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी एवं हेलमेट न धारण करने वाले सभी वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित भी किए जाएंगे। यह अभियान संपूर्ण जिले में चलाया जा रहा है।8
- Post by महेंद्र पाल सिंह नयागांव1
- आज नगर परिषद मगरौनी से होकर जाने वाले नरवर स्थित लोहड़ी माता कि आज भारी संख्या में श्रद्धालुओं की गाड़ियां गुजरी1
- *भांडेर में गौ सेवकों का विशाल प्रदर्शन, 11 हजार हस्ताक्षरों के साथ सौंपा ज्ञापन* *संवाददाता- शाहिद क़ुरैशी खबर मध्यप्रदेश*1
- करैरा:- आज दिनांक 27 अप्रैल को गणेश गौ सेवा समिति एवं नगर के सभी गौ सेवकों व समाज सेवकों ने वृंदावन के संतों के आवाहन पर गौ सेवा सम्मान आवाहन दिवस के तहत करेरा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील कार्यालय पहुँचकर महामहिम राष्ट्रपति महोदया , माननीय प्रधानमंत्री महोदय , माननीय राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश के नाम ज्ञापन दिया , ज्ञापन में गौ वंश के संरक्षण के लिए एवं गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गई जय गौ माता2