logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विजयपुर तहसील के सामने किसानों का प्रदर्शन खाद की कमी से नाराज किसानों ने दिया धरना विजयपुर तहसील के सामने किसानों का प्रदर्शन खाद की कमी से नाराज किसानों ने दिया धरना मुख्य सड़क पर चक्का जाम, यातायात रहा प्रभावित पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की उठाई मांग फसल प्रभावित होने की जताई आशंका प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग श्योपुर जिले के विजयपुर की घटना प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाइस देते हुए।

2 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

विजयपुर तहसील के सामने किसानों का प्रदर्शन खाद की कमी से नाराज किसानों ने दिया धरना विजयपुर तहसील के सामने किसानों का प्रदर्शन खाद की कमी से नाराज किसानों ने दिया धरना मुख्य सड़क पर चक्का जाम, यातायात रहा प्रभावित पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की उठाई मांग फसल प्रभावित होने की जताई आशंका प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग श्योपुर जिले के विजयपुर की घटना प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाइस देते हुए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए… *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* दतिया जिले की ग्राम पंचायत बड़ोंनकला के मोजा पुराना खेड़ा की एक नन्ही बच्ची सूफिया का भावुक वीडियो सामने आया है। स्कूल जाने वाली सूफिया ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े से मासूम अंदाज़ में कहा— "आप बहुत अच्छे हैं... हम स्कूल जाते हैं, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए।" नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए… *वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
    1
    नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए…
*वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
दतिया जिले की ग्राम पंचायत बड़ोंनकला के मोजा पुराना खेड़ा की एक नन्ही बच्ची सूफिया का भावुक वीडियो सामने आया है।
स्कूल जाने वाली सूफिया ने दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े से मासूम अंदाज़ में कहा—
"आप बहुत अच्छे हैं... हम स्कूल जाते हैं, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए।"
नन्ही बच्ची की यह छोटी-सी अपील अब लोगों का दिल जीत रही है। आखिर इस मासूम बच्ची ने क्या कहा, आप भी सुनिए…
*वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल*
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भांडेर दतिया रोड पर यातायात नियमों की वाहन चालक खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां भांडेर-दतिया रोड पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ लगातार जारी है। टैक्सी चालक परिवहन नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोड सवारियां भरकर फर्राटे से दौड़ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर का नजारा देखकर हर कोई दहल गया। आधे से ज्यादा शरीर बाहर लटके, फिर भी दौड़ रही सड़क पर टैक्सी भांडेर अनुभाग के दुरसडा थाना क्षेत्र के चंदेवा की बावड़ी के पास एक टैक्सी में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। कई यात्रियों का आधे से ज्यादा शरीर टैक्सी से बाहर लटका हुआ था। इसके बावजूद चालक तेज रफ्तार से वाहन सड़क पर दौड़ा रहा था। कुछ यात्री सीट न मिलने के कारण खड़े-खड़े ही सो रहे थे एवं लटक रहे थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि थोड़ी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है। नियमों की उड़ रही धज्जियां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस रोड पर अधिकांश टैक्सी चालक मनमानी कर रहे हैं। ओवरलोडिंग, तेज गति और बिना फिटनेस के वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कार्रवाई न होने के कारण पहले भी इस रोड पर टैक्सी चालकों की लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग आसपास गांव के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि भांडेर-दतिया रोड पर चलने वाली ओवरलोड टैक्सियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते लगाम नहीं लगाई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें कई बेकसूर लोगों की जान जा सकती है।
    1
    भांडेर दतिया रोड पर यातायात नियमों की वाहन चालक खुलेआम उड़ा रहे धज्जियां
जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग, यातायात नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियां
भांडेर-दतिया रोड पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ लगातार जारी है। टैक्सी चालक परिवहन नियमों को ताक पर रखकर ओवरलोड सवारियां भरकर फर्राटे से दौड़ रहे हैं। शुक्रवार दोपहर का नजारा देखकर हर कोई दहल गया।
आधे से ज्यादा शरीर बाहर लटके, फिर भी दौड़ रही सड़क पर टैक्सी
भांडेर अनुभाग के दुरसडा थाना क्षेत्र के चंदेवा की बावड़ी के पास एक टैक्सी में क्षमता से कई गुना ज्यादा लोग ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। कई यात्रियों का आधे से ज्यादा शरीर टैक्सी से बाहर लटका हुआ था। इसके बावजूद चालक तेज रफ्तार से वाहन सड़क पर दौड़ा रहा था। कुछ यात्री सीट न मिलने के कारण खड़े-खड़े ही सो रहे थे एवं लटक रहे थे। 
स्थानीय लोगों ने कहा कि थोड़ी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है।
नियमों की उड़ रही धज्जियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस रोड पर अधिकांश टैक्सी चालक मनमानी कर रहे हैं। ओवरलोडिंग, तेज गति और बिना फिटनेस के वाहन बेधड़क दौड़ रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने के बावजूद परिवहन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
कार्रवाई न होने के कारण पहले भी इस रोड पर टैक्सी चालकों की लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं।
ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
आसपास गांव के ग्रामीणों एवं राहगीरों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि भांडेर-दतिया रोड पर चलने वाली ओवरलोड टैक्सियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते लगाम नहीं लगाई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें कई बेकसूर लोगों की जान जा सकती है।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • समथर नगर में निकल गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की कलश बंधन यात्रा निकाली गई समथर - जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश कलश वंदन यात्रा 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान, कलश यात्रा का शुभारंभ चिरगांव खुर्द, बांगरी, पहाड़पुरा, बहादुरपुर से होते हुए समथर नगर मे अग्गा बाजार, चौपड़ बाजार, चुंगीनाका से होते हुई बाल्मीक मोहल्ला अम्बेडकर मोहल्ला मे कलस बंदन यात्रा का समापन हुआ यात्रा में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल,मुन्ना दुबे,मनोज गुप्ता,पवन बुल्किया,अरविंद श्रीवास, वीरेंद्र वंशकार,सुनील अग्रवाल,रणवीर गुर्जर, संतराम दोहरे,हरनाम कुशवाहा, दिग्विजय सिंह,प्रकाश झा,ओम प्रकाश चंदेल,राजेंद्र पांचाल,अरविंद बाल्मिक,रवि गोयल आदि लोग मौजूद रहे
    1
    समथर नगर में निकल गई संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की कलश बंधन यात्रा निकाली गई 
समथर - जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश कलश वंदन यात्रा 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान,
कलश यात्रा का शुभारंभ चिरगांव खुर्द, बांगरी, पहाड़पुरा, बहादुरपुर से होते हुए समथर नगर मे अग्गा बाजार, चौपड़ बाजार, चुंगीनाका से होते हुई बाल्मीक मोहल्ला अम्बेडकर मोहल्ला मे कलस बंदन यात्रा का समापन हुआ 
यात्रा में शामिल नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल, अवधेश अग्रवाल,मुन्ना दुबे,मनोज गुप्ता,पवन बुल्किया,अरविंद श्रीवास, वीरेंद्र वंशकार,सुनील अग्रवाल,रणवीर गुर्जर, संतराम दोहरे,हरनाम कुशवाहा, दिग्विजय सिंह,प्रकाश झा,ओम प्रकाश चंदेल,राजेंद्र पांचाल,अरविंद बाल्मिक,रवि गोयल आदि लोग मौजूद रहे
    user_पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    पत्रकार वीरेंद्र बंशकार
    मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भिंड शिवहरे समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को भिंड। शिवहरे समाज भिंड द्वारा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से संस्कृति मैरिज गार्डन, बायपास रोड, भिंड में होगा। भिंड शिवहरे समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को भिंड। शिवहरे समाज भिंड द्वारा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से संस्कृति मैरिज गार्डन, बायपास रोड, भिंड में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिंड सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह होंगे। समारोह में समाज की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी और समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी वीरेंद्र शिवहरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की।
    1
    भिंड शिवहरे समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को

भिंड। शिवहरे समाज भिंड द्वारा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से संस्कृति मैरिज गार्डन, बायपास रोड, भिंड में होगा।

भिंड शिवहरे समाज का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह 9 अगस्त को
भिंड। शिवहरे समाज भिंड द्वारा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से संस्कृति मैरिज गार्डन, बायपास रोड, भिंड में होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिंड सदर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह होंगे। समारोह में समाज की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी और समाज के वरिष्ठजनों के साथ-साथ शिक्षा एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी वीरेंद्र शिवहरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की।
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोंच में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो युवक घायल, सीएचसी में भर्ती जालौन के कोंच में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उरई रोड स्थित नारायणम रेस्टोरेंट के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुटेला निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र मानसिंह अपने मामा के लड़के 17 वर्षीय अंकित पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम सिमिरिया, के साथ मोटरसाइकिल से कोंच आ रहा था। दोनों अपने मोबाइल फोन की सिम पोर्ट कराने के लिए कोंच जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उरई रोड पर नारायणम रेस्टोरेंट के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की तथा उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
    1
    कोंच में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो युवक घायल, सीएचसी में भर्ती
जालौन के कोंच में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उरई रोड स्थित नारायणम रेस्टोरेंट के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खुटेला निवासी 19 वर्षीय आकाश पुत्र मानसिंह अपने मामा के लड़के 17 वर्षीय अंकित पुत्र दिनेश, निवासी ग्राम सिमिरिया, के साथ मोटरसाइकिल से कोंच आ रहा था। दोनों अपने मोबाइल फोन की सिम पोर्ट कराने के लिए कोंच जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक उरई रोड पर नारायणम रेस्टोरेंट के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की तथा उन्हें उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंचाया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.