एक दिन में 51 लोग पकड़ में, पुलिस का बड़ा एक्शन! बागेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन क्रैकडाउन अलर्ट: एक दिन में 51 लोग पकड़ में, पुलिस का बड़ा एक्शन! बागेश्वर में सुरक्षा को लेकर बड़ा और सख्त अभियान चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत बागेश्वर पुलिस ने घर-घर जाकर सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है, जिससे पूरे जनपद में हलचल मच गई है। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है। 29 मार्च 2026 को इस अभियान ने बड़ा रूप लिया, जब एक साथ 17 पुलिस टीमों ने मैदान में उतरकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान किरायेदारों, मजदूरों, होम-स्टे, होटल और अन्य संस्थानों में रह रहे लोगों का गहन सत्यापन किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 340 लोगों के सत्यापन के दौरान 51 लोग ऐसे पाए गए, जिनका पुलिस सत्यापन नहीं हुआ था। इन सभी के खिलाफ तुरंत पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जिससे साफ संकेत मिला कि अब लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने सिर्फ कार्रवाई ही नहीं की, बल्कि मकान मालिकों, होटल संचालकों और स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया कि वे अपने यहां रहने वाले हर बाहरी व्यक्ति का सत्यापन जरूर कराएं। “ऑपरेशन क्रैकडाउन” अब अपराध पर रोक लगाने और सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बनकर सामने आ रहा है। साफ है—अब बिना सत्यापन रहना भारी पड़ सकता है।

- विडियो देखें-हल्द्वानी (उत्तराखंड) सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल करने और सार्वजनिक स्थल पर विवाद करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार HALDWANI डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के कुशल निर्देशन में काठगोदाम पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की। 26 मार्च 2026 को पुरानी चुंगी मल्ला काठगोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैलने लगा। 27 मार्च 2026 को जब प्रथम पक्ष पुलिस चौकी में उपस्थित था, तभी द्वितीय पक्ष के तीन युवक चौकी परिसर में आकर झगड़ा करने लगे। पुलिस की समझाइश न मानने पर उपनिरीक्षक दिलीप कुमार की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 172 (2) BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया। नैनीताल पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि गुंडागर्दी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- सुरक्षा में कोई समझौता नहीं: चंपावत पुलिस का सघन सत्यापन अभियान1
- हाथरस। शहर के बागला डिग्री कॉलेज में पुरातन छात्र परिषद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वर्तमान छात्र-छात्राएं, पूर्व छात्र और पूर्व अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधक, प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता की। सम्मेलन का उद्देश्य महाविद्यालय के उन पूर्व छात्रों का सम्मान करना था, जो आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और पूर्व अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर शरद महेश्वरी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने बताया कि महाविद्यालय के सभी पुराने छात्रों को एक मंच पर एकत्रित करने के लिए यह आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बागला महाविद्यालय के अनेक छात्र आज आईएएस, आईपीएस, प्रोफेसर और विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुरातन छात्र परिषद के गठन का उद्देश्य महाविद्यालय के सामाजिक योगदान को उजागर करना और सफल पूर्व छात्रों को जोड़कर संस्थान को और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाओं, पूर्व अध्यापकों और बड़ी संख्या में छात्रों की गरिमामयी उपस्थिति रही।1
- सीईओ अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सेंचुरी मिल का सराहनीय स्वास्थ्य सेवा अभियान1
- Post by Radhe Shayam1
- Post by Kanchan Kanchan1
- हाउसिंग लोन में इनकम टैक्स रिटर्न का बड़ा फायदा, जानिए कैसे बढ़ती है आपकी फाइनेंशियल ताकत अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं और हाउसिंग लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR आपके लिए एक मजबूत हथियार साबित हो सकता है। कई लोग इसे सिर्फ टैक्स भरने की प्रक्रिया समझते हैं, लेकिन असल में यह आपकी आय, विश्वसनीयता और वित्तीय स्थिरता का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। सबसे पहले बात करें हाउसिंग लोन की, तो बैंक या फाइनेंशियल संस्थान जब भी आपको लोन देते हैं, तो वे आपकी इनकम और रिपेमेंट कैपेसिटी को जांचते हैं। यहां ITR बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर आपने नियमित रूप से 2 से 3 साल तक ITR फाइल किया है, तो बैंक को यह भरोसा होता है कि आपकी आय स्थिर है और आप समय पर लोन चुका सकते हैं। इससे लोन अप्रूवल जल्दी मिलता है और कई बार बेहतर ब्याज दर भी मिल सकती है। ITR का एक बड़ा फायदा यह भी है कि इससे आपकी “क्रेडिबिलिटी” यानी वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है। खासकर अगर आप सेल्फ-एम्प्लॉयड हैं या बिजनेस करते हैं, तो ITR ही आपकी इनकम का मुख्य प्रमाण बनता है। बिना ITR के ऐसे लोगों के लिए लोन लेना काफी मुश्किल हो सकता है। अब बात करें टैक्स बेनिफिट्स की, तो हाउसिंग लोन लेने पर भी ITR के जरिए आपको टैक्स में राहत मिलती है। आप प्रिंसिपल अमाउंट पर सेक्शन 80C के तहत छूट पा सकते हैं और ब्याज पर सेक्शन 24 के तहत अलग से टैक्स बेनिफिट मिलता है। इसका मतलब यह है कि आप एक तरफ घर का सपना पूरा करते हैं और दूसरी तरफ टैक्स भी बचाते हैं। इसके अलावा ITR फाइल करने के और भी कई फायदे हैं। जैसे कि अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो वीजा के लिए ITR एक जरूरी दस्तावेज बन जाता है। कई एम्बेसी इसे आपकी आर्थिक स्थिति का प्रमाण मानती हैं। इसी तरह बड़ी रकम का बीमा लेने या किसी सरकारी टेंडर में भाग लेने के लिए भी ITR जरूरी होता है। ITR आपकी फाइनेंशियल हिस्ट्री को मजबूत बनाता है। जब आपके पास लगातार कई सालों का रिकॉर्ड होता है, तो भविष्य में आपको कार लोन, पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी आसानी से मिल जाती हैं। कुल मिलाकर, इनकम टैक्स रिटर्न सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह आपके आर्थिक जीवन को मजबूत बनाने का एक स्मार्ट टूल है। अगर आप समय पर और सही तरीके से ITR फाइल करते हैं, तो यह आपके लिए घर, लोन और बेहतर फाइनेंशियल प्लानिंग के कई दरवाजे खोल देता है।1
- विडियो देखें-उत्तराखंड नैनीताल में पर्यटकों का हंगामा: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पुलिस से भयंकर बहस !! नैनीताल में बीती रात पर्यटकों ने खूब हंगामा काटा है..पहले तो ये टूरिस्ट मस्जिद चौराहे से रॉग साइड अपनी कार लेकर आये,पुलिस ने रोका तो फिर कोतवाली के सामने पुलिस पर ही सीनाजोरी दिखाने लगे..कई देर तक ऐसे ही ये टूरिस्ट हंगामा करते रहे और अपनी गलती को सही बताते नजर आए, हालांकि फिर जब पुलिस से सख्ती की तो इनकी पूरी हेकड़ी निकल गयी, पुलिस ने इसके बाद इस गाड़ी का चालान काटा उसके बाद देर रात इनको छोड़ दिया गया..1
- कृषि एवं संबद्ध विभागों की जिला योजना 2026-27 की समीक्षा, गुणवत्ता व समन्वय पर जिलाधिकारी का जोर*1