कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी, विरोध पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप फुलपुर वाराणसी थाना क्षेत्र के मीराशाह गांव में पुश्तैनी कब्रिस्तान की पुरानी दीवार तोड़े जाने का मामला सामने आया है। कब्रिस्तान की देखरेख से जुड़े अकबाल ने तीन लोगों पर दीवार तोड़ने और विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार मीराशाह गांव में हाशमी समाज का पुश्तैनी कब्रिस्तान है, जहां गांव के समाज के मृतकों को दफनाया जाता है। आरोप है कि कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए ग्राम सभा के लोगों ने काफी पहले चहारदीवारी बनवाई थी। अकबाल का कहना है कि 17 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे तीन अज्ञात लोगों ने कब्जे की नीयत से कब्रिस्तान की दीवार तोड़ दी। अकबाल के मुताबिक, अगले सुबह जब उसने दीवार तोड़ने का कारण पूछा तो आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि दीवार इसी तरह तोड़ी जाएगी और कब्जा कर लिया जाएगा। विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर दीवार को दोबारा सुरक्षित कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष फुलपुर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच हल्का इंचार्ज से कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी, विरोध पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप फुलपुर वाराणसी थाना क्षेत्र के मीराशाह गांव में पुश्तैनी कब्रिस्तान की पुरानी दीवार तोड़े जाने का मामला सामने आया है। कब्रिस्तान की देखरेख से जुड़े अकबाल ने तीन लोगों पर दीवार तोड़ने और विरोध करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार मीराशाह गांव में हाशमी समाज का पुश्तैनी कब्रिस्तान है, जहां गांव के समाज
के मृतकों को दफनाया जाता है। आरोप है कि कब्रिस्तान की सुरक्षा के लिए ग्राम सभा के लोगों ने काफी पहले चहारदीवारी बनवाई थी। अकबाल का कहना है कि 17 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे तीन अज्ञात लोगों ने कब्जे की नीयत से कब्रिस्तान की दीवार तोड़ दी। अकबाल के मुताबिक, अगले सुबह जब उसने दीवार तोड़ने का कारण पूछा तो आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि दीवार इसी तरह तोड़ी जाएगी और कब्जा कर लिया जाएगा। विरोध
करने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर दीवार को दोबारा सुरक्षित कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष बोले—जांच के बाद होगी कार्रवाई थानाध्यक्ष फुलपुर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच हल्का इंचार्ज से कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- 5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया रातभर पंचायत चली 5 बच्चों की सास का 20 साल छोटे दामाद पर दिल आ गया रातभर पंचायत चली, लेकिन दोनों को अलग नहीं कर पाई अब दोनों ने एकसाथ रहने का ऐलान कर दिया है मामला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश का है1
- जौनपुर बड़ा बेटा ऋषभ दुबे की तरफ से मोदी जी को हैप्पी बर्थडे जौनपुर ऋषभ दुबे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के जन्मदिन पर संदेश बोले हैं1
- यह गीता देवी बीरी बारी चंदवक जिला जौनपुर की कहानी है उसके ऊपर 42 मुकदमे है लेकिन प्रशासन क्या कर रही है कुछ समझ में नहीं अभी आ रहा है यह देखिए गीता देवी और उनके लड़के और जगजीवन से जो कि दूसरे के जमीन पर कब्जा करने का दवा रख रहे हैं इन लोग का काम है दूसरों की जमीन पर आपत्ति करना उससे पैसा लेना यह सब काम है और इन लोग प्रशासन भी इनके आगे घुटने टेक दी है जिसकी आम जनता जाने पर प्रशासन सनी ही नहीं करती उसके ऊपर 42 मुकदमे है गीता देवी बांसघारी सेठ प्रह्लाद सेठ मंगल सेठ लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पा रही है इतना लोग की जमीन हड़प हुई है अगले प्रशासन चाहती तो उसको घुटने पर के बल ला सकती थी लेकिन प्रशासन प्रशासन को क्या हो गया है जो कि आम जनता को सुन नहीं रही है2
- सोनबरसा में ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा पूजन व प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1
- वाराणसी के नगर आयुक्त और मेयर पर लगा आरोप बेहद गंभीर जांच कब समाजवादी नेता जीशान अंसारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल और मेयर अशोक तिवारी द्वारा कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि निगम अब लुट का नया हब बन गया है। रिपोर्ट Varanasi Breking News1
- 180 डिग्री तक गर्दन मोड़ता नजर आया युवक, वीडियो देख लोग हैरान भदोही। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में करीब 20 वर्षीय एक युवक अपनी गर्दन को असामान्य तरीके से पीछे की ओर मोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक की गर्दन करीब 180 डिग्री तक घूमती हुई नजर आती है, जिसे देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया। युवक इतनी असामान्य तरीके से गर्दन कैसे मोड़ पा रहा है, इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण है या यह किसी विशेष अभ्यास अथवा प्रदर्शन का हिस्सा है—इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों की सलाह के बिना गर्दन को इस तरह मोड़ने या ऐसी गतिविधि की नकल करने की कोशिश करना जोखिमपूर्ण हो सकता है। इसलिए वायरल वीडियो देखकर इसे खुद आजमाने से बचना चाहिए।1
- वाराणसी ब्यूरो रिपोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है मोदी 76 साल के हो गए हैं1
- जबरन शराब पिलाने से रोकने पर विवाद, सिर फोड़ने का आरोप; दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे चलाने की दी तहरीर जबरन शराब पिलाने से रोकने पर विवाद, सिर फोड़ने का आरोप; दूसरे पक्ष ने लाठी-डंडे चलाने की दी तहरीर वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के गड़खरा गांव में एक युवक को कथित तौर पर जबरन शराब पिलाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष के व्यक्ति ने बीच-बचाव किया तो आरोप है कि उसे पीटकर सिर फोड़ दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से हमला करने और बाद में छत से ईंट-पत्थर चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकारी कर्मचारी ने लगाया सिर फोड़ने का आरोप गड़खरा निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह ड्यूटी से लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोग माधुरी देवी के बेटे को जबरन शराब पिला रहे थे। शराब नहीं पीने पर उसके साथ मारपीट की जा रही थी। ओमप्रकाश के मुताबिक उसने विरोध किया तो आरोपितों ने कहा कि वह ज्यादा चौधरी बन रहा है। इसके बाद मनीष कुमार के कहने पर उसे पीटा गया। मारपीट में सिर फूट गया और शरीर पर भी चोटें आईं। ओमप्रकाश ने खुद को पंचायती राज विभाग का कर्मचारी बताया है। दूसरे पक्ष ने रास्ते में रोककर पीटने का आरोप लगाया वहीं लीलावती देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे कार्तिकेय को विजय कुमार रास्ते में गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा। बाद में उनका दूसरा बेटा अक्षय टेंपो खड़ा कर घर लौट रहा था, तभी विजय कुमार, अजय कुमार, जयप्रकाश और प्रमोद ने उसे रोककर लाठी-डंडों से पीटा। सिर में चोट लगने से वह गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद छत से ईंट-पत्थर चलाए गए, जिससे जयप्रकाश को भी चोट लगी। थानाध्यक्ष सिंधोरा पंकज पाण्डेय ने बताया कि दोनों पक्षों पर बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा को जांच सौंपी गई है।2