कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम चिनकी में आयोजित हुआ शिविर नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित नरसिहपुर। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा की मौजूदगी में जिले की नरसिंहपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चिनकी में "संकल्प से समाधान" अभियान के तहत शिविर तथा "नशा मुक्त भारत अभियान" के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 62 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 58 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर आईडी, आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन, समग्र ई-केवायसी, गर्भवती महिलाओं की ई-केवायसी एवं समग्र आईडी से संबंधित प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। इस अवसर पर नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत श्री केपी यादव एवं उनके साथियों तथा श्रीजी नाट्य अकादमी द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई। कलापथक दल ने गीत-संगीत एवं नाट्य मंचन के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर उप संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती अंजना त्रिपाठी, उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी और ग्रामीणजन मौजूद थे। नशा आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करता है- कलेक्टर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने ग्राम चिनकी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नशा आने वाली पीढ़ी को प्रभावित करता है। नशे के कारण व्यक्ति अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पाता और उसका सीधा दुष्प्रभाव परिवार, विशेषकर बच्चों एवं महिलाओं पर पड़ता है। नशे की प्रवृत्ति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है तथा परिवार का वातावरण भी दूषित होता है। उन्होंने कहा कि नशे से ग्रसित व्यक्ति अपना विवेक खो देता है और परिवार की जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं कर पाता। यदि घर का कोई सदस्य नशा करता है, तो उसका विपरीत प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है और वे भी उसी दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। बच्चों के सामने जैसा आचरण प्रस्तुत किया जाएगा, वे वैसा ही सीखेंगे। शराब सेवन के बाद महिलाओं के साथ होने वाले दुर्व्यवहार को रोकना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से ग्राम चिनकी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश दिया गया है, ताकि प्रत्येक वर्ग के नागरिक नशे से दूर रहें। नशा परिवार, घर और समाज को कमजोर कर रहा है। इसे समाप्त करने के लिए ग्रामीणों को स्वयं पहल करनी होगी। नशे का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अवैध नशे का व्यापार करता है, तो इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले की प्रत्येक पंचायत में "संकल्प से समाधान" अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने किसानों को राज्य शासन द्वारा बनाई जा रही फार्मर आईडी के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए इसे अनिवार्य रूप से बनवाने की अपील की, जिससे उन्हें योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। फार्मर आईडी बनाने के लिए पटवारी एवं कॉमन सर्विस सेंटर- सीएससी ग्रामों में पहुंचेंगे। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे वे कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने की है तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। "संकल्प से समाधान" अभियान के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से अधिकारी ग्रामीणों के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। महिलाएं अपने परिवार व गांव को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है- पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की इच्छाशक्ति अत्यंत मजबूत होती है। यदि वे संकल्प लें तो अपने परिवार के किसी भी सदस्य को शराब के सेवन से रोक सकती हैं तथा अपने गांव को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति शराब का सेवन करता है, उसके बच्चों पर उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बच्चे अपने पिता के व्यवहार से सीख लेते हैं, इसलिए प्रत्येक अभिभावक को यह विचार करना चाहिए कि वे अपने बच्चों के समक्ष कैसा उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। शराब पीकर घर आने से परिवार का वातावरण प्रभावित होता है और बच्चों के मन पर विपरीत असर पड़ता है। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि परिवार, समाज और गांव के हित में नशे का पूर्णतः त्याग करें तथा स्वस्थ, खुशहाल और प्रगतिशील जीवन व्यतीत करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब का विक्रय करता है, तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, जिससे संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है।इसी क्रम में थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान एक व्यक्ति को मगरधा चौराहे के पास संदेहास्पद रूप से खडा देख जो पुलिस को देखकर खुद को छुपाने की कोशिश करता प्रतीत हुआ संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ा गया जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध स्मैक जप्त की गयी है। आरोपी अभिषेक कौरव निवासी ग्राम कान्हरगांव को गिरफ्तार कर 12 ग्राम अवैध स्मैक जप्त की जिसकी कीमत लगभग 1लाख 20 हजार रुपये बताई गई वही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज गया।1
- हज यात्रा-2026 की तैयारी, 42 यात्रियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण नरसिंहपुर। सऊदी अरब की मुकद्दस हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन की सहूलियत और सुरक्षा के लिए आज नरसिंहपुर जिला अस्पताल में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की मौजूदगी में हज यात्रियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया और उन्हें अनिवार्य टीके लगाए गए। 1
- नरसिंहपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया मोबाइल सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया है। विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजार, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निर्भया मोबाइल की नियमित गश्त बढ़ाई गई है। निर्भया टीम द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। त्वरित सहायता के लिए निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया गया है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता — निर्भया मोबाइल के माध्यम से तत्पर नरसिंहपुर पुलिस।3
- Post by हल्के भैया कौरव सुखदेव गिरि3
- पावन मां नर्मदा सेवा परिक्रमा के दौरान पूज्य अवधूत दादा गुरु जी हजारों परिक्रमा वासियों के साथ आज गोटेगांव नगर पहुंचे। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने गुरुजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सेवा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नगर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। जय मां नर्मदा 🙏2
- https://youtu.be/4Ecr13TO4-0?si=oFoC8USQ_EBFg8FA गाडरवारा अधिवक्ता संघ ने शिवपुरी करैरा के अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हुई हत्या हत्या के विरोध मे मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी गाडरवारा के कार्यालय में सौंपा ज्ञापन । म.प्र.राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आव्हान पर अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालीन कार्य से विरत रहते हुये प्रतिवाद दिवस मनाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया।आपको बता दें कि विगत दिवस दिनांक 14/02/2025 को शिवपुरी जिला के..करेरा अधिवक्ता संजय सक्सेना को कोर्ट जाते समय यूनिफार्म में गोली मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई है जिससे समुचे प्रदेश के अधिवक्ताकों में आक्रोश एवं रोष व्याप्त है एवं म.प्र. का अधिवक्ता अपने आपको असहाय महसूस कर रहा है जो कि अत्यंत चिंता का विषय है। आइए सुनते हैं क्या कुछ कहना है ज्ञापन देने आए अधिवक्ताओं की जुबानी ज्ञापन की पूरी कहानी। अदिति न्यूज गाडरवारा से सतीश लमानिया की रिपोर्ट1
- खबर। पत्रिका 18/02/2026 भू माफियाओं के द्वारा वन विभाग एवं शासकीय राजस्व विभाग की जमीन पर जोरदार कब्जा,,, जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा जनपद पंचायत चीचली, ग्राम पंचायत छेना कछार एव ग्राम पंचायत राती करार बाबा कुड़ी छारगांव में भू माफियाओं ने शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है शासन प्रशासन के अधिकारी सो रहे कुंभकरण की नींद कुंभकरण तो 6 महीने में जग जाता है मगर हमारे नरसिंहपुर जिला के अधिकारी अभी नहीं जागे उनकी आंखों के नीचे उन्हीं की जमीन में भू माफियाओं ने लगातार अपना डेरा जमा रखा ,, जिनके पास पहले से जमीन है वह भी इंस सरकारी जमीन तोड़ने की लगी है होड़ और कब्जा किए है जमीनों पर कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों के जेब भरे जा रहे हैं ताकि कार्रवाई न हो इस भ्रष्टाचार में लिप्त पहला नंबर पटवारी दूसरा नंबर आर आई तहसील में जो बाबू बैठता है और जहां तक बड़ी रकम पहुंचती है तो तहसीलदार भी इस मलाई में हिस्सेदारी होता है इसीलिए पत्रकार के द्वारा आवाज उठाने पर भू माफिया ने पत्रकार को धमकी दी जिसकी शिकायत कलेक्टर मैडम एवं अन्य अधिकारियों को दी 181 पर शिकायत होने के बाद भी इन भूमाफियाओं का कुछ नहीं कर पा रहे अधिकारी यहां तक की नरसिंहपुर जिले में स्वयं पत्रकार से बात करने पर परिवहन मंत्री एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने फोन पर कहा की सबसे ज्यादा नरसिंहपुर जिला में भू माफियाओं ने शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है फिर भी विधायक मंत्री बड़े-बड़े अधिकारी चुप क्यों बैठे हैं हर गांव में हर ग्राम पंचायत में शासकीय जमीनों पर कब्जा हुआ है इसीलिए नरसिंहपुर जिले में गायों की एवं गौवंशों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है ऐसा क्यों,, पूछती है जनता की आवाज पूछता है आम नागरिक पूछता है राजनीति में नेताओं को वोट देने वाला एक वोटर,,, संवाददाता देवेंद्र कौरव पत्रिका न्यूज़ चीचली4
- करेली थाना क्षेत्र के राकई रोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी ने एक युवक की जान ले ली। पिपरिया निवासी युवक प्रवीण की इस दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा रांकई रोड पर हुआ हादसे का वीडियो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मृतक युवक,जो मूलतः पिपरिया का रहने वाला बताया जा रहा है, बाइक पर सवार होकर तीन युवक करेली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे जिसमें से एक कि मौत हो गई। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जल्दबाजी के खतरों की ओर इशारा करती हैं। और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी।1