सासनी में लावारिस व बेघर लोगों के लिए चलाया रेस्क्यू अभियान, पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाएगा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से सासनी तहसील में सड़कों और फुटपाथों पर लावारिस जीवन बिता रहे बेघर, मानसिक रूप से बीमार, दिव्यांग और भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों व बालकों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लॉक, चैराहा और बस स्टैंड जैसे चिह्नित सार्वजनिक स्थानों पर एक विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति पर कानूनी कार्रवाई के निर्देशअभियान के तहत उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति निषेध अधिनियम 1975 का कड़ाई से पालन करने की बात कही गई। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगना एक दंडनीय अपराध है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे व्यक्तियों को बिना वारंट के गिरफ्तार कर पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में फुटपाथ पर सोने को मजबूर न हो। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का संचालन विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री दीपक चैहान और चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की ओएससी सेंटर मैनेजर श्रीमती मनीषा भारद्वाज द्वारा किया गया। टीम में एएचटीयू प्रभारी श्री रवि भूषण शर्मा, सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल सूर्यकांत और कांस्टेबल शुभम मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
सासनी में लावारिस व बेघर लोगों के लिए चलाया रेस्क्यू अभियान, पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाएगा माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार महिला कल्याण विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से सासनी तहसील में सड़कों और फुटपाथों पर लावारिस जीवन बिता रहे बेघर, मानसिक रूप से बीमार, दिव्यांग और भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों व बालकों को रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ब्लॉक, चैराहा और बस स्टैंड जैसे चिह्नित सार्वजनिक स्थानों पर एक विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति पर कानूनी कार्रवाई के निर्देशअभियान के तहत उत्तर प्रदेश भिक्षावृत्ति निषेध अधिनियम 1975 का कड़ाई से
पालन करने की बात कही गई। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगना एक दंडनीय अपराध है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे व्यक्तियों को बिना वारंट के गिरफ्तार कर पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में फुटपाथ पर सोने को मजबूर न हो। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का संचालन विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री दीपक चैहान और चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट की ओएससी सेंटर मैनेजर श्रीमती मनीषा भारद्वाज द्वारा किया गया। टीम में एएचटीयू प्रभारी श्री रवि भूषण शर्मा, सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल सूर्यकांत और कांस्टेबल शुभम मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
- गुरु का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी-स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज गुरु चरणों का आशीर्वाद लेकर धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव अलीगढ़ में वैदिक ज्योतिष संस्थान एवं विश्व कल्याण सेवा संस्थान के तत्वावधान में गुरु एवं शिष्य की आस्था का महापर्व गुरु पूर्णिमा महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया,जहाँ हजारों भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज से आशीर्वाद लेकर गुरु के महत्व को जाना।आपको बता दें कि इस अवसर पर जतनपुर चिकावटी स्थित श्री श्रीविद्या धाम आश्रम पर सुबह से ही गुरु भक्तों का ताँता लगा रहा जहाँ पर आचार्य गौरव शास्त्री, ऋषि शास्त्री,रवि शास्त्री,शिवम शास्त्री,विनीत शास्त्री,ध्रुव वेदपाठी आदि विद्वानों ने भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रोली,चावल एवं चंदन के साथ पूज्य गुरु जी की पादुका पूजन करवाया।इसके बाद सांयकालीन बेला में शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी पैलेस में भारी तादात में गुरु भक्तों की भीड़ द्वारा गाजे बाजे के साथ पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करके पूज्य स्वामी जी का स्वागत किया गया। इसके बाद भा.ज.पा.जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान, विधायक राजकुमार सहयोगी,शालू अग्रवाल,पारुल अग्रवाल,इंदु अग्रवाल,नीतू अग्रवाल और सोनी अग्रवाल आदि ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।इस दौरान परिसर में भक्तों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए स्वामी जी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व की जानकारी दी और कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं,बल्कि गुरु शिष्य परंपरा की महानता को स्मरण करने का अवसर भी है और इस दिन शिष्य अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। स्वामी जी आगे कहा कि गुरु का मार्गदर्शन व्यक्ति को केवल सांसारिक ज्ञान ही नहीं देता अपितु उसके व्यक्तित्व, चरित्र और आध्यात्मिक चेतना का भी विकास करता है।सूत्रों की मानें तो यहां गुरु पूजन के लिए देर रात तक भक्तों ने कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए आशीर्वाद लिया इसके साथ ही यहां पर भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया जो कि मध्यरात्रि तक चला।इस अवसर पर यहां बरौली के विधायक और पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह,बसपा नेता हितेंद्र उपाध्याय बंटी,ठा.गोपाल सिंह, भाजपा नेता विवेक सारस्वत,अखंड प्रताप सिंह,ठा.ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान,रजनीश वार्ष्णेय,तेजवीर सिंह,धीरू ठाकुर, राहुल सिंह,पवन तिवारी,शिब्बू अग्रवाल,शैलेन्द्र सिंह,निकिता तिवारी,नेहा गुप्ता,निपुण उपाध्याय, डौली सिंह,लव राणा,शक्ति सिंह और महेश बघेल समेत अनेक लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।4
- हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ, हाथरस में विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग हाथरस, मे समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के सत्र 2026-27 का शुभारंभ शुक्रवार को पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह और जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि "विद्या सबसे बड़ा धन है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता।" साथ ही विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि अब जिले के विद्यार्थियों को बेहतर प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में उनका सबसे बड़ा प्रतिस्पर्धी कोई दूसरा छात्र नहीं, बल्कि सोशल मीडिया है, जो पढ़ाई से ध्यान भटकाता है। उन्होंने मोबाइल का सीमित और सकारात्मक उपयोग करने, गुरुजनों का सम्मान करने तथा अर्जुन की तरह लक्ष्य पर एकाग्र होकर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाकर विद्यार्थी सफलता हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट शुभेंदु गोपाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, बैंकिंग, बी.एड. एवं टीईटी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि योजना में आवेदन के लिए आय या जाति की कोई बाध्यता नहीं है और पात्रता पूरी करने वाला कोई भी अभ्यर्थी इसका लाभ ले सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि पी.सी. बागला महाविद्यालय, हाथरस में योजना की कक्षाएं 1 अगस्त 2026 से प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में जिला विकास अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- फरियाद लेकर पहुंची तीसरी क्लास की छात्रा को डीएम अतुल वत्स ने किया सम्मानित..... हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स के द्वारा अपने कार्यालय मर की जा रही जनसुनवाई के दौरान एक ऐसा भावुक और प्रेरणादायक पल देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाथरस शहर के सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज की कक्षा 3 की छात्रा आश्वी अपनी छोटी-सी शिकायत लेकिन बड़े जनहित के मुद्दे को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स के पास पहुंची। नन्हीं छात्रा ने रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से अपनी पढ़ाई प्रभावित होने की बात डीएम के सामने रखी। आश्वी ने प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि वह प्रतिदिन ट्यूशन पढ़ने जाती है, लेकिन बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक पर मालगाड़ियों के लंबे समय तक खड़े रहने से फाटक बंद रहता है। इसके कारण उसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है और कई बार समय पर ट्यूशन नहीं पहुंच पाती। छात्रा ने समस्या के समाधान के लिए भी सुझाव दिए। उसने कहा कि मालगाड़ियों को शहर के बीच रोकने के बजाय मुरसान या मेंडू स्टेशन पर रोका जाए और भविष्य में हाथरस में एलीवेटेड रेलवे ट्रैक बनाया जाए, ताकि शहर को जाम से राहत मिल सके। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने नन्हीं छात्रा की जागरूकता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में जनहित का मुद्दा उठाना प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस विषय पर उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने आश्वी को उपहार भेंट कर उसका उत्साहवर्धन किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।4
- नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने व्यवस्थाओं का जायजा और मौके पर जाकर निरीक्षण किया है1
- *जिला हाथरस की ग्राम पंचायत मकनपुर में कलश यात्रा निकल गई सभी भक्त गण दोबारा धूम धाम से निकली गई*। *विजय देव ब्यूरो चीफ हाथरस* ॥ॐ नमो नमस्ते वासुदेवास नमः। वसुरेश सुतं देवं कंश चाणूरमर्दन । देवकी परमानन्दं कृष्णं चन्चे जगदगुरुम् ।। श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ दिनाँक 31-07-2026 से 06-08-2026-तक कलश यात्रा- कथा प्रारम्भ- दिन 31-7-2026 दिन शुक्रवार दि० 31-7-2026 दिन शुक्रवार कथा समापन- दि० 06-8-2026 सुबह 10 बजे आचार्य सत्यप्रकाश शास्त्री (गोदई वाले) भण्डारा-दिन गुरुवार दोप० 12 बजे से शाम 5 बजे वि० 07-8-2026 दिन शुक्रवार दोप. 12 बजे प्रातः 7 बजे से प्रातः 9 बजे तक कथा प्रवचन का समय दोपहर 12 बजे से हरि इच्छा शुभ अवसर पर आप सादर गायन्त्रित है। आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। आयोजकः जंगजीत सिंह एवं समस्त ग्रामवासी मकनपुर मोबा0-8743900292, 9870677586, 9557090852 श्रीमती सरोजदेवी श्री उदयवीरसिह कथा स्थल- हनूमान मन्दिर, मकनपुर, जलेसर रोड़(हाथरस) हवन भूरीटवा महीपाल सिंह4
- Post by Bhura Kumar1
- *माँ काली के रुप मे बनाया अश्लील वीडियो सनातन धर्म पर उठी ऊँगली भक्तो के बीच आक्रोश भारी गुस्सा* #viralvideo *माँ काली के रुप मे बनाया अश्लील वीडियो सनातन धर्म पर उठी ऊँगली भक्तो के बीच आक्रोश भारी गुस्सा*1
- हाथरस में फर्श पर अपनी मां के साथ सो रहे डेढ़ वर्षीय मासूम नैतिक को जहरीले सांप ने काट लिया हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कुमार जी के नगला में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घर के फर्श पर अपनी मां के साथ सो रहे डेढ़ वर्षीय मासूम नैतिक को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना का पता चलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बिना देर किए बच्चे को उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में मासूम का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि नैतिक, विष्णु प्रताप का डेढ़ वर्षीय पुत्र है। परिजनों के अनुसार घटना देर रात उस समय हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ जमीन पर सो रहा था। अचानक सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। समय रहते अस्पताल पहुंचाने के कारण चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल बच्चे की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं और परिवार उसकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।1