Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत में अब TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के निर्देशों के तहत CNAP (Calling Name Presentation) फीचर लाया जा रहा है, जिससे बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या Truecaller के, अनजान कॉलर का असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा। यह सेवा केवाईसी डेटा पर आधारित होगी, जो फर्जी कॉल और स्कैमर्स को पहचानने में मदद करेगी।
Sumitra Pathak
भारत में अब TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के निर्देशों के तहत CNAP (Calling Name Presentation) फीचर लाया जा रहा है, जिससे बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या Truecaller के, अनजान कॉलर का असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा। यह सेवा केवाईसी डेटा पर आधारित होगी, जो फर्जी कॉल और स्कैमर्स को पहचानने में मदद करेगी।
- दीवानराम, नैनीताल उत्तराखंडओखलकांडा, नैनीताल, उत्तराखंड👌9 hrs ago
- User9233शिवपुरी नगर, शिवपुरी, मध्य प्रदेश👏9 hrs ago
- Uhjc to uhhacplb duxRamganj Mandi, Kota🙏9 hrs ago
- Jiten NavrangeBaloda Bazar, Chhattisgarh🙏11 hrs ago
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- भारत में अब TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) के निर्देशों के तहत CNAP (Calling Name Presentation) फीचर लाया जा रहा है, जिससे बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप या Truecaller के, अनजान कॉलर का असली नाम स्क्रीन पर दिखेगा। यह सेवा केवाईसी डेटा पर आधारित होगी, जो फर्जी कॉल और स्कैमर्स को पहचानने में मदद करेगी।1
- विद्युत मंडल साडोरा के द्वारा नगर के उपभोक्ताओं को बिना किसी सूचना के मकान मालिकों की अनुपस्थिति में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहे हैं माननीय न्यायालय का आदेश है की यदि मकान मालिक ना चाहे तो मी ना लगाया जाए फिर भी जबरदस्ती की जा रही है आज वार्ड क्रमांक 9 में पहुंचकर मीटर लगाने बाली कर्मचारी से बात की कर्मचारी सामग्री छोड़कर भागे3
- नगर के विकास और स्वच्छता को लेकर सीएमओ गंभीर, सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे नगर परिषद/पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) वीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार तड़के नगर का औचक निरीक्षण किया। प्रातः कालीन भ्रमण के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जाँची।1
- Post by Rohini Bhil1
- गुना सिटी कोतवाली अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सोनी कॉलोनी में प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, महिला ने तेजाब डालने के लगाए आरोप परिजन पहुंचे सिटी कोतवाली1
- लोकल न्यूज बीना बीना अवैध कॉलोनाइजरों पर सख्त होगी कार्रवाई, बीना नगर पालिका ने कसा शिकंजा नपा, ने उठाए सख्त कदम1
- श्मशान घाट की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर SDM कार्यालय के सामने बैठे धरने पर//Pichhore News #SHIVPURI पिछोर से बड़ी खबर आ रही है, जहां ग्रामीण श्मशान भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। मामला ग्राम पंचायत खडोंय (मोतीपुरा) का है, जहां सर्वे नंबर 818 की भूमि पर 20 साल से कब्जा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने 2004 में ही कब्जाधारी का पट्टा निरस्त करने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं और श्मशान भूमि मुक्त कराने की मांग कर रहे हैं।1
- खबर जिला सागर से। थाना मोतीनगर, जिला सागर दिनांक : 12.02.2026 *मारपीट कर हत्या करने वाले 04 आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर दबोचा* *घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त, सभी आरोपी न्यायालय पेश* सागर। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं गंभीर अपराधों पर त्वरित नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा एक जघन्य मारपीट एवं हत्या के प्रकरण में त्वरित, प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विवरण (क्या, कब, कहाँ, कैसे) दिनांक 10.02.2026 को फरियादिया श्रीमती गुड्डन पत्नी पुरुषोत्तम यादव, उम्र 55 वर्ष, निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मकान निर्माण कार्य को लेकर पड़ोसियों से विवाद उत्पन्न हुआ। उसी बात को लेकर रात्रि लगभग 09:30 बजे आरोपीगण घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे तथा मना करने पर लाठी एवं हाथ-मुक्कों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा पुरुषोत्तम यादव के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता का इजाफा किया गया। पुलिस ने प्रकरण क्रमांक 175/2026 में धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई (कैसे और क्यों) प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश पतारसी प्रारंभ की गई। सतत दबिश, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर मात्र 48 घंटे के भीतर निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया— गोपीलाल उर्फ मुन्ना पिता स्व. गुलाब सिंह यादव, उम्र 63 वर्ष नरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 39 वर्ष सुरेंद्र यादव पिता गोपीलाल यादव, उम्र 41 वर्ष मनोज उर्फ बाबू पिता कड़ोरीलाल यादव, उम्र 47 वर्ष सभी निवासी धर्मश्री अंबेडकर वार्ड, सागर। आरोपियों से पूछताछ उपरांत घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई। समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर एवं उनकी टीम की सक्रियता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं समन्वित कार्यप्रणाली सराहनीय रही। टीम में 01. निरी. जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनग 02. उनि प्रभुदयाल सिंह ठाकुर 03. प्रआर नदीम शेख 04. प्रआर भगवान दास 05. प्रआर प्रदीप गोस्वामी 06. प्रआर अरूण दुबे 07. प्रआर शोहेब शेख 08.आर मंजीत । शामिल अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दिन-रात मेहनत कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण पुनः स्थापित हुआ। मोतीनगर पुलिस की इस सख्त एवं त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि सागर जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंभीर अपराध करने वालों को कानून के शिकंजे से बचने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। सागर पुलिस – अपराधियों के विरुद्ध सख्त, आमजन के प्रति संवेदनशील।1