खबर मऊरानीपुर में भीषण आग, कई दुकानों का लाखों का नुकसान कोतवाली क्षेत्र के दमेले इंटर कॉलेज के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब अलग-अलग दुकानों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो स्थिति और भी विकराल हो सकती थी, क्योंकि यह इलाका व्यस्ततम बाजार क्षेत्र है और आग तेजी से अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। स्थानीय लोगों और फायर कर्मियों की मदद से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई, लेकिन तब तक आठों दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद प्रभावित दुकानदारों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। वहीं, पीड़ित दुकानदारों और व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

- नगर की सुख-शांति के लिए किन्नर समाज का अनूठा आयोजन, मंदिरों में 11-11 किलो के घंटों का अर्पण पलेरा। नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर किन्नर समाज द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। किन्नर समाज की प्रमुख अंजली राजा किन्नर (पलेरा) के नेतृत्व में नगर के प्रसिद्ध हिंगलाज माता मंदिर एवं हरितला मंदिर में 11-11 किलो वजनी घंटों का अर्पण किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समूचा किन्नर समाज एवं मंडलेश्वर शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। घोड़ा, डीजे और बाजों के साथ निकली शोभायात्रा मंदिरों में घंटा अर्पण से पूर्व किन्नर समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा घोड़ा, डीजे और पारंपरिक बाजों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से संपन्न हुई। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगर की खुशहाली की कामना किन्नर समाज ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस आयोजन को लेकर नगर में विशेष उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।1
- Post by Sonu Jhansi1
- गुरसराय। जगदीश सिंह यादव नंदकिशोर मोदी महाविद्यालय गुरसराय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं युवाओं में महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसके माध्यम से समाज में महिला सम्मान और समानता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एस. यादव ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ-साथ महाविद्यालय की अन्य छात्राओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अनूप अवस्थी, द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी रश्मि गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. प्रहलाद गुप्ता, श्वेता द्विवेदी, ऋतु यादव, रामनरेश यादव, बृजेंद्र यादव, शिवम दुबे, शिवम व्यास, चंद्रभूषण पटेल, राजीव सिंह घोष, जगदेव सिंह घोष एवं फातिमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हुआ। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- Post by Ankit Gotam1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- भागते हुए जाओगे रास्ता नहीं मिलेगा #AmitShah #AkhileshYadav #WomenReservation #MuslimReservation #LokSabha #Parliament #SpecialSession #ViralVideo1
- ब्लॉक बामौर के खरका गाँव में कोई भी बिकास नहीं हो रहा है सड़के ओर नालियां टूटू पड़ी हैं ओर रास्ते में पानी भरा रहता है इस रास्ते पुलिया नहीं बनी है और लाइट भी नहीं है रात को अंधेरा रहता है प्रधान आत्माराम यादवगण के खिलाफ कई बार शिकायत भी की है कोई कार्यवाही नहीं हो रही है हम सभी ग्रामवासी सरकार से जांच करवाकर गांव में बिकास कराया जाएं गांव में बिकास नहीं होगा तो वोट भी नहीं मिलेगा1
- गुरसराय (झांसी)। महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से गुरसराय में मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय सेंट मैरी स्कूल में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया एवं महिला कांस्टेबल प्रतिमा पटेल, कुंजन फौजदार, कॉन्स्टेबल अमृत यादव उपस्थित रहे। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विधवा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री सुमंगला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। जागरूकता सत्र के दौरान ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे संवेदनशील विषयों पर भी सरल और प्रभावी तरीके से समझाया गया, जिससे बालिकाओं में आत्मरक्षा और जागरूकता की भावना विकसित हो सके। इसके अलावा, टीम ने 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को साइबर धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। टीम ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।1
- लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल #AmitShah #AkhileshYadav #WomenReservation #WomenReservationBillnotPass #MuslimReservation #LokSabha #Parliament #SpecialSession #ViralVideo1