Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ में ए एम आई एम ए नेताओं ने ईद उल फितर पर अपने निजी खर्चे से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांगी अनुमति
KRANTKARI Khabar
अलीगढ़ में ए एम आई एम ए नेताओं ने ईद उल फितर पर अपने निजी खर्चे से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांगी अनुमति
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़ में ए एम आई एम ए नेताओं ने ईद उल फितर पर अपने निजी खर्चे से हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की मांगी अनुमति1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नगर निगम की टीम और ढकेल/फल विक्रेताओं के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला तस्वीर महल चौराहे का बताया जा रहा है, जहां सड़क पर लगी ढकेलों को हटाने को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में गुत्मगुत्था की नौबत आ गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक नगर निगम कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और दबंगई के आरोप लगे हैं, जिससे गरीब फल विक्रेताओं में भारी रोष देखा गया। मौके पर घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ अलीगढ़ : बेटे की शादी से पहले मां प्रेमी संग फरार 3 बच्चों की मां भांजे के साथ फरार हुई बेटे की 6 मार्च को होने वाली है शादी पति की पुलिस से बरामदगी की गुहार बेटे की शादी में रूकावट आ रही है- पति एक लाख कैश, जेवर लेकर फरार हुई- पति FIR दर्ज हुई बरामदगी न होने से पति परेशान पालीमुकीमपुर के गांव बीसनपुर का मामला1
- अलीगढ़, उत्तर प्रदेश। जनपद के अलीगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर में तीन बच्चों की मां अपने ही भांजे के साथ फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है, खासकर इसलिए क्योंकि महिला के बेटे की शादी 6 मार्च को तय है। पीड़ित पति के अनुसार, उसकी पत्नी 25 जनवरी को घर से निकली और वापस नहीं लौटी। आरोप है कि वह अपने साथ करीब एक लाख रुपये नकद और आभूषण भी ले गई। पति ने मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक महिला की बरामदगी नहीं हो सकी है। पति का कहना है कि बेटे की शादी नजदीक है और पत्नी के अचानक घर छोड़कर चले जाने से शादी की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पत्नी की बरामदगी की मांग की है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि महिला की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिवार गहरे सदमे और चिंता में है3
- गर्भवती से मारपीट के मामले में अधिवक्ताओं ने की प्रभावी कार्रवाई की मांग सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर में दो दिन पूर्व एक गर्भवती महिला के साथ हुई मारपीट के मामले में दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात की। पीड़ित भूमि कुमारी, जो कि अधिवक्ता संदीप सिंह की पत्नी हैं, के साथ गांव के ही कुछ नामजद लोगों ने मारपीट की थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी सासनी भेजा था, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले को लेकर आज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार से वार्ता की और घटना पर रोष व्यक्त करते हुए न्याय की मांग की। अधिवक्ताओं ने पुलिस को स्पष्ट किया कि एक गर्भवती महिला के साथ ऐसी हिंसा बर्दाश्त के बाहर है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और डॉक्टरी परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एडवोकेट संजीव कुमार, मधुकर नगायच, प्रशांत पाठक समेत अन्य अधिवक्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।4
- नगर निगम द्वारा फल विक्रेता से तस्वीर महल पर तोड़ फोड़ मारपीट का मामला सामने आया है। नगर निगम पर गलत कार्य करने का1
- Post by Princepriyansupvtltd Iglas1
- राष्ट्रीय युवा छात्र संगठन के द्वारा फिल्म का विरोध करने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर इंस्पेक्टर से हुई धक्का मुक्की2