Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोबाइल की किस्त वसूलने के लिए अगवा कर पीटा, खून भी निकालासिलेंडर घटतौली का विरोध करने पर उपभोक्ता को पीटा
राहुल पत्रकार
मोबाइल की किस्त वसूलने के लिए अगवा कर पीटा, खून भी निकालासिलेंडर घटतौली का विरोध करने पर उपभोक्ता को पीटा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राहक और कर्मचारी के बीच हुई गरमा गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ग्राहक और कर्मचारी के बीच हुई गरमा गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत स्थित डाकघर में मंगलवार की दोपहर एक ग्राहक और डाकघर कर्मचारी के बीच हुई गरमा गरम बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि डाकघर का एक ग्राहक जो अपनी वह अपने परिजन की आरडी का पैसा जमा करने मंगलवार की दोपहर 12:30 के आसपास बछरावा पोस्ट ऑफिस आया हुआ था। वायरल वीडियो में ग्राहक यह बार-बार कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि, मैडम मैं काफी देर से खड़ा हूं, लेकिन आप पीछे से दूसरे लोगों की किताबें लेकर पैसा जमा कर रही है, जबकि मैं काफी देर से खड़ा हूं मेरा नहीं जमा कर रहे हैं। वहीं वायरल वीडियो में ग्राहक के द्वारा का जब शक्ति से बात की गई तो उक्त पोस्ट ऑफिस की कर्मचारी पीछे हटती हुई नजर आई। वही वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र चर्चा का विषय बना हुआ है और पोस्ट ऑफिस बछरावां में ग्राहकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर कर्मचारियों की निंदा करते हुए नजर आ रहे हैं।2
- नव युवा गणेश पूजा समिति खाली साहट के द्वारा 16 गणेश पूजा का आयोजन किया गया यह गणेश पूजा का आयोजन अनिमेश श्रीवास्तव राज पाण्डेय अभिषेक श्रीवास्तव शोक्लोक श्रीवास्तव उत्कर्ष शुक्ला एवं समस्त नव युवा गणेश पूजा समिति खाली साहट के द्वारा इस बार भी मनाया जा रहा है नव युवा गणेश पूजा समिति खाली साहट के द्वारा 16 गणेश पूजा का आयोजन किया गया यह गणेश पूजा का आयोजन अनिमेश श्रीवास्तव राज पाण्डेय अभिषेक श्रीवास्तव शोक्लोक श्रीवास्तव उत्कर्ष शुक्ला एवं समस्त नव युवा गणेश पूजा समिति खाली साहट के द्वारा इस बार भी मनाया जा रहा है3
- जय जगजीवन जय सत्यनाम साहेब बंदगी, इप सभी देशवासियों एवं मित्रों को परिवार सहित ऋषि पंचमी पर अनंत् हार्दिक शुभकामनाएं । ऋषि, मुनियों महात्माओं का ज्ञान, सत्य आचरण उनके बताए गये रास्ते पर चलने से लौकिक परा लौकिक बौद्धिक रुप से मानव को समृद्ध बनाता है। पराग प्रसाद रावत महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच1
- रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। इसी दौरान युवक अचानक नीचे गिर पड़ा। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #raebareli #yuva रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के नथुवापुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोग युवक से नीचे उतरने की अपील करते रहे। इसी दौरान युवक अचानक नीचे गिर पड़ा। एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #raebareli #yuva1
- क्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम,नाती के लिए होटल से चाय लेकर पैदल जा रही थी बुजुर्ग, धरई चौराहे के पास दर्दनाक हादसा सलोन, रायबरेली। सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई चौराहे के समीप रविवार देर शाम को क्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अपने नाती के लिए चौराहे पर स्थित होटल से चाय लेकर पैदल जा रही थी। इसी दौरान धरई-अर्रो मार्ग पर बगल से गुजर रही क्रेन की चपेट में आ गई।जानकारी के मुताबिक धरई गांव निवासी स्वर्गीय सतन पटेल की पत्नी छिट्टन पटेल रविवार को धरई चौराहे पर स्थित होटल से चाय लेकर अपने नाती के पास जा रही थीं। बताया जा रहा है कि उनका नाती चौराहे पर प्लेसर पर बैठा हुआ था। दादी उसी के लिए चाय लेकर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान धरई-अर्रो मार्ग पर बगल से गुजर रही क्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद क्रेन चालक मौके से भागने के बजाय वहीं खड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हादसे के बाद धरई चौराहे पर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल रहा। ग्रामीणों ने सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। सलोन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि क्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। उन्होंने सड़क जाम किए जाने की बात को असत्य बताया। कोतवाल के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंचकर तुरंत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।1
- रायबरेली के डलमऊ में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बढ़ते जलस्तर का असर अब डलमऊ के श्मशान घाट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि श्मशान घाट का बड़ा हिस्सा गंगा के पानी में जलमग्न हो चुका है, जबकि गंगा नदी की सीढ़ियां भी पानी में डूब गई हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इसका असर डलमऊ के कटरी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है, जिससे ग्रामीणों और घाट पर आने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। घाट का बड़ा हिस्सा पानी में डूब जाने से अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। घाट पर बने अस्थायी ढांचे और आसपास का क्षेत्र भी बढ़ते पानी से प्रभावित दिखाई दे रहा है।1
- जन सेवा संचालक के साथ हुआ 23000 रुपए का फ्रॉड, बैंक में की शिकायत जन सेवा संचालक के साथ हुआ 23000 रुपए का फ्रॉड बछरावां रायबरेली। कस्बे के रायबरेली रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक आशीष कुमार के साथ एक बैंक फ्रॉड हो गया , जिसमे साइबर क्राइम पे की गयी शिकायत के आधार पर उनके खाते पर रोक लगा दी गयी है ।जन सेवा संचालक ने बताया कि घटना बीते शनिवार शाम 4 बजे के आसपास की है, जब एक 17 वर्षीय युवक उनकी दुकान पर आया और उसने ये कहाँ की अंकल मुझे अपने स्कूल की फीस जमा करनी है, इसलिये क्या मैं अपने पापा से आपके स्कैनर पर पैसे मँगवा सकता हूँ , लड़के की मासूमियत और लहजे को देखकर संचालक ने इसकी अनुमति दे दी, लड़के ने स्कैनर की फ़ोटो अपने मोबाइल से खींच कर अपने पापा को भेज दी , थोड़ी देर बाद उसमें करीब 23000 रुपये आ गये, लेकिन जिस नाम से पैसा आया उस नाम को पढ़कर संचालक को कुछ शक हुआ और उसने इसके बारे में लड़के से पूछा तो उसने बताया कि पापा के खाते में कम पैसे थे, इसलिये अंकल के खाते से भेज दिये। फिलहाल संचालक के खाते में पैसे जुड़ चुके थे , इसलिये उसने 23000 रुपये लड़के को दे दिये। दो दिन बाद जब उसने अपने खाते से पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की तो वह नही हुआ, इसके लिये उसने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि किसी मो घोउसे पाशा ने उसके खिलाफ गलत लेनदेन की शिकायत दर्ज करायी है 23000 रुपये की, जिसकी वजह से खाते में रोक लगा दी गयी है, फिलहाल संचालक ने संबंधित बैंक में बाबत अपनी शिकायत दे दी है, बैंक अपने स्तर से कार्यवाही कर रही है ।2
- मोबाइल की किस्त वसूलने के लिए अगवा कर पीटा, खून भी निकालासिलेंडर घटतौली का विरोध करने पर उपभोक्ता को पीटा1