संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर वृंदावन। वृंदावन में ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 6 अप्रैल 2026 को संस्था के प्रदेश कार्यालय सीताराम कुटी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कथावाचक आकाश लवानिया ने की। बैठक के दौरान संस्था द्वारा संचालित निर्माणाधीन आश्रम, अनाथ बच्चों की शिक्षा और गौशाला निर्माण कार्य को गति देने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण और बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। संगठन विस्तार के क्रम में अहम जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। जिसमें आकाश लवानिया को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया। वहीं विष्णु ठाकुर को जिला अध्यक्ष मथुरा, अंशुल रावत को जिला महासचिव बनाया गया। जिला आगरा की समीक्षा के दौरान अमन को जिला अध्यक्ष आगरा तथा प्रिंस पंडित को जिला उन्नाव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके साथ ही सुदामा कुटी गौशाला का भ्रमण किया और नाभा पीठ मलूक पीठ पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के द्विवेदी, राष्ट्रीय महासचिव सौरभ शर्मा एवं देवेश कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ललित उपाध्याय और कार्यालय प्रभारी आकाश शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Saunu Dwivediआगरा, आगरा, उत्तर प्रदेशधन्यवाद महोदय19 hrs ago
- तहसील सफीपुर समाधान दिवस में विधायक ने सुनी जन समस्याएं सफीपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्रीय विधायक बम्बालाल दिवाकर ने उपस्थित होकर जन समस्याएं सुनी और निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। उपजिलाधिकारी शिवेंद्र कुमार वर्मा प्रभारी तहसीलदार देवेन्द्र कुमार यादव नायब तहसीलदार दिनेश कुमार ने जन समस्याएं सुनी और निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कुल 51 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। जिन्हें निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापरक शिकायतों का निस्तारण करने के आदेश विभागीय अधिकारियों को दिए गए । इस मौके पर तहसील स्तरीय सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।1
- यूपी – जिला शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रीति की मौत हो गई !! एंबुलेंस में मां की लाश लेकर जा रही बेटी स्मिता ने कहा– "मां को 4 महीने से सैलरी नहीं मिली। तबियत खराब होने के बावजूद मां से BLO सहित कई काम कराए गए। मां को अफसरों ने डांटा"1
- Post by Ajay Dwivedi U News U P1
- ज़मीर अब्बास जाफरी ईरान के कुंभ शहर से... जंग में तबाह हुए ईरान के लोगों की मदद के लिए ईरान में रह रहे हिंदुस्तानी आए आगे। युद्ध में बेघर हुए ईरानियों को नया घर बना कर देने का किया ऐलान......1
- "पत्रकार सबकी आवाज उठाते हैं लेकिन उनकी आवाज कोई नही उठाता हम प्रयास कर रहे हैं कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकार को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो जाए" - योगी आदित्यनाथ1
- कानपुर नगर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार रैकेट में शामिल अन्य 04 की तलाश जारी कानपुर नगर में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के निर्देश पर डीसीपी वेस्ट एवं एसीपी कल्याणपुर के नेतृत्व में *थाना रावतपुर पुलिस व सर्विलांस टीम* द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया गया। कार्रवाई के दौरान कल्याणपुर-रावतपुर क्षेत्र से कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 04 अस्पताल संचालक शामिल हैं। वहीं, इस प्रकरण में संलिप्त अन्य 04 डॉक्टरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि *शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों में अब तक लगभग 40 से 50 किडनी ट्रांसप्लांट किए जाने की आशंका है।* पुलिस द्वारा पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों एवं संस्थानों की भी पहचान की जा सके। शीघ्र ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- ‼️कानपुर में किडनी का काला खेल! अस्पतालों के अंदर चल रहा था खतरनाक रैकेट पुलिस ने मारा बड़ा छापा!‼️ कानपुर से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर जहां इलाज के नाम पर चल रहा था किडनी का खौफनाक खेल! रावतपुर थाना और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश छापेमारी में 6 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 4 अस्पताल संचालक भी शामिल!लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती अब भी 4 डॉक्टर फरार हैंऔर पुलिस लगातार दबिश दे रही है!सबसे चौंकाने वाली बात शहर के कई निजी अस्पतालों में 40 से 50 संदिग्ध ट्रांसप्लांट की आशंका!आखिर कौन है इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड? पर्दा उठना अभी बाकी है पुलिस जांच जारी है! Co-editor Shyam Ji Gupta 9452930700 87389463331