logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत और कई अन्य के गंभीर होने को लेकर सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च-स्तरीय जांच, दोषियों के निलंबन और मृतका के परिवारों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

17 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
17 hrs ago

कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत और कई अन्य के गंभीर होने को लेकर सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च-स्तरीय जांच, दोषियों के निलंबन और मृतका के परिवारों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

  • user_Shivani Chaturvadi
    Shivani Chaturvadi
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान
    😡
    6 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
  • पीपल्दा गांव में बावड़ी के बालाजी मंदिर में चोरी, मोटरों की केबल और तांबे की घंटी ले गए चोर रामगंजमंडी में मोड़क थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बावड़ी स्थित बालाजी मंदिर और आसपास के कुओं को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से तांबे की गोटा घंटी चुरा ले गए, वहीं बावड़ी में रखी 4 से 5 पानी की मोटर पंपों की तांबे की केबलें काटकर ले गए। रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वरपुरा-पीपल्दा रोड स्थित कई कुओं पर भी पानी की मोटरों से केबल काटने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है।
    1
    पीपल्दा गांव में बावड़ी के बालाजी मंदिर में चोरी, मोटरों की केबल और तांबे की घंटी ले गए चोर

रामगंजमंडी में मोड़क थाना क्षेत्र के पीपल्दा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने बावड़ी स्थित बालाजी मंदिर और आसपास के कुओं को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से तांबे की गोटा घंटी चुरा ले गए, वहीं बावड़ी में रखी 4 से 5 पानी की मोटर पंपों की तांबे की केबलें काटकर ले गए। रविवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ईश्वरपुरा-पीपल्दा रोड स्थित कई कुओं पर भी पानी की मोटरों से केबल काटने की घटनाएं सामने आई हैं। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से ग्रामीणों और किसानों में भय का माहौल है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रामगंज मंडी में 'भादवा राणी' शीर्षक से एक नई कविता जारी की गई है। यह स्थानीय साहित्य जगत में चर्चा का विषय बन गई है।
    1
    रामगंज मंडी में 'भादवा राणी' शीर्षक से एक नई कविता जारी की गई है। यह स्थानीय साहित्य जगत में चर्चा का विषय बन गई है।
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    13 hrs ago
  • रामगंज मंडी के मोड़क पीपल्दा में बावड़ी के बालाजी मंदिर में देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पानी की मोटरों के केबिल और मंदिर में रखी घंटी चुरा ले गए। सुबह दर्शन को पहुंचे ग्रामीणों को वारदात का पता चला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    2
    रामगंज मंडी के मोड़क पीपल्दा में बावड़ी के बालाजी मंदिर में देर रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पानी की मोटरों के केबिल और मंदिर में रखी घंटी चुरा ले गए। सुबह दर्शन को पहुंचे ग्रामीणों को वारदात का पता चला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत और कई अन्य के गंभीर होने को लेकर सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च-स्तरीय जांच, दोषियों के निलंबन और मृतका के परिवारों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
    1
    कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के बाद दो प्रसूताओं की मौत और कई अन्य के गंभीर होने को लेकर सांगोद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य सरकार और चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च-स्तरीय जांच, दोषियों के निलंबन और मृतका के परिवारों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • झालावाड़ मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह धनवाड़ा में रविवार को वृद्धजन, बेघर, दिव्यांग एवं बच्चों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी रामनिवास यादव रहे। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में यशवीर सिंह ने कहा कि भामाशाहों द्वारा दिया गया सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चों के प्रति प्रेम और संवेदना का प्रतीक है। वहीं साईं स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज के डायरेक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कहा कि यह मशीन बच्चों के लिए सुविधा के साथ मानवता और अपनत्व का संदेश भी है। संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान एवं अधिकारी रामनिवास यादव ने संस्था स्टाफ सदस्य शशि सिंह शेखावत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करने और मशीन मंगवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था मैनेजर सौरभ सिंह चंदेल ने सभी भामाशाहों सिंधु राठौर श्रीनाथ डायग्नोस्टिक सेंटर सिंधु मेडिकल के प्रति आभार जताया। गर्मी के मौसम में अब रसोई कर्मचारियों को रोटी बनाने में राहत मिलेगी तथा लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रभारी अमरीन कौसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमलेश कुमार एवं कृष्णा राठौर भी मौजूद रहे।
    1
    झालावाड़ मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह धनवाड़ा में रविवार को वृद्धजन, बेघर, दिव्यांग एवं बच्चों के लिए रोटी बनाने वाली मशीन का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी रामनिवास यादव रहे। इस अवसर पर संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यशवीर सिंह ने कहा कि भामाशाहों द्वारा दिया गया सहयोग केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि दिव्यांग बच्चों के प्रति प्रेम और संवेदना का प्रतीक है। वहीं साईं स्पेशल एजुकेशन एंड रिसर्च कॉलेज के डायरेक्टर ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने कहा कि यह मशीन बच्चों के लिए सुविधा के साथ मानवता और अपनत्व का संदेश भी है।
संस्था सचिव प्रतिमा सिंह चौहान एवं अधिकारी रामनिवास यादव ने संस्था स्टाफ सदस्य शशि सिंह शेखावत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करने और मशीन मंगवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था मैनेजर सौरभ सिंह चंदेल ने सभी भामाशाहों सिंधु राठौर  श्रीनाथ डायग्नोस्टिक सेंटर सिंधु मेडिकल के प्रति आभार जताया।
गर्मी के मौसम में अब रसोई कर्मचारियों को रोटी बनाने में राहत मिलेगी तथा लाभार्थियों को गरमागरम रोटियां मिल सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में महिला प्रभारी अमरीन कौसर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कमलेश कुमार एवं कृष्णा राठौर भी मौजूद रहे।
    user_Hadoti samrat
    Hadoti samrat
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • रक्तदान शिविर ढाबादेह मंत्री जी जन्मदिन पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल
    1
    रक्तदान शिविर ढाबादेह मंत्री जी जन्मदिन
पूर्व पालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    4
    राजस्थान के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने झालावाड़ दौरे पर बकानी क्षेत्र के नसीराबाद में जनसुनवाई की। उन्होंने 'ग्राम रथ' अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी बिजली-पानी समस्याओं पर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि इस अभियान से कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रामगंजमंडी में सट्टेबाजों के अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 7 गिरफ्तार, नकद राशि और सट्टा उपकरण बरामद रामगंजमंडी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अवैध सट्टा खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11,480 रुपये की सट्टा राशि, उपकरण और मोबाइल जब्त किए गए हैं। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में ​कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जुआ-सट्टा, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
    1
    रामगंजमंडी में सट्टेबाजों के अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 7 गिरफ्तार, नकद राशि और सट्टा उपकरण बरामद

रामगंजमंडी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए अवैध सट्टा खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 11,480 रुपये की सट्टा राशि, उपकरण और मोबाइल जब्त किए गए हैं। रविवार शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस नोट में ​कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि जुआ-सट्टा, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.