*राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह: ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी के द्वारा किया गया सम्मानित* *राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह: ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी के द्वारा किया गया सम्मानित* *अमृतपुर (फर्रुखाबाद)* अमृतपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा राजपुर स्थित चक्षु न्यूज़ कार्यालय पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन द्वारा होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय प्रभारी अनुज उर्फ मीनू सिंह के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने उपस्थित पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष महत्व है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम में प्रताप यादव, सरबजीत सिंह, बृजकांत दीक्षित, विमल पाठक, रामू राजपूत (जिला क्राइम ब्यूरो), प्रबल अवस्थी, निशांत अवस्थी, पवन अग्निहोत्री, राम मुरारी शुक्ला, गोपाल सक्सेना, सुमित राजपूत,एशियान कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के शाखा प्रबंधक रछपाल सिंह कुशवाहा, अनुज उर्फ मीनू सिंह (कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम आयोजक) सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक कल्लू सिंह भी पहुंचे।
*राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह: ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी के द्वारा किया गया सम्मानित* *राजपुर में पत्रकारों का होली मिलन एवं सम्मान समारोह: ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी के द्वारा किया गया सम्मानित*
*अमृतपुर (फर्रुखाबाद)* अमृतपुर तहसील क्षेत्र के कस्बा राजपुर स्थित चक्षु न्यूज़ कार्यालय पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन द्वारा होली मिलन एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजेपुर ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी मुख्य अतिथि के
रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय प्रभारी अनुज उर्फ मीनू सिंह के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी ने उपस्थित पत्रकारों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता का विशेष महत्व है और समाज को सही दिशा देने में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम
में प्रताप यादव, सरबजीत सिंह, बृजकांत दीक्षित, विमल पाठक, रामू राजपूत (जिला क्राइम ब्यूरो), प्रबल अवस्थी, निशांत अवस्थी, पवन अग्निहोत्री, राम मुरारी शुक्ला, गोपाल सक्सेना, सुमित राजपूत,एशियान कंप्यूटर इंस्टिट्यूट के शाखा प्रबंधक रछपाल सिंह कुशवाहा, अनुज उर्फ मीनू सिंह (कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम आयोजक) सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक कल्लू सिंह भी पहुंचे।
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- ग्राम राई खरगपुर पोस्ट खंडोली थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर1
- फर्रुखाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण रोडवेज बस और मछलियों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप सवार युवक को हल्की चोट आई। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक विशाल पुत्र सुबोध निवासी ग्राम आशालग नगर बघा मिलक का ढेर कठेर, जिला मुरादाबाद अपने साथी आकाश पुत्र हरिराम निवासी महमदपुर माफी, जिला मुरादाबाद के साथ पिकअप संख्या UP 21 ET 9969 से मुरादाबाद से मछलियां लेकर कन्नौज जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव मढैया तौफीक के सामने पहुंची, तभी सामने से आ रही फर्रुखाबाद डिपो की रोडवेज बस संख्या UP 76 T 7806 से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में रोडवेज बस का चालक घायल हो गया, जबकि पिकअप में सवार आकाश के हाथ में हल्की चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रक्षा सिंह व चौकी इंचार्ज राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति को संभाला। दुर्घटना में घायल रोडवेज चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पिकअप में बड़ी मात्रा में मछलियां भरी हुई थीं, जो हादसे के बाद सड़क पर फैल गईं। मछलियों को उठाने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और कई लोग मछलियां बिनते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि सुबह से क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिसके चलते दृश्यता कम होने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- Post by AlokThakur Ram shyam congratulation tirva rood gursahaiganj1
- खबर एक बार जरूर देखे1
- Post by जितेंद्र श्रीवास्तव1
- शाहजहांपुर। थाना अल्लाहगंज के निकट उल्लापुर चौराहे पर रात 1 बजे डबल डेकर बस गाय से टकराने से बचने के चक्कर में खाई में पलट गई। गोरी फाटा से मुंबई जा रही बस में 60 यात्री सवार थे, ज्यादातर सो रहे थे। हादसे से हड़कंप मच गया, कई मामूली चोटिल हो गए. घटना के बाद यात्रियों में चीज पुकार मच गई और देखते ही देखते वहां पर भीड़ पहुंच गई।स्थानीय पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दूसरी बस से रवाना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। कई यात्री नेपाल के बताए जा रहे1
- जिला फर्रुखाबाद तहसील अमृतपुर उत्तर प्रदेश1