Shuru
Apke Nagar Ki App…
Seoni News: तूफान और मूसलाधार बारिश से मक्का तबाह, किसानों के खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना
BS News Network
Seoni News: तूफान और मूसलाधार बारिश से मक्का तबाह, किसानों के खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: शंकराचार्य जी के आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल, जगह-जगह हुआ स्वागत1
- अवैध शराब के ठिकानों पर डूंडासिवनी पुलिस का प्रहार,बेलगांव नाले में पुलिस की दबिश, 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट सिवनी। डूंडासिवनी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलगांव के नाले किनारे दबिश दी। पुलिस के अनुसार झाड़ियों में डिब्बों के अंदर छिपाकर रखा करीब 4 क्विंटल महुआ लहान बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस के अनुसार मौके से अवैध शराब बनाने वालों का पता नहीं चल सका। उनकी तलाश जारी है।, अवैध शराब के ठिकानों पर डूंडासिवनी पुलिस का प्रहार बेलगांव नाले में पुलिस की दबिश, 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट झाड़ियों में छिपाकर रखा था महुआ लहान, पुलिस ने किया नष्ट अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई, लहान किया नष्ट1
- *सर्व समाज महापंचायत की बैठक चक्की खमरिया में संपन्न हुई* जनपद पंचायत कुरई की ग्राम चक्की खमरिया में आज सर समाज महापंचायत की बैठक आयोजित की गई सर्व समाज के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।2
- चौरई में अपेक्स बैंक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का भव्य स्वागत | सहकारिता कर्मियों से की आत्मीय मुलाकात चौरई के नवेगांव बाईपास पर अपेक्स बैंक के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का सहकारिता कर्मियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सहकारिता कर्मियों से चर्चा करते हुए किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने, खाद-बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और 0% ब्याज ऋण योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।1
- *बिछुआ के गुमतरा गांव में बाघ के हमले से किसान घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची* *लोकेशन/बिछुआ *गुमतरा गांव में बाघ के हमले से किसान घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची* बिछुआ के ग्राम गुमतरा गांव में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बाघ के हमले से एक किसान घायल हो गया। बताया गया कि किसान नंदकिशोर पिता पन्नालाल मसराम अपने खेत में मक्का की फसल में बंदर को भगाकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाघ ने हमला कर दिया। हमले में किसान के दोनों हाथों पर नाखून से खरोंच के निशान आए हैं। घायल किसान का इलाज बिछुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाज में सहायता की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किसान को छिंदवाड़ा रेफर करने की बात कही गई है।2
- छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा में आज कुश्ती और रोमांच का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को उत्साह से भर दिया। वार्ड क्रमांक 35 स्थित स्कूल ग्राउंड में पहली बार आयोजित हुए विशाल इनामी दंगल में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। 51 हजार रुपये के इनाम वाले इस दंगल को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इमलीखेड़ा में अखाड़ा समिति, पार्षद बबला पटेल और उनकी टीम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशाल दंगल को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। मुकाबले का रोमांच ऐसा रहा कि स्कूल ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भर गया। कई लोग स्कूल की छतों, पेड़ों और पानी की टंकियों पर चढ़कर कुश्ती का आनंद लेते नजर आए। दंगल में महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिवनी सहित विभिन्न जिलों से नामी पहलवान पहुंचे। महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में दमखम दिखाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। जैसे ही पहलवानों ने एक-दूसरे पर दांव आजमाए और जोरदार पटखनी दी, पूरा मैदान तालियों और उत्साह की गूंज से भर उठा। कार्यक्रम में सौंसर विधायक विजय चोरे, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक सक्सेना, सांसद विवेक बंटी साहू सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजकों ने अतिथियों और दूर-दराज से आए पहलवानों का स्वागत किया। इमलीखेड़ा में पहली बार हुए इस बड़े आयोजन ने खेल और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं में भी नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।4
- जिला गौली समाज के जिला अध्यक्ष बने रामजी चंद्रवंशी,फतेसिंग पटेल को मिली कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी,समाज की एकता और संगठन मजबूती पर जोर सिवनी - जिला गौली समाज की जिला स्तरीय बैठक में सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रामजी चंद्रवंशी को जिला गौली समाज, सिवनी का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया, जबकि फतेसिंग पटेल (लामटा वाले) को कार्यकारी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में छपारा, केवलारी, सुनवारा, गणेशगंज, भोमा, गोपालगंज, सिवनी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों को एकजुट कर समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया। जिला संगठन की शेष कार्यकारिणी का गठन आगामी समय में किया जाएगा।1
- कटंगी-बोनकट्टा मार्ग पर बस की चपेट में आई बाइक, दो गंभीर घायल कटंगी-बोनकट्टा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे अर्जुननाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। भालवा नाले से चंद कदम की दूरी पर एक बाइक यात्री बस की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बाइक सवार अर्जुननाला निवासी त्रिभुवन उर्फ गोलू परिहार और हंसलाल पंचेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यात्री बस क्रमांक एमपी 50 जेडई 0845 बोनकट्टा की ओर से कटंगी बस स्टैंड आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 50 एमपी 1518 बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में त्रिभुवन का बायां पैर घुटने के नीचे से टूट गया, जबकि हंसलाल को भी गंभीर चोटें आईं।1