Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौरई में अपेक्स बैंक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का भव्य स्वागत | सहकारिता कर्मियों से की आत्मीय मुलाकात चौरई के नवेगांव बाईपास पर अपेक्स बैंक के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का सहकारिता कर्मियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सहकारिता कर्मियों से चर्चा करते हुए किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने, खाद-बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और 0% ब्याज ऋण योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
CTV LIVE
चौरई में अपेक्स बैंक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का भव्य स्वागत | सहकारिता कर्मियों से की आत्मीय मुलाकात चौरई के नवेगांव बाईपास पर अपेक्स बैंक के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का सहकारिता कर्मियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सहकारिता कर्मियों से चर्चा करते हुए किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने, खाद-बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और 0% ब्याज ऋण योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: आंधी-बारिश से तबाह मक्का, गांव-गांव पहुंचे विधायक रजनीश सिंह ठाकुर, सर्वे और मुआवजे के निर्देश1
- छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन, प्रवीण काटकर अध्यक्ष निर्वाचित छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध संपन्न हुआ। एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन शेष रहने से पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया और अशोक चौकसे ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के बाद नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें प्रवीण काटकर को अध्यक्ष, गौरव मालवीय को उपाध्यक्ष, ललित साहू को सचिव, रामकुमार ठाकुर को सहसचिव तथा आनंद वारे को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के दौरान छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक शरद पाठक, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र राय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पूर्व सचिव अविनाश सिंह, सचिव अनंत श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित सभी संरक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के हितों, पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भी एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का भरोसा दिलाया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पत्रकारों की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।4
- *किसनो की समस्यो को लेकर खैरलांजी बालाघाट में गरजा किसान संगठन* *मुख्यमंत्री के नाम से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन*1
- छिंदवाड़ा लालबाग के बादशाह का चल समारोह देखने उमडा जन सैलाब गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन चल समारोह। मुंबई के लाल बादशाह की तर्ज पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लाल बाग के बादशाह श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की जाती है 9 दिन की सेवा के बाद जब उसका चलता हुआ तो निकलता है तो शहर में देखने के लिए भीड़ उमर पड़ती है4
- पातालकोट के वीजाढाना में 'होम स्टे' का भव्य शुभारंभ: सांसद बंटी विवेक साहू और कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने किया उद्घाटन, पर्यटन को मिलेंगे नए आयामपातालकोट (छिंदवाड़ा)। पातालकोट अंचल की अद्वितीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक पटल पर लाने तथा स्थानीय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पातालकोट के प्रसिद्ध वीजाढाना में आज नवनिर्मित 'होम स्टे' (Home Stay) का गरिमामय शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। पातालकोट के वीजाढाना में 'होम स्टे' का भव्य शुभारंभ: सांसद बंटी विवेक साहू और कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने किया उद्घाटन, पर्यटन को मिलेंगे नए आयामपातालकोट (छिंदवाड़ा)। पातालकोट अंचल की अद्वितीय संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक पटल पर लाने तथा स्थानीय परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई। पातालकोट के प्रसिद्ध वीजाढाना में आज नवनिर्मित 'होम स्टे' (Home Stay) का गरिमामय शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण मौजूद रहे।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न जन प्रतिनिधि और आस-पास के समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में पारंपरिक उत्साह के साथ उपस्थित रहे।पातालकोट की संस्कृति से रूबरू होंगे देश-विदेश के पर्यटक: सांसद बंटी साहूसमारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री बंटी विवेक साहू जी ने कहा कि पातालकोट अपनी अनूठी संस्कृति, जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। वीजाढाना में आज से शुरू हुए इस होम स्टे के माध्यम से अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटक यहाँ के पारंपरिक रहन-सहन, खान-पान और लोक संस्कृति को बेहद करीब से महसूस कर सकेंगे। इससे स्थानीय ग्रामीणों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा।ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना प्रशासन की प्राथमिकता: कलेक्टरकलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण ने कार्यक्रम में कहा कि जिला प्रशासन पातालकोट के नैसर्गिक सौंदर्य को बिना नुकसान पहुँचाए यहाँ इको-टूरिज्म और रूरल-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। वीजाढाना का यह होम स्टे पर्यटकों को एक नया और सुरक्षित ग्रामीण अनुभव देगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि होम स्टे के सफल संचालन के लिए प्रशासन हर संभव मदद और सुविधाएं प्रदान करता रहेगा।ग्रामवासियों में जबरदस्त उत्साहशुभारंभ समारोह के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से आतिथ्य सत्कार किया। पातालकोट के विकास और रोजगार की इस नई इबारत को लेकर वीजाढाना सहित आस-पास के सभी गांवों के ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।4
- Seoni News: "गाय को पशु कहने वाले सत्ता में नहीं रह सकते" — जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का कांग्रेस और बीजेपी पर तीखा हमला1
- मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना प्रभावित किसानों से की सीधी चर्चा अधिकारियों को निष्पक्ष सर्वे के निर्देश सर्वे में एक भी किसान न छूटे सिवनी- अतिवृष्टि और तेज हवाओं से जिले में मक्का सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने मैदानी स्तर पर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवनी विकासखंड के प्रभावित ग्रामों का दौरा कर किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कुकलाह, बीसावाड़ी, कलारबांकी सहित अन्य प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों में खड़ी और प्रभावित मक्का फसल की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से सीधे चर्चा कर बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का वास्तविक, निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे किया जाए तथा सर्वे में कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। उन्होंने पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा कंपनी एवं शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य की सतत निगरानी करने और प्रभावित किसानों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने को कहा।1
- EXPRESS MP CG News1
- कटंगी-बोनकट्टा मार्ग पर बस की चपेट में आई बाइक, दो गंभीर घायल कटंगी-बोनकट्टा मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे अर्जुननाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। भालवा नाले से चंद कदम की दूरी पर एक बाइक यात्री बस की चपेट में आ गई। दुर्घटना में बाइक सवार अर्जुननाला निवासी त्रिभुवन उर्फ गोलू परिहार और हंसलाल पंचेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यात्री बस क्रमांक एमपी 50 जेडई 0845 बोनकट्टा की ओर से कटंगी बस स्टैंड आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 50 एमपी 1518 बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में त्रिभुवन का बायां पैर घुटने के नीचे से टूट गया, जबकि हंसलाल को भी गंभीर चोटें आईं।1