Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा लालबाग के बादशाह का चल समारोह देखने उमडा जन सैलाब गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन चल समारोह। मुंबई के लाल बादशाह की तर्ज पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लाल बाग के बादशाह श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की जाती है 9 दिन की सेवा के बाद जब उसका चलता हुआ तो निकलता है तो शहर में देखने के लिए भीड़ उमर पड़ती है
Cwa
छिंदवाड़ा लालबाग के बादशाह का चल समारोह देखने उमडा जन सैलाब गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन चल समारोह। मुंबई के लाल बादशाह की तर्ज पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लाल बाग के बादशाह श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की जाती है 9 दिन की सेवा के बाद जब उसका चलता हुआ तो निकलता है तो शहर में देखने के लिए भीड़ उमर पड़ती है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- छिंदवाड़ा लालबाग के बादशाह का चल समारोह देखने उमडा जन सैलाब गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन चल समारोह। मुंबई के लाल बादशाह की तर्ज पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लाल बाग के बादशाह श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की जाती है 9 दिन की सेवा के बाद जब उसका चलता हुआ तो निकलता है तो शहर में देखने के लिए भीड़ उमर पड़ती है4
- छिंदवाड़ा के छोटी बाजार स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर में सैकड़ों वर्षों पुरानी दंगल परंपरा इस बार भी जारी रही। बिना किसी बड़े प्रचार के हुए इस आयोजन में महाराष्ट्र, इंदौर और दिल्ली समेत कई जगहों से पहलवान पहुंचे। 70 से ज्यादा कुश्तियों में बच्चों, युवाओं और महिला पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। ऐतिहासिक राम मंदिर परिसर में अखाड़ा सजा और शुरू हुआ कुश्ती का रोमांच। इस दंगल की खासियत है कि इसे लेकर किसी बड़े प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती। वर्षों से चली आ रही परंपरा के कारण पहलवान और कुश्ती प्रेमी खुद यहां पहुंचते हैं। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक ने अपनी ताकत, फुर्ती और तकनीक का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले आखिरी क्षण तक रोमांचक बने रहे और जीत के हर दांव पर दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में महिला पहलवानों की भागीदारी भी देखने को मिली। बेटियों ने अखाड़े में उतरकर शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। करीब 70 से अधिक मुकाबलों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। छोटी बाजार का यह आयोजन सिर्फ कुश्ती का मंच नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की पुरानी खेल परंपरा की पहचान भी है। बदलते समय के बावजूद अखाड़े की यह परंपरा आज भी लोगों को जोड़ रही है और नई पीढ़ी को पारंपरिक कुश्ती से जोड़ने का काम कर रही है।4
- 111 रुपये में फ्री उमराह का ख्वाब हुआ पूरा,5 खवातीन मक्का-मदीना के लिए रवाना, भैया जी दरगाह पर उमड़ा जनसैलाब छिंदवाड़ा:- अगर नियत नेक हो तो छोटी सी रकम भी बड़े सवाब का जरिया बन जाती है। इसका जीता-जागता सबूत पेश किया है अरकान ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ने। संस्था द्वारा चलाई गई "111 रुपये में फ्री उमराह एवं 51 गिफ्ट योजना" के पार्ट-1 के तहत लकी ड्रॉ में चुनी गई 5 खुशनसीब खवातीन आज जुमे की नमाज के बाद मुकद्दस सफर-ए-उमराह पर रवाना हो गईं। यह कारवां सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि "दुनिया में नेकी और आखिरत में सवाब" के पैगाम की मिसाल बन गया है।भैया जी दरगाह पर ऐतिहासिक इस्तकबाल, आंसुओं और दुआओं से दी रुखसती।उमराह पर रवाना होने से पहले आज दोपहर 2 बजे शहर की मरकजी भईयाजी दरगाह पर एक भव्य और रूहानी इस्तकबाल समारोह आयोजित किया गया। जैसे ही 5 जायरीन दरगाह परिसर पहुंचीं, सैकड़ों अकीदतमंदों ने फूल-मालाओं, गुलपोशी और नारों से उनका इस्तकबाल किया। माहौल बेहद रूहानी था, नम आंखों और दुआओं के साथ सभी को मक्का मुअज्जमा के लिए रुखसत किया गया। मंच पर मौजूद रहीं शहर की नामचीन शख्सियतें इस मुबारक मौके पर शहर की कई बड़ी शख्सियतों ने शिरकत कर जायरीन की हौसला अफजाई की। प्रमुख रूप से - रूमी पटेल साहब - पूर्व अंजुमन सदर- फारूक भाई - LIC डॉ. मोहम्मद यार मंसूरी साहब- गयासुद्दीन पाशा साहब - वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष- रिजवान कुरैशी साहब - अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दासू बाबा - हज कमेटी जिलाध्यक्ष अजहर खान साहब - सूफी संवाद जिलाध्यक्ष शहजाद भाई (द बॉस) ।इनके अलावा मुस्लिम समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कौन हैं वो 5 खुशनसीब खवातीन महज 111 रुपये के टोकन पर किस्मत आजमाने वाली इन 5 खवातीन के नाम हैं।1. अनीसा बी - परासिया 2. रुकैया शेख - छिंदवाड़ा 3. शहनाज बानो - छिंदवाड़ा 4. परवीन खान - छिंदवाड़ा 5. आयशा बानो - चौरई आयोजकों के मुताबिक सभी जायरीन ने यह अहद किया है कि वे हरम-ए-पाक में उन सभी लोगों के लिए खास दुआ करेंगी जिन्होंने 111 रुपये का टोकन लेकर इस नेक काम में अपना ताऊन (सहयोग) दिया था।इस नेक मिशन के पीछे किसकी सोच इस पूरे मिशन के ख्वाब को हकीकत में बदलने वाले मुख्य आयोजक *आमीन खान और मोहम्मद कलीम मंसूरी* हैं। उनकी सोच को जमीन पर उतारने के लिए अरकान ग्लोबल की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की।टीम में बिलाल सिद्दीकी, पुरुषोत्तम बघेल, मुजाहिद खान, आसिफ खान, मोनिश रजा, इकबाल खान, गुड्डू भाई, अरशद मंसूरी, यासीर मंसूरी, शोयब मंसूरी, आकिब मंसूरी, अनीश मंसूरी, शेख नाजमीन, टीना बाजी, रेहाना बाजी, फिरदौस बाजी, जुलेखा बाजी, शबनम मंसूरी और दरख्शाँ खान का अहम योगदान रहा।पार्ट-2 का ऐलान, आवाम से अपील आयोजकों ने ऐलान किया है कि पार्ट-1 की शानदार कामयाबी के बाद पार्ट-2 के नए टोकन शुरू कर दिए गए हैं।* इसमें भी 5 फ्री उमराह और 51 गिफ्ट रखे गए हैं।।आमीन खान ने आवाम से अपील की है - "आप भी 111 रुपये की रसीद लेकर इस खिदमते-खल्क के सफर का हिस्सा बनें, ताकि जल्द ही अगला लकी ड्रॉ निकालकर और जरूरतमंद भाई-बहनों को अल्लाह के घर का दीदार कराया जा सके। 111 रुपये में फ्री उमराह का ख्वाब हुआ पूरा,5 खवातीन मक्का-मदीना के लिए रवाना, भैया जी दरगाह पर उमड़ा जनसैलाब छिंदवाड़ा:- अगर नियत नेक हो तो छोटी सी रकम भी बड़े सवाब का जरिया बन जाती है। इसका जीता-जागता सबूत पेश किया है अरकान ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ने। संस्था द्वारा चलाई गई "111 रुपये में फ्री उमराह एवं 51 गिफ्ट योजना" के पार्ट-1 के तहत लकी ड्रॉ में चुनी गई 5 खुशनसीब खवातीन आज जुमे की नमाज के बाद मुकद्दस सफर-ए-उमराह पर रवाना हो गईं। यह कारवां सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि "दुनिया में नेकी और आखिरत में सवाब" के पैगाम की मिसाल बन गया है।भैया जी दरगाह पर ऐतिहासिक इस्तकबाल, आंसुओं और दुआओं से दी रुखसती।उमराह पर रवाना होने से पहले आज दोपहर 2 बजे शहर की मरकजी भईयाजी दरगाह पर एक भव्य और रूहानी इस्तकबाल समारोह आयोजित किया गया। जैसे ही 5 जायरीन दरगाह परिसर पहुंचीं, सैकड़ों अकीदतमंदों ने फूल-मालाओं, गुलपोशी और नारों से उनका इस्तकबाल किया। माहौल बेहद रूहानी था, नम आंखों और दुआओं के साथ सभी को मक्का मुअज्जमा के लिए रुखसत किया गया। मंच पर मौजूद रहीं शहर की नामचीन शख्सियतें इस मुबारक मौके पर शहर की कई बड़ी शख्सियतों ने शिरकत कर जायरीन की हौसला अफजाई की। प्रमुख रूप से - रूमी पटेल साहब - पूर्व अंजुमन सदर- फारूक भाई - LIC डॉ. मोहम्मद यार मंसूरी साहब- गयासुद्दीन पाशा साहब - वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष- रिजवान कुरैशी साहब - अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दासू बाबा - हज कमेटी जिलाध्यक्ष अजहर खान साहब - सूफी संवाद जिलाध्यक्ष शहजाद भाई (द बॉस) ।इनके अलावा मुस्लिम समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कौन हैं वो 5 खुशनसीब खवातीन महज 111 रुपये के टोकन पर किस्मत आजमाने वाली इन 5 खवातीन के नाम हैं।1. अनीसा बी - परासिया 2. रुकैया शेख - छिंदवाड़ा 3. शहनाज बानो - छिंदवाड़ा 4. परवीन खान - छिंदवाड़ा 5. आयशा बानो - चौरई आयोजकों के मुताबिक सभी जायरीन ने यह अहद किया है कि वे हरम-ए-पाक में उन सभी लोगों के लिए खास दुआ करेंगी जिन्होंने 111 रुपये का टोकन लेकर इस नेक काम में अपना ताऊन (सहयोग) दिया था।इस नेक मिशन के पीछे किसकी सोच इस पूरे मिशन के ख्वाब को हकीकत में बदलने वाले मुख्य आयोजक *आमीन खान और मोहम्मद कलीम मंसूरी* हैं। उनकी सोच को जमीन पर उतारने के लिए अरकान ग्लोबल की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की।टीम में बिलाल सिद्दीकी, पुरुषोत्तम बघेल, मुजाहिद खान, आसिफ खान, मोनिश रजा, इकबाल खान, गुड्डू भाई, अरशद मंसूरी, यासीर मंसूरी, शोयब मंसूरी, आकिब मंसूरी, अनीश मंसूरी, शेख नाजमीन, टीना बाजी, रेहाना बाजी, फिरदौस बाजी, जुलेखा बाजी, शबनम मंसूरी और दरख्शाँ खान का अहम योगदान रहा।पार्ट-2 का ऐलान, आवाम से अपील आयोजकों ने ऐलान किया है कि पार्ट-1 की शानदार कामयाबी के बाद पार्ट-2 के नए टोकन शुरू कर दिए गए हैं।* इसमें भी 5 फ्री उमराह और 51 गिफ्ट रखे गए हैं।।आमीन खान ने आवाम से अपील की है - "आप भी 111 रुपये की रसीद लेकर इस खिदमते-खल्क के सफर का हिस्सा बनें, ताकि जल्द ही अगला लकी ड्रॉ निकालकर और जरूरतमंद भाई-बहनों को अल्लाह के घर का दीदार कराया जा सके।1
- अमरवाड़ा। आनंद चतुर्दशी के अवसर पर जैन मंदिर पहुंचे दादाजी धीरेंद्र शाह, भजन वाणी की आरती करके किया चावर नृत्य अमरवाड़ा। आनंद चतुर्दशी के अवसर पर जैन मंदिर पहुंचे दादाजी धीरेंद्र शाह, भजन वाणी की आरती करके किया चावर नृत्य1
- मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना प्रभावित किसानों से की सीधी चर्चा अधिकारियों को निष्पक्ष सर्वे के निर्देश सर्वे में एक भी किसान न छूटे सिवनी- अतिवृष्टि और तेज हवाओं से जिले में मक्का सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने मैदानी स्तर पर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवनी विकासखंड के प्रभावित ग्रामों का दौरा कर किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कुकलाह, बीसावाड़ी, कलारबांकी सहित अन्य प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों में खड़ी और प्रभावित मक्का फसल की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से सीधे चर्चा कर बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का वास्तविक, निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे किया जाए तथा सर्वे में कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। उन्होंने पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा कंपनी एवं शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य की सतत निगरानी करने और प्रभावित किसानों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने को कहा।1
- मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..." "सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी1
- लोकेशन_बरघाट/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....?(२६९२६),, 24 घंटे में मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार चोरी गई दानपेटी, नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद; तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल बरघाट/सिवनी। बरघाट पुलिस ने महामाया मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चोरी की गई नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MH 49 A 1340 जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को नेमीचंद सूर्यवंशी निवासी महामाया मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 3 बरघाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 548/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्रामवासियों के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मंदिर की दानपेटी चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई दानपेटी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद कर विधिवत जब्त की। तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29) निवासी न्यू कैलाश नगर, कुशीनगर बुद्ध विहार गली नंबर 2, थाना अंजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), अजय वरकड़े (29) निवासी ग्राम उलट, थाना बरघाट, हाल निवासी जयताड़ा एमआईडीसी, थाना एमआईडीसी नागपुर (महाराष्ट्र) तथा सुधाकर बट्टी (28) निवासी ग्राम चिरचिरा, थाना बरघाट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश काले के विरुद्ध नागपुर जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं, जबकि आरोपी अजय वरकड़े के विरुद्ध बलात्कार, मारपीट और नकबजनी सहित अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरघाट निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, उपनिरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक 522 दीपक पंवार, प्रधान आरक्षक 443 जयसिंह बघेल, आरक्षक 741 संजू उड़के एवं आरक्षक 846 अनिल मर्सकोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।3
- प्रकृति की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें 04 महीने की मेहनत पर फिरा पानी,मक्के की फसल को भारी नुकसान,मुआवजा और बीमा क्लेम की मांग सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम की मार से खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। चार महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार होने के समय हुए नुकसान से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिलाने की मांग की है। बाइट- राहुल ठाकुर किसान राजू ठाकुर-किसान निलेश ठाकुर-किसान1