logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..." "सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

8 hrs ago
user_BS News Network
BS News Network
Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..." "सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना प्रभावित किसानों से की सीधी चर्चा अधिकारियों को निष्पक्ष सर्वे के निर्देश सर्वे में एक भी किसान न छूटे सिवनी- अतिवृष्टि और तेज हवाओं से जिले में मक्का सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने मैदानी स्तर पर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवनी विकासखंड के प्रभावित ग्रामों का दौरा कर किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कुकलाह, बीसावाड़ी, कलारबांकी सहित अन्य प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों में खड़ी और प्रभावित मक्का फसल की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से सीधे चर्चा कर बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का वास्तविक, निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे किया जाए तथा सर्वे में कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। उन्होंने पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा कंपनी एवं शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य की सतत निगरानी करने और प्रभावित किसानों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने को कहा।
    1
    मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना

प्रभावित किसानों से की सीधी चर्चा

अधिकारियों को निष्पक्ष सर्वे के निर्देश

 सर्वे में एक भी किसान न छूटे
सिवनी- अतिवृष्टि और तेज हवाओं से जिले में मक्का सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने मैदानी स्तर पर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवनी विकासखंड के प्रभावित ग्रामों का दौरा कर किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कुकलाह, बीसावाड़ी, कलारबांकी सहित अन्य प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों में खड़ी और प्रभावित मक्का फसल की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से सीधे चर्चा कर बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान की जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का वास्तविक, निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे किया जाए तथा सर्वे में कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। उन्होंने पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा कंपनी एवं शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य की सतत निगरानी करने और प्रभावित किसानों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने को कहा।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..." "सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
    1
    मध्य प्रदेश में "बहुत से RTO ऑफिसर गांधीवादी हैं। गांधी की नोट दिखती है तो फटाफट ठप्पे मारते हैं..."
"सीएम सुगम परिवहन योजना" के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भोपाल में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लोकेशन_बरघाट/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....?(२६९२६),, 24 घंटे में मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार चोरी गई दानपेटी, नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद; तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल बरघाट/सिवनी। बरघाट पुलिस ने महामाया मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चोरी की गई नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MH 49 A 1340 जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को नेमीचंद सूर्यवंशी निवासी महामाया मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 3 बरघाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 548/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्रामवासियों के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मंदिर की दानपेटी चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई दानपेटी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद कर विधिवत जब्त की। तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29) निवासी न्यू कैलाश नगर, कुशीनगर बुद्ध विहार गली नंबर 2, थाना अंजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), अजय वरकड़े (29) निवासी ग्राम उलट, थाना बरघाट, हाल निवासी जयताड़ा एमआईडीसी, थाना एमआईडीसी नागपुर (महाराष्ट्र) तथा सुधाकर बट्टी (28) निवासी ग्राम चिरचिरा, थाना बरघाट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश काले के विरुद्ध नागपुर जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं, जबकि आरोपी अजय वरकड़े के विरुद्ध बलात्कार, मारपीट और नकबजनी सहित अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरघाट निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, उपनिरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक 522 दीपक पंवार, प्रधान आरक्षक 443 जयसिंह बघेल, आरक्षक 741 संजू उड़के एवं आरक्षक 846 अनिल मर्सकोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    लोकेशन_बरघाट/सिवनी
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....?(२६९२६),,
24 घंटे में मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
चोरी गई दानपेटी, नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद; तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
बरघाट/सिवनी। बरघाट पुलिस ने महामाया मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चोरी की गई नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MH 49 A 1340 जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को नेमीचंद सूर्यवंशी निवासी महामाया मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 3 बरघाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 548/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्रामवासियों के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मंदिर की दानपेटी चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई दानपेटी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद कर विधिवत जब्त की।
तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29) निवासी न्यू कैलाश नगर, कुशीनगर बुद्ध विहार गली नंबर 2, थाना अंजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), अजय वरकड़े (29) निवासी ग्राम उलट, थाना बरघाट, हाल निवासी जयताड़ा एमआईडीसी, थाना एमआईडीसी नागपुर (महाराष्ट्र) तथा सुधाकर बट्टी (28) निवासी ग्राम चिरचिरा, थाना बरघाट शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश काले के विरुद्ध नागपुर जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं, जबकि आरोपी अजय वरकड़े के विरुद्ध बलात्कार, मारपीट और नकबजनी सहित अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरघाट निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, उपनिरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक 522 दीपक पंवार, प्रधान आरक्षक 443 जयसिंह बघेल, आरक्षक 741 संजू उड़के एवं आरक्षक 846 अनिल मर्सकोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-नकदी समेत वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त 24 घंटे में महामाया मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा सिवनी/बरघाट : महामाया मंदिर से दानपेटी चोरी के मामले में बरघाट पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपियों तक पहुंचकर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चुराई गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर परिसर में रखी दानपेटी पार कर दी थी। मंदिर परिसर वार्ड क्रमांक 3 निवासी नेमीचंद सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर बरघाट थाने में अपराध क्रमांक 548/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई है। आरोपियों की निशानदेही पर दानपेटी, नकदी तथा एक्टिवा क्रमांक एमएच 49 ए 1340 जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29), अजय वरकड़े (29) और सुधाकर बट्टी (28) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अविनाश काले और अजय वरकड़े के विरुद्ध नागपुर जिले में पूर्व से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    तीन आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-नकदी समेत वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त

24 घंटे में महामाया मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा
सिवनी/बरघाट : महामाया मंदिर से दानपेटी चोरी के मामले में बरघाट पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपियों तक पहुंचकर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चुराई गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर परिसर में रखी दानपेटी पार कर दी थी। मंदिर परिसर वार्ड क्रमांक 3 निवासी नेमीचंद सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर बरघाट थाने में अपराध क्रमांक 548/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई है। आरोपियों की निशानदेही पर दानपेटी, नकदी तथा एक्टिवा क्रमांक एमएच 49 ए 1340 जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29), अजय वरकड़े (29) और सुधाकर बट्टी (28) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अविनाश काले और अजय वरकड़े के विरुद्ध नागपुर जिले में पूर्व से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Yogesh suryawanshi
    Yogesh suryawanshi
    Court reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चौरई की धर्मनगरी में पर्वराज पर्युषण की भक्ति | संत सान्निध्य में आस्था, संस्कार और युवाओं का उत्साह चौरई के जैन मंदिर में पर्वराज पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया जा रहा है। मंदिर में संगीतमय मंदिर विधि और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। वहीं दशम प्रतिमाधारी डॉ. बालब्रह्मचारी आत्मानंद महाराज जी के पावन वर्षायोग से आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा मिल रही है। रात्रि में युवा परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं का उत्साह और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर अनुभव और संस्कारों की परंपरा को भी सम्मान दिया जा रहा है।
    1
    चौरई की धर्मनगरी में पर्वराज पर्युषण की भक्ति | संत सान्निध्य में आस्था, संस्कार और युवाओं का उत्साह
चौरई के जैन मंदिर में पर्वराज पर्युषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया जा रहा है। 
मंदिर में संगीतमय मंदिर विधि और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। वहीं दशम प्रतिमाधारी डॉ. बालब्रह्मचारी आत्मानंद महाराज जी के पावन वर्षायोग से आयोजन को विशेष आध्यात्मिक गरिमा मिल रही है।
रात्रि में युवा परिषद द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में युवाओं का उत्साह और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर अनुभव और संस्कारों की परंपरा को भी सम्मान दिया जा रहा है।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सामाजिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन साइकिल यात्रा पहुंची कटंगी, बस स्टैंड में हुई सभा बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली गई सामाजिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन साइकिल यात्रा शुक्रवार शाम कटंगी पहुंची। यह यात्रा 23 सितंबर को बालाघाट से शुरू हुई थी, जो कई गांवों का भ्रमण करते हुए 26 सितंबर को महकेपार से होते हुए तिरोड़ी से शाम 6 बजे कटंगी पहुंची। कटंगी के अर्जुन नाले में रेलवे ओवरब्रिज के पास बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बस स्टैंड में एक सभा का आयोजन किया गया।
    1
    सामाजिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन साइकिल यात्रा पहुंची कटंगी, बस स्टैंड में हुई सभा
बहुजन समाज पार्टी द्वारा निकाली गई सामाजिक परिवर्तन से व्यवस्था परिवर्तन साइकिल यात्रा शुक्रवार शाम कटंगी पहुंची। यह यात्रा 23 सितंबर को बालाघाट से शुरू हुई थी, जो कई गांवों का भ्रमण करते हुए 26 सितंबर को महकेपार से होते हुए तिरोड़ी से शाम 6 बजे कटंगी पहुंची। कटंगी के अर्जुन नाले में रेलवे ओवरब्रिज के पास बसपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद बस स्टैंड में एक सभा का आयोजन किया गया।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमरवाड़ा। आनंद चतुर्दशी के अवसर पर जैन मंदिर पहुंचे दादाजी धीरेंद्र शाह, भजन वाणी की आरती करके किया चावर नृत्य अमरवाड़ा। आनंद चतुर्दशी के अवसर पर जैन मंदिर पहुंचे दादाजी धीरेंद्र शाह, भजन वाणी की आरती करके किया चावर नृत्य
    1
    अमरवाड़ा। आनंद चतुर्दशी के अवसर पर जैन मंदिर पहुंचे दादाजी धीरेंद्र शाह, भजन वाणी की आरती करके किया चावर नृत्य
अमरवाड़ा। आनंद चतुर्दशी के अवसर पर जैन मंदिर पहुंचे दादाजी धीरेंद्र शाह, भजन वाणी की आरती करके किया चावर नृत्य
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रकृति की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें 04 महीने की मेहनत पर फिरा पानी,मक्के की फसल को भारी नुकसान,मुआवजा और बीमा क्लेम की मांग सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम की मार से खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। चार महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार होने के समय हुए नुकसान से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिलाने की मांग की है। बाइट- राहुल ठाकुर किसान राजू ठाकुर-किसान निलेश ठाकुर-किसान
    1
    प्रकृति की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

04 महीने की मेहनत पर फिरा पानी,मक्के की फसल को भारी नुकसान,मुआवजा और बीमा क्लेम की मांग
सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम की मार से खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
चार महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार होने के समय हुए नुकसान से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिलाने की मांग की है।
बाइट-
राहुल ठाकुर किसान
राजू ठाकुर-किसान
निलेश ठाकुर-किसान
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.