logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन, प्रवीण काटकर अध्यक्ष निर्वाचित छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध संपन्न हुआ। एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन शेष रहने से पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया और अशोक चौकसे ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के बाद नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें प्रवीण काटकर को अध्यक्ष, गौरव मालवीय को उपाध्यक्ष, ललित साहू को सचिव, रामकुमार ठाकुर को सहसचिव तथा आनंद वारे को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के दौरान छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक शरद पाठक, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र राय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पूर्व सचिव अविनाश सिंह, सचिव अनंत श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित सभी संरक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के हितों, पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भी एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का भरोसा दिलाया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पत्रकारों की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

1 hr ago
user_संतोष कुमार बाथरी
संतोष कुमार बाथरी
Chhindwara, Madhya Pradesh•
1 hr ago

छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन, प्रवीण काटकर अध्यक्ष निर्वाचित छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध संपन्न हुआ। एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन शेष रहने से पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ

पत्रकार गोविंद चौरसिया और अशोक चौकसे ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के बाद नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें प्रवीण काटकर को अध्यक्ष, गौरव मालवीय को उपाध्यक्ष, ललित साहू को सचिव, रामकुमार ठाकुर को सहसचिव तथा आनंद वारे को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के दौरान छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद

उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक शरद पाठक, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र राय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पूर्व सचिव अविनाश सिंह, सचिव अनंत श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित सभी संरक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के हितों, पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भी

एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का भरोसा दिलाया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पत्रकारों की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Seoni News: तूफान और मूसलाधार बारिश से मक्का तबाह, किसानों के खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना
    1
    Seoni News: तूफान और मूसलाधार बारिश से मक्का तबाह, किसानों के खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *किसनो की समस्यो को लेकर खैरलांजी बालाघाट में गरजा किसान संगठन* *मुख्यमंत्री के नाम से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन*
    1
    *किसनो की समस्यो को लेकर खैरलांजी बालाघाट में गरजा किसान संगठन*
*मुख्यमंत्री के नाम से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन*
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना प्रभावित किसानों से की सीधी चर्चा अधिकारियों को निष्पक्ष सर्वे के निर्देश सर्वे में एक भी किसान न छूटे सिवनी- अतिवृष्टि और तेज हवाओं से जिले में मक्का सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने मैदानी स्तर पर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवनी विकासखंड के प्रभावित ग्रामों का दौरा कर किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कुकलाह, बीसावाड़ी, कलारबांकी सहित अन्य प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों में खड़ी और प्रभावित मक्का फसल की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से सीधे चर्चा कर बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का वास्तविक, निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे किया जाए तथा सर्वे में कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। उन्होंने पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा कंपनी एवं शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य की सतत निगरानी करने और प्रभावित किसानों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने को कहा।
    1
    मक्का फसल के नुकसान का जायजा लेने खेतों में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना

प्रभावित किसानों से की सीधी चर्चा

अधिकारियों को निष्पक्ष सर्वे के निर्देश

 सर्वे में एक भी किसान न छूटे
सिवनी- अतिवृष्टि और तेज हवाओं से जिले में मक्का सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रशासन ने मैदानी स्तर पर स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने सिवनी विकासखंड के प्रभावित ग्रामों का दौरा कर किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने कुकलाह, बीसावाड़ी, कलारबांकी सहित अन्य प्रभावित गांवों में पहुंचकर खेतों में खड़ी और प्रभावित मक्का फसल की स्थिति देखी। उन्होंने किसानों से सीधे चर्चा कर बारिश और तेज हवा से हुए नुकसान की जानकारी ली।
इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल क्षति का वास्तविक, निष्पक्ष और पारदर्शी सर्वे किया जाए तथा सर्वे में कोई भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। उन्होंने पात्र किसानों को नियमानुसार बीमा कंपनी एवं शासन से मिलने वाली क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।कलेक्टर ने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर सर्वे कार्य की सतत निगरानी करने और प्रभावित किसानों की जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करने को कहा।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • लोकेशन_बरघाट/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....?(२६९२६),, 24 घंटे में मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार चोरी गई दानपेटी, नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद; तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल बरघाट/सिवनी। बरघाट पुलिस ने महामाया मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चोरी की गई नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MH 49 A 1340 जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को नेमीचंद सूर्यवंशी निवासी महामाया मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 3 बरघाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 548/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्रामवासियों के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मंदिर की दानपेटी चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई दानपेटी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद कर विधिवत जब्त की। तीन आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29) निवासी न्यू कैलाश नगर, कुशीनगर बुद्ध विहार गली नंबर 2, थाना अंजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), अजय वरकड़े (29) निवासी ग्राम उलट, थाना बरघाट, हाल निवासी जयताड़ा एमआईडीसी, थाना एमआईडीसी नागपुर (महाराष्ट्र) तथा सुधाकर बट्टी (28) निवासी ग्राम चिरचिरा, थाना बरघाट शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश काले के विरुद्ध नागपुर जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं, जबकि आरोपी अजय वरकड़े के विरुद्ध बलात्कार, मारपीट और नकबजनी सहित अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनकी रही सराहनीय भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरघाट निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, उपनिरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक 522 दीपक पंवार, प्रधान आरक्षक 443 जयसिंह बघेल, आरक्षक 741 संजू उड़के एवं आरक्षक 846 अनिल मर्सकोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    3
    लोकेशन_बरघाट/सिवनी
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....?(२६९२६),,
24 घंटे में मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
चोरी गई दानपेटी, नकदी और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद; तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल
बरघाट/सिवनी। बरघाट पुलिस ने महामाया मंदिर में हुई दानपेटी चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चोरी की गई नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MH 49 A 1340 जब्त की है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को नेमीचंद सूर्यवंशी निवासी महामाया मंदिर परिसर, वार्ड क्रमांक 3 बरघाट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर में रखी दानपेटी चोरी कर ली। रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अपराध क्रमांक 548/2026, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ग्रामवासियों के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तीन संदिग्धों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मंदिर की दानपेटी चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई दानपेटी, नकदी तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद कर विधिवत जब्त की।
तीन आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29) निवासी न्यू कैलाश नगर, कुशीनगर बुद्ध विहार गली नंबर 2, थाना अंजनी, जिला नागपुर (महाराष्ट्र), अजय वरकड़े (29) निवासी ग्राम उलट, थाना बरघाट, हाल निवासी जयताड़ा एमआईडीसी, थाना एमआईडीसी नागपुर (महाराष्ट्र) तथा सुधाकर बट्टी (28) निवासी ग्राम चिरचिरा, थाना बरघाट शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अविनाश काले के विरुद्ध नागपुर जिले में हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं, जबकि आरोपी अजय वरकड़े के विरुद्ध बलात्कार, मारपीट और नकबजनी सहित अपराध दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरघाट निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस, उपनिरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार डहेरिया, प्रधान आरक्षक 522 दीपक पंवार, प्रधान आरक्षक 443 जयसिंह बघेल, आरक्षक 741 संजू उड़के एवं आरक्षक 846 अनिल मर्सकोले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • तीन आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-नकदी समेत वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त 24 घंटे में महामाया मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा सिवनी/बरघाट : महामाया मंदिर से दानपेटी चोरी के मामले में बरघाट पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपियों तक पहुंचकर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चुराई गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। जानकारी के अनुसार 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर परिसर में रखी दानपेटी पार कर दी थी। मंदिर परिसर वार्ड क्रमांक 3 निवासी नेमीचंद सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर बरघाट थाने में अपराध क्रमांक 548/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई है। आरोपियों की निशानदेही पर दानपेटी, नकदी तथा एक्टिवा क्रमांक एमएच 49 ए 1340 जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29), अजय वरकड़े (29) और सुधाकर बट्टी (28) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अविनाश काले और अजय वरकड़े के विरुद्ध नागपुर जिले में पूर्व से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    तीन आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-नकदी समेत वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त

24 घंटे में महामाया मंदिर की दानपेटी चोरी का खुलासा
सिवनी/बरघाट : महामाया मंदिर से दानपेटी चोरी के मामले में बरघाट पुलिस ने महज 24 घंटे में आरोपियों तक पहुंचकर वारदात का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई भगवा रंग की दानपेटी, उसमें से चुराई गई नकदी और वारदात में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार 23-24 सितंबर की दरम्यानी रात चोरों ने महामाया मंदिर की स्टील ग्रिल तोड़कर मंदिर परिसर में रखी दानपेटी पार कर दी थी। मंदिर परिसर वार्ड क्रमांक 3 निवासी नेमीचंद सूर्यवंशी की रिपोर्ट पर बरघाट थाने में अपराध क्रमांक 548/2026 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई है। आरोपियों की निशानदेही पर दानपेटी, नकदी तथा एक्टिवा क्रमांक एमएच 49 ए 1340 जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में अविनाश काले उर्फ कालिया (29), अजय वरकड़े (29) और सुधाकर बट्टी (28) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अविनाश काले और अजय वरकड़े के विरुद्ध नागपुर जिले में पूर्व से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल सिवनी भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश सिंह बैस सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Yogesh suryawanshi
    Yogesh suryawanshi
    Court reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी मुलताई। ग्राम पोहर की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पिछले एक माह से अधिक समय से सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम रविवार को आंदोलन में बदल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मौजूदगी में आंदोलन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। मंच से ग्रामीणों और क्रिएटर्स ने सड़क की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। आंदोलन में ‘ओये इंदौरी’ पेज के क्रिएटर रोबिन जिंदल, नीलेश सरले, नितिन नरवरे, अमन उइके, करण चढ़ोकर, समर हारले सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय क्रिएटर्स और ग्रामीण शामिल हुए। हालांकि कुछ ही घंटों बाद आंदोलन को अगले तीन माह के लिए स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा शनिवार रात जारी वीडियो में सड़क निर्माण की योजना और आगामी तीन माह में काम शुरू होने का आश्वासन दिया गया था। क्रिएटर करण चढ़ोकर ने इसे सोशल मीडिया और क्रिएटर्स की ताकत बताते हुए कहा कि आंदोलन के दबाव में विधायक को योजना की जानकारी देने वाला वीडियो जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि तीन माह में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर करीब 50 गांवों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    3
    पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी
पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी
मुलताई। ग्राम पोहर की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पिछले एक माह से अधिक समय से सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम रविवार को आंदोलन में बदल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मौजूदगी में आंदोलन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। मंच से ग्रामीणों और क्रिएटर्स ने सड़क की समस्या को लेकर अपनी बात रखी।
आंदोलन में ‘ओये इंदौरी’ पेज के क्रिएटर रोबिन जिंदल, नीलेश सरले, नितिन नरवरे, अमन उइके, करण चढ़ोकर, समर हारले सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय क्रिएटर्स और ग्रामीण शामिल हुए।
हालांकि कुछ ही घंटों बाद आंदोलन को अगले तीन माह के लिए स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा शनिवार रात जारी वीडियो में सड़क निर्माण की योजना और आगामी तीन माह में काम शुरू होने का आश्वासन दिया गया था।
क्रिएटर करण चढ़ोकर ने इसे सोशल मीडिया और क्रिएटर्स की ताकत बताते हुए कहा कि आंदोलन के दबाव में विधायक को योजना की जानकारी देने वाला वीडियो जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि तीन माह में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर करीब 50 गांवों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    1 hr ago
  • Seoni News: कांग्रेस की बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश, नेताओं ने रखे सुझाव
    1
    Seoni News: कांग्रेस की बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संदेश, नेताओं ने रखे सुझाव
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • प्रकृति की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें 04 महीने की मेहनत पर फिरा पानी,मक्के की फसल को भारी नुकसान,मुआवजा और बीमा क्लेम की मांग सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम की मार से खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। चार महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार होने के समय हुए नुकसान से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिलाने की मांग की है। बाइट- राहुल ठाकुर किसान राजू ठाकुर-किसान निलेश ठाकुर-किसान
    1
    प्रकृति की मार से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

04 महीने की मेहनत पर फिरा पानी,मक्के की फसल को भारी नुकसान,मुआवजा और बीमा क्लेम की मांग
सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम की मार से खेतों में पककर तैयार खड़ी मक्का की फसल बड़े पैमाने पर गिर गई है। कई खेतों में फसल जमीन पर बिछ गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।
चार महीने की मेहनत के बाद फसल तैयार होने के समय हुए नुकसान से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से तत्काल फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को फसल बीमा का क्लेम दिलाने की मांग की है।
बाइट-
राहुल ठाकुर किसान
राजू ठाकुर-किसान
निलेश ठाकुर-किसान
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मुलताई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराई, घर में जा घुसी; कई घायल मुलताई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराई, घर में जा घुसी; कई घायल मुलताई। बैतूल रोड पर रिलायंस ट्रेंड्स के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटते हुए सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में कार सवार कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को तत्काल मुलताई के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। हादसे के बाद बिजली के तार भी टूट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। हादसे के कारण बैतूल रोड पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। मौके पर भारी भीड़ जमा होने के चलते पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल हादसे में घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    3
    मुलताई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराई, घर में जा घुसी; कई घायल
मुलताई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रांसफार्मर से टकराई, घर में जा घुसी; कई घायल
मुलताई। बैतूल रोड पर रिलायंस ट्रेंड्स के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलटते हुए सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में कार सवार कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घायलों को तत्काल मुलताई के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। हादसे के बाद बिजली के तार भी टूट गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।
हादसे के कारण बैतूल रोड पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। मौके पर भारी भीड़ जमा होने के चलते पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दी गई। फिलहाल हादसे में घायलों की संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.