logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी मुलताई। ग्राम पोहर की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पिछले एक माह से अधिक समय से सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम रविवार को आंदोलन में बदल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मौजूदगी में आंदोलन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। मंच से ग्रामीणों और क्रिएटर्स ने सड़क की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। आंदोलन में ‘ओये इंदौरी’ पेज के क्रिएटर रोबिन जिंदल, नीलेश सरले, नितिन नरवरे, अमन उइके, करण चढ़ोकर, समर हारले सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय क्रिएटर्स और ग्रामीण शामिल हुए। हालांकि कुछ ही घंटों बाद आंदोलन को अगले तीन माह के लिए स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा शनिवार रात जारी वीडियो में सड़क निर्माण की योजना और आगामी तीन माह में काम शुरू होने का आश्वासन दिया गया था। क्रिएटर करण चढ़ोकर ने इसे सोशल मीडिया और क्रिएटर्स की ताकत बताते हुए कहा कि आंदोलन के दबाव में विधायक को योजना की जानकारी देने वाला वीडियो जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि तीन माह में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर करीब 50 गांवों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

1 hr ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
1 hr ago

पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी पोहर की सड़क के लिए उठी आवाज, 3 महीने के लिए आंदोलन स्थगित; क्रिएटर्स बोले—अब वादे की बारी मुलताई। ग्राम पोहर की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर पिछले एक माह से अधिक समय से सोशल मीडिया पर चल रही मुहिम रविवार को आंदोलन में बदल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की मौजूदगी में

आंदोलन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। मंच से ग्रामीणों और क्रिएटर्स ने सड़क की समस्या को लेकर अपनी बात रखी। आंदोलन में ‘ओये इंदौरी’ पेज के क्रिएटर रोबिन जिंदल, नीलेश सरले, नितिन नरवरे, अमन उइके, करण चढ़ोकर, समर हारले सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय क्रिएटर्स और ग्रामीण शामिल हुए। हालांकि कुछ ही घंटों बाद आंदोलन को अगले तीन माह के लिए स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा शनिवार रात जारी वीडियो

में सड़क निर्माण की योजना और आगामी तीन माह में काम शुरू होने का आश्वासन दिया गया था। क्रिएटर करण चढ़ोकर ने इसे सोशल मीडिया और क्रिएटर्स की ताकत बताते हुए कहा कि आंदोलन के दबाव में विधायक को योजना की जानकारी देने वाला वीडियो जारी करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि तीन माह में सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर करीब 50 गांवों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन, प्रवीण काटकर अध्यक्ष निर्वाचित छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध संपन्न हुआ। एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन शेष रहने से पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया और अशोक चौकसे ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के बाद नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें प्रवीण काटकर को अध्यक्ष, गौरव मालवीय को उपाध्यक्ष, ललित साहू को सचिव, रामकुमार ठाकुर को सहसचिव तथा आनंद वारे को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के दौरान छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक शरद पाठक, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र राय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पूर्व सचिव अविनाश सिंह, सचिव अनंत श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित सभी संरक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के हितों, पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भी एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का भरोसा दिलाया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पत्रकारों की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।
    4
    छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन, प्रवीण काटकर अध्यक्ष निर्वाचित
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन रविवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध संपन्न हुआ। एसोसिएशन की पूर्व कार्यकारिणी के दो वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया निर्धारित की गई थी। नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन शेष रहने से पूरी कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया और अशोक चौकसे ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के बाद नई कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें प्रवीण काटकर को अध्यक्ष, गौरव मालवीय को उपाध्यक्ष, ललित साहू को सचिव, रामकुमार ठाकुर को सहसचिव तथा आनंद वारे को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन के दौरान छिंदवाड़ा प्रेस एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक शरद पाठक, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष महेंद्र राय, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पूर्व सचिव अविनाश सिंह, सचिव अनंत श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव सहित सभी संरक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के हितों, पत्रकारिता की गरिमा और संगठन की एकजुटता के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भी एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
निर्विरोध निर्वाचन के बाद एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी से पत्रकारों की समस्याओं और हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।
    user_संतोष कुमार बाथरी
    संतोष कुमार बाथरी
    Chhindwara, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • छिंदवाड़ा लालबाग के बादशाह का चल समारोह देखने उमडा जन सैलाब गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन चल समारोह। मुंबई के लाल बादशाह की तर्ज पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लाल बाग के बादशाह श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की जाती है 9 दिन की सेवा के बाद जब उसका चलता हुआ तो निकलता है तो शहर में देखने के लिए भीड़ उमर पड़ती है
    4
    छिंदवाड़ा लालबाग के बादशाह का चल समारोह देखने उमडा जन सैलाब गाजे बाजे के साथ निकला विसर्जन चल समारोह। 
मुंबई के लाल बादशाह की तर्ज पर छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध लाल बाग के बादशाह श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े ही धूमधाम से की जाती है 9 दिन की सेवा के बाद जब उसका चलता हुआ तो निकलता है तो शहर में देखने के लिए भीड़ उमर पड़ती है
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *बिछुआ के गुमतरा गांव में बाघ के हमले से किसान घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची* *लोकेशन/बिछुआ *गुमतरा गांव में बाघ के हमले से किसान घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची* बिछुआ के ग्राम गुमतरा गांव में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बाघ के हमले से एक किसान घायल हो गया। बताया गया कि किसान नंदकिशोर पिता पन्नालाल मसराम अपने खेत में मक्का की फसल में बंदर को भगाकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाघ ने हमला कर दिया। हमले में किसान के दोनों हाथों पर नाखून से खरोंच के निशान आए हैं। घायल किसान का इलाज बिछुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाज में सहायता की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किसान को छिंदवाड़ा रेफर करने की बात कही गई है।
    2
    *बिछुआ के गुमतरा गांव में बाघ के हमले से किसान घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची*
*लोकेशन/बिछुआ
*गुमतरा गांव में बाघ के हमले से किसान घायल, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची*
बिछुआ के ग्राम गुमतरा गांव में रविवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास बाघ के हमले से एक किसान घायल हो गया। बताया गया कि किसान नंदकिशोर पिता पन्नालाल मसराम अपने खेत में मक्का की फसल में बंदर को भगाकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाघ ने हमला कर दिया। हमले में किसान के दोनों हाथों पर नाखून से खरोंच के निशान आए हैं। घायल किसान का इलाज बिछुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाज में सहायता की। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए किसान को छिंदवाड़ा रेफर करने की बात कही गई है।
    user_Janbharat Sujit Shriwas News
    Janbharat Sujit Shriwas News
    Fitness Trainer चाँद, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 min ago
  • एक मां का आशीर्वाद आज सैकड़ो भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुंचा- सोहागपुर (नर्मदापुरम) "पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का संगम "🌹 गांधी वार्ड निवासी, जाने-माने कवि श्री जगदीश नामदेव जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला नामदेव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए एक अत्यंत भावपूर्ण आयोजन किया गया। उनकी पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों श्री अंकुर, अंकित, अमित, नैतिक एवं सत्यम नामदेव द्वारा अपने घर से प्रेम और श्रद्धा से बना हुआ स्वादिष्ट भोजन राम रहीम रोटी बैंक में लाया गया। परिवारजनों ने स्वयं अपने हाथों से यहाँ के जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा साथियों एवं परिक्रमावासियों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर माताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। एक माँ का आशीर्वाद आज सैकड़ों भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुँचा, इससे पवित्र और क्या हो सकता है। पुण्य आत्मा स्व. श्रीमती उर्मिला जी को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। नामदेव परिवार के इस सेवा-भाव और संस्कार को राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से नमन करता है। "विनम्र श्रद्धांजलि" 🙏
    1
    एक मां का आशीर्वाद आज सैकड़ो भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुंचा-
सोहागपुर (नर्मदापुरम)
"पुण्यतिथि पर श्रद्धा और सेवा का संगम "🌹
गांधी वार्ड निवासी, जाने-माने कवि श्री जगदीश नामदेव जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला नामदेव जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए एक अत्यंत भावपूर्ण आयोजन किया गया।
उनकी पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों श्री अंकुर, अंकित, अमित, नैतिक एवं सत्यम नामदेव द्वारा अपने घर से प्रेम और श्रद्धा से बना हुआ स्वादिष्ट भोजन राम रहीम रोटी बैंक में लाया गया।
परिवारजनों ने स्वयं अपने हाथों से यहाँ के जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा साथियों एवं परिक्रमावासियों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसकर माताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।
एक माँ का आशीर्वाद आज सैकड़ों भूखे पेटों तक भोजन बनकर पहुँचा, इससे पवित्र और क्या हो सकता है।
पुण्य आत्मा स्व. श्रीमती उर्मिला जी को शत-शत नमन, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
नामदेव परिवार के इस सेवा-भाव और संस्कार को राम रहीम रोटी बैंक परिवार हृदय से नमन करता है।
"विनम्र श्रद्धांजलि" 🙏
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा सोहागपुर थाना क्षेत्र की सेमरी हरचंद चौकी अंतर्गत ग्राम गुराडिया में रविवार दोपहर एक गहरे कुएं में अजगर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर लगभग 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराडिया गांव के एक गहरे कुएं में काफी लंबा अजगर गिर गया है। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अजगर कुएं में काफी नीचे पड़ा था। समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। आरक्षक अतुल शर्मा ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक अतुल शर्मा द्वारा गहरे कुएं में उतरकर अजगर को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरक्षक के साहस और वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।
    1
    सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
सेमरी हरचंद चौकी आरक्षक ने कुएं में गिरे अजगर को जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
सोहागपुर थाना क्षेत्र की सेमरी हरचंद चौकी अंतर्गत ग्राम गुराडिया में रविवार दोपहर एक गहरे कुएं में अजगर गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा होने के कारण अजगर को बाहर निकालना आसान नहीं था। ऐसे में आरक्षक ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर लगभग 10 फीट लंबे विशालकाय अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 3 बजे चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गुराडिया गांव के एक गहरे कुएं में काफी लंबा अजगर गिर गया है। सूचना मिलते ही आरक्षक अतुल शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अजगर कुएं में काफी नीचे पड़ा था। समय रहते उसे बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान को खतरा हो सकता था। आरक्षक अतुल शर्मा ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे कुएं में उतरने का निर्णय लिया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने अजगर को सुरक्षित पकड़कर कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरक्षक अतुल शर्मा द्वारा गहरे कुएं में उतरकर अजगर को बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स ने आरक्षक के साहस और वन्यजीव के प्रति संवेदनशीलता की सराहना की।
    user_रीतेश साहू
    रीतेश साहू
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • चौरई में अपेक्स बैंक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का भव्य स्वागत | सहकारिता कर्मियों से की आत्मीय मुलाकात चौरई के नवेगांव बाईपास पर अपेक्स बैंक के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का सहकारिता कर्मियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सहकारिता कर्मियों से चर्चा करते हुए किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने, खाद-बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और 0% ब्याज ऋण योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
    1
    चौरई में अपेक्स बैंक प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का भव्य स्वागत | सहकारिता कर्मियों से की आत्मीय मुलाकात
चौरई के नवेगांव बाईपास पर अपेक्स बैंक के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव का सहकारिता कर्मियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने सहकारिता कर्मियों से चर्चा करते हुए किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने, अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता से जोड़ने, खाद-बीज का समय पर वितरण सुनिश्चित करने और 0% ब्याज ऋण योजना की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इटारसी में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: झाड़ियों में मिली अंग्रेजी शराब, नर्मदा किनारे भी मारा छापा; 13 से ज्यादा केस दर्ज! ​📝 डिस्क्रिप्शन (Description) ​सागर के बंडा हादसे के बाद मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले और इटारसी में लगातार दबिश दी जा रही है। ​ताजा कार्रवाई के दौरान: ​इटारसी के नाला मोहल्ला में झाड़ियों के बीच थैलों में लावारिस हालत में महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। ​नर्मदा किनारे के बालागंज, मालाखेड़ी, भीलपुरा और सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर चलाए गए विशेष अभियान में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लाहन ज़ब्त किया गया। ​इस पूरी कार्रवाई में कुल 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलो लाहन और देशी-विदेशी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ​#️⃣ हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiNews #Narmadapuram #MadhyaPradesh #ExciseDepartment #CrimeNews #IllicitLiquorAction #ItarsiUpdate #MPNews #BreakingNews #LatestNews इटारसी में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: झाड़ियों में मिली अंग्रेजी शराब, नर्मदा किनारे भी मारा छापा; 13 से ज्यादा केस दर्ज! ​📝 डिस्क्रिप्शन (Description) ​सागर के बंडा हादसे के बाद मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले और इटारसी में लगातार दबिश दी जा रही है। ​ताजा कार्रवाई के दौरान: ​इटारसी के नाला मोहल्ला में झाड़ियों के बीच थैलों में लावारिस हालत में महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। ​नर्मदा किनारे के बालागंज, मालाखेड़ी, भीलपुरा और सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर चलाए गए विशेष अभियान में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लाहन ज़ब्त किया गया। ​इस पूरी कार्रवाई में कुल 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलो लाहन और देशी-विदेशी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। ​#️⃣ हैशटैग (Hashtags) ​#ItarsiNews #Narmadapuram #MadhyaPradesh #ExciseDepartment #CrimeNews #IllicitLiquorAction #ItarsiUpdate #MPNews #BreakingNews #LatestNews
    1
    इटारसी में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: झाड़ियों में मिली अंग्रेजी शराब, नर्मदा किनारे भी मारा छापा; 13 से ज्यादा केस दर्ज!
​📝 डिस्क्रिप्शन (Description)
​सागर के बंडा हादसे के बाद मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले और इटारसी में लगातार दबिश दी जा रही है।
​ताजा कार्रवाई के दौरान:
​इटारसी के नाला मोहल्ला में झाड़ियों के बीच थैलों में लावारिस हालत में महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
​नर्मदा किनारे के बालागंज, मालाखेड़ी, भीलपुरा और सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर चलाए गए विशेष अभियान में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लाहन ज़ब्त किया गया।
​इस पूरी कार्रवाई में कुल 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलो लाहन और देशी-विदेशी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
​#️⃣ हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiNews #Narmadapuram #MadhyaPradesh #ExciseDepartment #CrimeNews #IllicitLiquorAction #ItarsiUpdate #MPNews #BreakingNews #LatestNews
इटारसी में आबकारी विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: झाड़ियों में मिली अंग्रेजी शराब, नर्मदा किनारे भी मारा छापा; 13 से ज्यादा केस दर्ज!
​📝 डिस्क्रिप्शन (Description)
​सागर के बंडा हादसे के बाद मध्यप्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में नर्मदापुरम जिले और इटारसी में लगातार दबिश दी जा रही है।
​ताजा कार्रवाई के दौरान:
​इटारसी के नाला मोहल्ला में झाड़ियों के बीच थैलों में लावारिस हालत में महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
​नर्मदा किनारे के बालागंज, मालाखेड़ी, भीलपुरा और सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के आसपास के संदिग्ध ठिकानों पर चलाए गए विशेष अभियान में भारी मात्रा में कच्ची शराब और लाहन ज़ब्त किया गया।
​इस पूरी कार्रवाई में कुल 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 510 किलो लाहन और देशी-विदेशी शराब जब्त कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
​#️⃣ हैशटैग (Hashtags)
​#ItarsiNews #Narmadapuram #MadhyaPradesh #ExciseDepartment #CrimeNews #IllicitLiquorAction #ItarsiUpdate #MPNews #BreakingNews #LatestNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 7 लीटर शराब के मामले में कार्रवाई, स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे निलंबित पिपरिया। 7 लीटर शराब के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश कहार के साथ मारपीट के आरोपों के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि 7 लीटर शराब को लेकर ब्रजेश कहार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत और मामले की जांच के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर तथा प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित कर दिया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।
    1
    7 लीटर शराब के मामले में कार्रवाई, स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार लाइन हाजिर, प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे निलंबित
पिपरिया। 7 लीटर शराब के मामले में रामनगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश कहार के साथ मारपीट के आरोपों के बाद स्टेशन रोड थाना पुलिस में बड़ी कार्रवाई हुई है। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित किया गया है।
बताया जा रहा है कि 7 लीटर शराब को लेकर ब्रजेश कहार के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत और मामले की जांच के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी मदन पवार को लाइन हाजिर तथा प्रधान आरक्षक रवीश बोहरे को निलंबित कर दिया।
पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा! मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में। #MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा! मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में। #MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime
    1
    MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा!  

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में।  

#MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime
MP Crime: नर्मदापुरम में सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला, इटारसी में चाकूबाजी का अजीब ड्रामा!  
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और इटारसी से दो बड़ी और सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। नर्मदापुरम में कारोबार की प्रतिस्पर्धा के चलते सैलून संचालक सतीश उर्फ गब्बर पर तीन बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना इटारसी की है, जहां एक युवक को चाकू लगने के मामले में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने खुद पर हमला कर झूठी साजिश रची थी। देखिए पूरी खबर इस वीडियो में।  
#MPNews #Narmadapuram #Itarsi #CrimeNews #MadhyaPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #LatestNews #MPCrime
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.