Shuru
Apke Nagar Ki App…
revenue stratco story pancharo cake raftaar I got to pick up turkey again
Ramadhar Kumar
revenue stratco story pancharo cake raftaar I got to pick up turkey again
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramadhar Kumar1
- *मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड मलासा के ग्राम पंचायत अंगदपुर में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं* *मुख्य विकास अधिकारी ने पात्र व्यक्तियों से की अपील की वे योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभागों में करे आवेदन* *संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करें सुनिश्चित: मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात | दिनांक : 10 अप्रैल 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में विकासखंड मलासा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंगदपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, आवास, शौचालय, राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा कार्य, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, राशन वितरण प्रणाली सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने पात्र व्यक्तियों से अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में आवेदन करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए तथा ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सतत निगरानी की जाए। साथ ही स्वच्छता, जल संरक्षण और पौधरोपण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, और इसके लिए प्रशासन निरंतर ग्राम स्तर पर संवाद स्थापित कर रहा है।1
- मथुरा वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा, स्टीमर पलटा अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि लुधियाना से आए श्रद्धालुओं का था 30 लोगों का दल केशी घाट पर हादसे के वक्त दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार CM Yogi Adityanath ने जताया शोक राहत-बचाव कार्य तेज करने और मुआवजा देने के निर्देश।2
- औरैया में,नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026 हर वर्ष 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथिक दिवस (World Homeopathy Day) मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक जर्मन चिकित्सक डॉ. सैमुअल हैहनिमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों, सेमिनार और जागरूकता अभियानों के माध्यम से इस दिन को मनाया गया। मुख्य उद्देश्य लोगों में होम्योपैथिक इलाज और दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इस चिकित्सा पद्धति के बारे में सही जानकारी पहुंचाना है। डॉक्टर ओमवीर सिंह ने बताया, हम पहले भी चर्चा कर चुके हैं कि भारत में होम्योपैथी की लोकप्रियता काफी अधिक है। पूनानी और आयुर्वेद की तरह होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति भी भारत सरकार द्वारा पूरी तरह मान्यता प्राप्त है। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत इसे लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत दुनिया के सबसे बड़े होम्योपैथिक दवाओं के उपयोगकर्ताओं में से एक है। देश के हर कोने में हजारों सरकारी और निजी होम्योपैथिक क्लीनिक तथा अस्पताल संचालित हो रहे हैं। होम्योपैथी कैसे काम करती है। होम्योपैथी “सिमिलिया सिमिलिबस क्यूरेंटुर” (Like cures like) के सिद्धांत पर काम करती है। इसमें अत्यंत सूक्ष्म मात्रा में दवाएं दी जाती हैं, जो बीमारी के लक्षणों को उत्तेजित करके शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती हैं। सही तरीके से उपयोग करने पर यह कई पुरानी और पुरानी बीमारियों जैसे एलर्जी, अस्थमा, त्वचा रोग, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, थायरॉइड, बाल झड़ना और बच्चों की बीमारियों में प्रभावी मानी जाती है। सरकारी प्रयास आयुष मंत्रालय होम्योपैथी को मुख्यधारा की चिकित्सा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहा है। देशभर में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अनुसंधान संस्थान और मोबाइल क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि होम्योपैथी सस्ती, सुरक्षित और साइड इफेक्ट्स से लगभग मुक्त होने के कारण आम जनता के लिए बेहद उपयोगी है। विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर विशेषज्ञों ने अपील की है कि लोग योग्य और पंजीकृत होम्योपैथिक चिकित्सकों से ही इलाज करवाएं और दवाओं का स्वयं सेवन न करें। सही तरीके से उपयोग करने पर होम्योपैथी न सिर्फ बीमारी का इलाज आसान बनाती है बल्कि समग्र स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद करती है। इस दिन देशभर में होम्योपैथी शिविर, फ्री कंसल्टेशन और जागरूकता वेबिनार आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार इकबाल अहमद दिनांक – 10.04.2026 ₹15,000 के इनामी लुटेरे को शिवली पुलिस ने किया गिरफ्तार कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे ₹15,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। घटना का विवरण : बताया गया कि 9 जनवरी 2025 को वादी राजकुमार उर्फ राजू, निवासी ग्राम बलुवापुर, अपनी भाऊपुर स्थित न्यू मानसी ज्वैलर्स की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम भीखर के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 3-4 अज्ञात बदमाशों ने उनके पास मौजूद बैग लूट लिया। बैग में करीब 10 ग्राम सोना, साढ़े पांच सौ ग्राम चांदी और ₹25,000 नकद थे। इस मामले में 16 फरवरी 2025 को थाना शिवली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान कई अभियुक्तों के नाम सामने आए, जिनमें से दो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज चुकी है। इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी : मुख्य आरोपी अरमान उर्फ अम्मू फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15,000 का इनाम घोषित किया गया था। थाना शिवली पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 9 अप्रैल 2026 की रात लगभग 10:20 बजे मैथा नहर पुल के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त : अरमान उर्फ अम्मू (उम्र 20 वर्ष) निवासी – ग्राम समरथपुर, थाना कोतवाली औरैया, जनपद औरैया आपराधिक इतिहास : अभियुक्त पर पहले से ही गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें थाना सिकंदरा व थाना शिवली के मामले शामिल हैं। पुलिस टीम : प्रभारी निरीक्षक – अमरेन्द्र बहादुर सिंह उपनिरीक्षक – सोमवीर सिंह कांस्टेबल – मनीष कुमार पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय में पेश किया है।2
- बहराइच: किशोर की इलाज के दौरान मौत, झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन का आरोप1
- औरैया के दिबियापुर में फिर गरजेगा 'बाहुबली' बुलडोजर! 48 मकानों और दुकानों पर लगे लाल निशान, 16 अप्रैल को होगी बड़ी कार्रवाई!1
- Post by Ramadhar Kumar1