Shuru
Apke Nagar Ki App…
समग्र शिक्षा के अधिकारियों ने कछियाथाना स्कूल का किया संबलन पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में समग्र शिक्षा बारां के कार्यक्रम अधिकारियों सुरेश गोस्वामी व बालमुकुंद नागर ने संबलन किया। उन्होंने बाल वाटिका, आईसीटी लैब, प्रखर 3.0, सीबीए, संविधान कक्ष व पीएमश्री गतिविधियों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। विद्यालय भवन के निरीक्षण में पांच कक्षा-कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले, जिन्हें जमींदोज करना आवश्यक बताया गया। सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के जिला प्रभारी पवन सुथार ने डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कक्ष का अवलोकन कर विद्यार्थियों से पुस्तकालय संबंधी जानकारी ली। जानकारी संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने दी।
हर्षित भार्गव
समग्र शिक्षा के अधिकारियों ने कछियाथाना स्कूल का किया संबलन पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में समग्र शिक्षा बारां के कार्यक्रम अधिकारियों सुरेश गोस्वामी व बालमुकुंद नागर ने संबलन किया। उन्होंने बाल वाटिका, आईसीटी लैब, प्रखर 3.0, सीबीए, संविधान कक्ष व पीएमश्री गतिविधियों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। विद्यालय भवन के निरीक्षण में पांच कक्षा-कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले, जिन्हें जमींदोज करना आवश्यक बताया गया। सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के जिला प्रभारी पवन सुथार ने डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कक्ष का अवलोकन कर विद्यार्थियों से पुस्तकालय संबंधी जानकारी ली। जानकारी संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने दी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- किशनगंज में डब्ल्यूएचओ की कार्यशाला, तैयार हुआ नया आरआई माइक्रोप्लान किशनगंज बीसीएमएचओ कार्यालय के सभागार में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए डब्ल्यूएचओ की ओर से आरआई माइक्रोप्लान पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता बीसीएमएचओ निशांत सैनी ने की। बीपीएम वरुण शर्मा मौजूद रहे। डब्ल्यूएचओ के एसएमओ अनुरूप तिवारी, मॉनिटर जितेंद्र कुमार व सावन कुमार ने प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में लक्षित बच्चों व गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्टिंग, छूटे व ड्रॉपआउट लाभार्थियों की पहचान तथा दुर्गम क्षेत्रों को माइक्रोप्लान में शामिल करने पर जोर दिया गया। ब्लॉक के सभी चिकित्सा संस्थानों का नया माइक्रोप्लान तैयार कराया गया।1
- पोहरी नगर परिषद मै हुए भ्रष्टाचार पर व्यापारी पहुंचे कलेक्टर शिवपुरी के पास। शिवपुरी जिले के पोहरी नगर परिषद मै लगातार भ्रष्टाचार की घटना सामने आ रही है मामला है नगर परिषद की दुकानों का जहां बिना विज्ञप्ति के दुकानों का आबंटन कर दिया गया ओर प्रभावशाली लोगों को दुकानें दे दी गई जब की शासन के हिसाब से अलग अलग कोटे के लिए दुकानें स्वीकृत हुई थी इस पर सीएमओ मामले को दबाने की कोशिश कर रहे लगातार।1
- गरीब आदिवासी की पट्टे की जमीन पर दबंग परिवार ने किया कब्जा शिवपुरी कलेक्ट्रेट में सेसई सड़क थाना कोलारस के रहने वाले सीताराम आदिवासी ने कलेक्टर से दबंगो से पट्टे की जमीन पर से कब्जा हटाने की गुहार लगाई पीड़ित ने बताया कि मेरी पट्टे की भूमि ग्राम घुटारी में स्थित है। आरोप है कि मेजर सिंह सरदार द्वारा पिछले वर्ष से मेरी भूमि पर जबरन कब्जा कर मुझे खेती करने से रोका जा रहा है। विरोध करने पर सीमांकन कराने की बात कहकर धमकाया जाता है।2
- अंबानी के घर पर पहुंचे बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री जी गणेश अवसर पर चौंक गई सब की आंखें क्योंकि बागेश्वर धाम के चेहरे से ज्यादा पैरों पर निगाह गई पैरों में पहने थे सोने की चरण पादुकाएं1
- धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही *धार्मिक स्थल से घंटा चोरी के मामले में मृगवास थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही* *जनसहयोग से आरोपी तत्काल गिरफ्तार, प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी किया बरामद* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तथा आमजन की आस्था से जुड़े मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लीलवेह खुर्द के श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी घंटा सहित एक अन्य मंदिर से चोरी घंटा भी बरामद किया गया है । गौरतलब है कि आज दिनांक 16 सितंबर 2026 को फरियादी राम सिंह गुर्जर निवासी ग्राम लीलवेह खुर्द द्वारा अन्य ग्रामीण के साथ मृगवास थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15 सितंबर 2026 की सुबह ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से घंटा चोरी हो गया था । घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर घंटा की तलाश की गई, जिसमें चोरी हुआ घंटा ग्राम ऊंची बड़ली निवासी मुकेश बंजारा के पास मिला । ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना एवं उपलब्ध तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश बंजारा के विरूद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 111/26, धारा 305(डी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जन सहयोग से मंदिर से घंटा चोरी के आरोपी मुकेश पुत्र भगवान सिंह बंजारा निवासी ग्राम ऊंची बड़ली, थाना मृगवास, जिला गुना को तत्काल गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ग्राम लीलवेह खुर्द स्थित श्री हनुमान मंदिर से चोरी हुआ घंटा तथा एक अन्य मंदिर से चोरी किया गया घंटा सहित कुल 02 घंटे बरामद किए गए हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी गहन पूछताछ की जा रही है । मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सउनि धारा सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुरेश मीना, आरक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक वकील सिंह, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, आरक्षक नरेन्द्र गुरूंग, आरक्षक राजीव रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रंजना जर्मन का सराहनीय योगदान रहा है ।1
- समग्र शिक्षा के अधिकारियों ने कछियाथाना स्कूल का किया संबलन पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में समग्र शिक्षा बारां के कार्यक्रम अधिकारियों सुरेश गोस्वामी व बालमुकुंद नागर ने संबलन किया। उन्होंने बाल वाटिका, आईसीटी लैब, प्रखर 3.0, सीबीए, संविधान कक्ष व पीएमश्री गतिविधियों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। विद्यालय भवन के निरीक्षण में पांच कक्षा-कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिले, जिन्हें जमींदोज करना आवश्यक बताया गया। सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस के जिला प्रभारी पवन सुथार ने डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कक्ष का अवलोकन कर विद्यार्थियों से पुस्तकालय संबंधी जानकारी ली। जानकारी संस्था प्रधान विपिन कुमार जैन ने दी।1
- सिंध नदी में डूबे 14 वर्षीय सौरभ का मिला शव, बुधवार सुबह ग्रामीणों को घटना स्थल से कुछ दूर मिला सिंध नदी में डूबे 14 वर्षीय सौरभ का मिला शव, बुधवार सुबह ग्रामीणों को घटना स्थल से कुछ दूर मिला शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी के पास सिंध नदी में मंगलवार दोपहर डूबे 14 वर्षीय सौरभ कुशवाह का शव बुधवार सुबह बरामद हो गया। हादसे के बाद से ही ग्रामीणों और पुलिस द्वारा नदी में बालक की तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार ग्राम बिजरौनी निवासी सौरभ कुशवाह मंगलवार दोपहर सिंध नदी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों एवं गोताखोरों की मदद से बालक की तलाश शुरू कराई गई। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम को भी सूचना दी गई थी। लगातार सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों को सौरभ का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी में मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना के बाद से ही परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।1
- गोवर्धन में लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल; एक गंभीर रूप घायल जिला अस्पताल रैफर शिवपुरी बैराड़: गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फूटे बालाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। दूल्हादेव मेला देखने जा रहे थे भाई-बहन प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक अपनी दो बहनों को साथ लेकर दूल्हादेव पर मेला करने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद ऑटो चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। सामान लेकर ग्वालियर से विजयपुर जा रहा था ऑटो हादसे की शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि लोडिंग ऑटो चालक ग्वालियर से विजयपुर सामान लेकर जा रहा था। रास्ते में गोवर्धन थाना क्षेत्र के फूटे बालाजी मंदिर के पास यह अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने फरार ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जाँच की जा रही है।2