Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shan Mohammad
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Shan Mohammad1
- #Etah #Piwari #NH530B #MathuraBareillyRoad #BreakingNews #EtahNews #UPNews #BharatManav24News 🚨 📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 📞 6395951048 📰 भारत मानव 24 न्यूज़ “सच के साथ, जनता की आवाज़”1
- सहकारी समिति पर हंगामा, फेंके दस्तावेज, पुलिस की मांग एटा/जलेसर- जलेसर क्षेत्र की न्याय पंचायत जैनपुरा के तहत आने वाली सहकारी समिति देवकरनपुर पर किसान डीएपी खाद के लिए परेशान हैं। 21 सितंबर 2026 को यहां खाद वितरण के लिए लिस्ट लगाई गई, जिसके बाद किसानों की भीड़ जमा हो गई। समिति के कर्मचारी सुहेल अहमद ने बताया कि लिस्ट लगने के बाद किसानों ने उस पर सवाल उठाए। इसके बाद किसानों के बीच हंगामा हुआ और उन्होंने फार्मर आईडी दस्तावेज फेंक दिए। सुहेल अहमद ने बताया कि किसानों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों के विपरीत, समिति ने उप जिलाधिकारी जलेसर को एक प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें पुलिस प्रशासन की देखरेख में खाद वितरण का विशेष इंतजाम करने की मांग की गई है। समिति ने साफ किया है कि डीएपी खाद का वितरण तभी किया जाएगा, जब पुलिस प्रशासन वहां मौजूद होगा। खाद के लिए सैकड़ों किसान सुबह से ही समिति पर जमा होकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं। परेशान किसानों में हरजीत, जीतू, सुरेंद्र, गुड्डू पंडित, गीतम, मनोज कुमार, पदम सिंह, महेश कुमार, रवेन्द्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा जैनपुरा, चिरगवा, अन्निया, गढिया, मुहब्बतपुरा, फरीदपुर, अल्लेहपुर, देवकरनपुर, अगरपुर और खेरा गांवों के किसान भी खाद के लिए पहुंचे थे। रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा सम्पर्क करें। 94128566573
- जैथरा के ढ़कपुरा में युवक को गोली लगने की सूचना, पुलिस ने अस्पताल भेजा जैथरा के ढ़कपुरा में युवक को गोली लगने की सूचना, पुलिस ने अस्पताल भेजा एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम ढ़कपुरा में 19/20 सितंबर की रात्रि एक युवक को गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।1
- पंचतत्व आरोग्य सेवा आश्रम शमसावाद फर्रुखाबाद में केंसर का भी इलाज हो रहा है।1
- शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, अजीतगंज मार्ग पर मचा हड़कंप मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में अजीतगंज मार्ग पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक यशपाल सिंह को निशाना बनाकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिक्षक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हमलावरों ने उन्हें घेरकर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीमों द्वारा घटना के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।3
- लखनऊ - समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कल हुई मीटिंग का वीडियो वायरल होने के बाद सुनिए आज क्या कहा निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव ने,1
- एलाऊ क्षेत्र में शिक्षक की गोली मारकर की गई हत्या सोमवार को दोपहर पूर्व माध्यामिक विद्यालय उस्मानपुर से शिक्षक यशपाल बच्चों को पढ़ाकर कर घर वापस जा रहे थें। जैसे ही अजीतगंज मार्ग पर पहुंचे तभी अज्ञात हमलावर ने शिक्षक के गोली मारकर हत्या कर दी। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।1