जहानाबाद : तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, दो व्यक्ति घायल। जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में गुरुवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों के माहौल को अचानक दहशत में बदल दिया। समारोह के दौरान एक युवक द्वारा पिस्तौल से की गई फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और समारोह में मौजूद लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार हसनपुरा गांव निवासी बैकुंठ शर्मा के पुत्र का तिलक समारोह गुरुवार की रात आयोजित किया गया था। तिलक परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव से आया हुआ था और घर पर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में रस्में निभाई जा रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपनी पिस्तौल निकालकर हर्ष फायरिंग करने लगा। बताया जाता है कि युवक ने जैसे ही फायरिंग शुरू की, अचानक चली गोली समारोह में मौजूद दो व्यक्ति को जा लगी। गोली लगते ही दोनों वहीं गिर पड़े और चारों ओर अफरातफरी मच गई। कुछ देर पहले तक जहां शादी की खुशियों का माहौल था, वहीं अचानक लोगों में भय और दहशत फैल गई।उपस्थित लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। घायलों की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी बृजनंदन प्रसाद और सुभाष कुमार के रूप में की गई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि शादी-विवाह जैसे समारोहों में कुछ लोग दिखावे के लिए हर्ष फायरिंग कर देते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में गुरुवार की रात तिलक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने खुशियों के माहौल को अचानक दहशत में बदल दिया। समारोह के दौरान एक युवक द्वारा पिस्तौल से की गई फायरिंग में दो लोगों को गोली लग गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और समारोह में मौजूद लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार हसनपुरा गांव निवासी बैकुंठ शर्मा के पुत्र का तिलक समारोह गुरुवार की रात आयोजित किया गया था। तिलक परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव से आया हुआ था और घर पर पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम चल रहा था। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में रस्में निभाई जा रही थीं। इसी दौरान गांव का ही एक युवक अपनी पिस्तौल निकालकर हर्ष फायरिंग करने लगा। बताया जाता है कि युवक ने जैसे ही फायरिंग शुरू की, अचानक चली गोली समारोह में मौजूद दो व्यक्ति को जा लगी। गोली लगते ही दोनों वहीं गिर पड़े और चारों ओर अफरातफरी मच गई। कुछ देर पहले तक जहां शादी की खुशियों का माहौल था, वहीं अचानक लोगों में भय और दहशत फैल गई।उपस्थित लोगों ने तुरंत घायलों को उठाकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। घायलों की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी बृजनंदन प्रसाद और सुभाष कुमार के रूप में की गई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि शादी-विवाह जैसे समारोहों में कुछ लोग दिखावे के लिए हर्ष फायरिंग कर देते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Bharat News7881
- Post by Raushan yadav1
- patna1
- करपी में भव्य मटका फोङ कार्यक्रम का किया गया आयोजन यूट्यूबर गोलू सोनी के घर के पास #Holi #festival #viral #trending #video #news #biharnews #publicnews1
- Post by RANJIT KUMAR CHAUDHARY1
- क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....1
- जहानाबाद के राजा बाजार पुल के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा अचानक बाइक के असंतुलित हो जाने से हुआ, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।फिलहाल दोनों की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी रखी जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।1