मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे , 7 कारोबारियों पर ₹86 हजार जुर्माना छेना रसगुल्ला, पनीर, दूध, मिल्ककेक और पेड़ा के नमूने जांच में खरे नहीं उतरे; बिना पंजीकरण किराना कारोबार पर भी कार्रवाई #महोबा / खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न बाजारों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की गई है। जांच में कुछ नमूने मानकों में कमी/अधोमानक पाए जाने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध न्याय निर्णयन अधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किए गए। सुनवाई के बाद सात कारोबारियों पर कुल 86 हजार रुपये का जुर्माना/अर्थदंड लगाया गया है। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों से छेना रसगुल्ला, पनीर, दूध, मिल्ककेक और पेड़ा के नमूने संग्रहित किए गए थे। प्रयोगशाला जांच के बाद मामलों की प्रभावी पैरवी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र द्वारा की गई। #ikvnews #mahobainsight
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे , 7 कारोबारियों पर ₹86 हजार जुर्माना छेना रसगुल्ला, पनीर, दूध, मिल्ककेक और पेड़ा के नमूने जांच में खरे नहीं उतरे; बिना पंजीकरण किराना कारोबार पर भी कार्रवाई #महोबा / खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न बाजारों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद कार्रवाई की गई है। जांच में कुछ नमूने मानकों में कमी/अधोमानक पाए जाने के बाद संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध न्याय निर्णयन अधिकारी के न्यायालय में वाद दायर किए गए। सुनवाई के बाद सात कारोबारियों पर कुल 86 हजार रुपये का जुर्माना/अर्थदंड लगाया गया है। विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न स्थानों से छेना रसगुल्ला, पनीर, दूध, मिल्ककेक और पेड़ा के नमूने संग्रहित किए गए थे। प्रयोगशाला जांच के बाद मामलों की प्रभावी पैरवी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र द्वारा की गई। #ikvnews #mahobainsight
- देवगनपुरा समिति में खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा एक दर्जन से अधिक किसानों ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप किसानों का आरोप—कई दिनों से लगा रहे चक्कर, फिर भी नहीं मिल रही यूरिया दलालों के जरिए खाद ब्लैक करने का लगाया आरोप, सचिव का मोबाइल स्विच ऑफ पनवाड़ी/महोबा। पनवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत देवगनपुरा साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। एक दर्जन से अधिक किसानों ने समिति के सचिव पर खाद वितरण में अनियमितता और कथित तौर पर दलालों की मदद से खाद की कालाबाजारी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। आवश्यक कागजात जमा कराने के बावजूद उन्हें यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को कथित रूप से 20-20 बोरी खाद उपलब्ध कराकर ट्रैक्टरों में लदवाई जा रही है, जबकि जरूरतमंद किसान खाद के लिए परेशान हैं। खाद लेने पहुंचे किसान विदेश कुमार पुत्र दुलीचंद, राजा अग्निहोत्री, छत्रपाल पुत्र दुर्जन सिंह, प्रेमचंद पुत्र मुकुंद लाल, रामेश्वर पुत्र रामचरन, अहिल्या पत्नी रामेश्वर, सुमित्रा पत्नी रामचरन, अवध बिहारी, मानसिंह पुत्र सीताराम, मानसिंह पुत्र देवीदीन, महावीर प्रसाद पुत्र रामनाथ, वेद प्रकाश पुत्र जगदीश नारायण, गुलाब सिंह पुत्र पन्नालाल, हरि सिंह पुत्र पन्नालाल, बृजेंद्र पुत्र बालकिशन सहित अन्य किसानों ने खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि समिति के सचिव नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। मामले में सचिव अशोक पाल से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं समिति में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिन किसानों की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, उन्हें खाद वितरित की जा रही है। ऑपरेटर के अनुसार सचिव सोमवार और मंगलवार को समिति पर आते हैं और बुधवार को उनके आने की जानकारी नहीं थी। अब किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और खाद वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही मामले की तस्वीर सामने आएगी। देवगनपुरा समिति में खाद वितरण को लेकर किसानों का हंगामा एक दर्जन से अधिक किसानों ने सचिव पर लगाए गंभीर आरोप किसानों का आरोप—कई दिनों से लगा रहे चक्कर, फिर भी नहीं मिल रही यूरिया दलालों के जरिए खाद ब्लैक करने का लगाया आरोप, सचिव का मोबाइल स्विच ऑफ पनवाड़ी/महोबा। पनवाड़ी विकासखंड के अंतर्गत देवगनपुरा साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के वितरण को लेकर किसानों में नाराजगी देखने को मिली। एक दर्जन से अधिक किसानों ने समिति के सचिव पर खाद वितरण में अनियमितता और कथित तौर पर दलालों की मदद से खाद की कालाबाजारी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। किसानों का कहना है कि वे कई दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं। आवश्यक कागजात जमा कराने के बावजूद उन्हें यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को कथित रूप से 20-20 बोरी खाद उपलब्ध कराकर ट्रैक्टरों में लदवाई जा रही है, जबकि जरूरतमंद किसान खाद के लिए परेशान हैं। खाद लेने पहुंचे किसान विदेश कुमार पुत्र दुलीचंद, राजा अग्निहोत्री, छत्रपाल पुत्र दुर्जन सिंह, प्रेमचंद पुत्र मुकुंद लाल, रामेश्वर पुत्र रामचरन, अहिल्या पत्नी रामेश्वर, सुमित्रा पत्नी रामचरन, अवध बिहारी, मानसिंह पुत्र सीताराम, मानसिंह पुत्र देवीदीन, महावीर प्रसाद पुत्र रामनाथ, वेद प्रकाश पुत्र जगदीश नारायण, गुलाब सिंह पुत्र पन्नालाल, हरि सिंह पुत्र पन्नालाल, बृजेंद्र पुत्र बालकिशन सहित अन्य किसानों ने खाद उपलब्ध कराने की मांग की। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि समिति के सचिव नियमित रूप से उपलब्ध नहीं रहते। मामले में सचिव अशोक पाल से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। वहीं समिति में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिन किसानों की प्रक्रिया पूरी हो जाती है, उन्हें खाद वितरित की जा रही है। ऑपरेटर के अनुसार सचिव सोमवार और मंगलवार को समिति पर आते हैं और बुधवार को उनके आने की जानकारी नहीं थी। अब किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच और खाद वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही मामले की तस्वीर सामने आएगी।1
- अमेरिका में पड़े विदेशियों को वहां नौकरी मिलना मुश्किल 40 हजार की जगह 1 करोड़ वसूलने की तैयार अमेरिका में पड़े विदेशियों को वहां नौकरी मिलना मुश्किल 40 हजार की जगह 1 करोड़ वसूलने की तैयार अमेरिका में पड़े विदेशियों को वहां नौकरी मिलना मुश्किल 40 हजार की जगह 1 करोड़ वसूलने की तैयार1
- आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत चरखारी विकासखंड के गौर आकाशीय बिजली गिरने से किसान की चार बकरियों की मौत चरखारी विकासखंड के गौर1
- कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती सिर में है गहरा घाव कबरई पुलिस की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल: जानलेवा हमले के आरोपी का सिर्फ धारा 151 में चालान, गंभीर घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती महोबा (उत्तर प्रदेश): कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवाही में महिला पर कुल्हाड़ी से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपी देवर राजू द्वारा अपनी भाभी शीला पर जान से मारने की इरादे से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया लेकिन कबरई पुलिस ने मामले को बेहद हल्के में लेते हुए आरोपी का महज धारा 151 (शांति भंग की आशंका) के तहत चालान किया है।अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़ितातस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पीड़िता के सिर पर कुल्हाड़ी के वार से गंभीर और गहरा जख्म आया है। अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर हालत होने के कारण महिला वर्तमान में जिला अस्पताल महोबा में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।सवालों के घेरे में कबरई पुलिससिर पर धारदार हथियार से हमला सीधे तौर पर जानलेवा हमले (IPC/BNS की गंभीर धाराओं) की श्रेणी में आता है। ऐसे संगीन मामले में भी पुलिस द्वारा आरोपी को महज शांति भंग की मामूली धारा में पाबंद करना कई बड़े सवाल खड़े करता है: इतने गंभीर घाव और लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस ने कड़ी धाराओं में मामला दर्ज क्यों नहीं किया? क्या पुलिस अस्पताल में भर्ती पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है या जानबूझकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है?आरोपी को इतनी आसानी से राहत मिलने के बाद पीड़िता और उसके बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा, जिन्हें पहले ही जान से मारने की धमकी मिल चुकी है?गंभीर रूप से घायल महिला के परिजन अब पुलिस के इस रवैये से परेशान हैं और उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं1
- *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग* *हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।" टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मांग:* 1. मामले की निष्पक्ष जांच हो। 2. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। 3. आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। *रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर* --1
- नामांतरण के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार गनेश रैकवार पत्रकार बक्सवाहा, छतरपुर। जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने के मामले में सागर लोकायुक्त की टीम ने बक्सवाहा तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकांत बिलथरे से जमीन के नामांतरण के एवज में कथित तौर पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 10 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे, जबकि 15 हजार रुपए की शेष राशि बुधवार को देना तय हुई थी। फरियादी की शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही फरियादी ने तहसील कार्यालय में बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई और नामांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।* थाना कुलपहाड़ पुलिस टीम द्वारा पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारोपी पति को मय आलाकत्ल सहित किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।* * पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ श्री अनुरुद्ध कुमार के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। * थाना कुलपहाड़ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 214/2026 धारा 104 बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले उम्र करीब 50 वर्ष निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा को दिनांक 14.09.2026 को श्रीनगर-बेलाताल रोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। * गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल त्रिशूल, जिस पर रक्त लगा हुआ था, एक अदद क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी गयी रक्त के धब्बे लगी सैण्डो बनियान बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की जामा तलाशी से 11,610 रुपये बरामद हुए। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* * अभियुक्त कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश में पंजीकृत मु0अ0सं0 279/2014 धारा 302 भादवि0 में आजीवन दोषसिद्ध बंदी है, जो दिनांक 01.09.2026 को 14 दिवस के पैरोल पर अपने घर ग्राम रगौलिया बुजुर्ग आया था। * अभियुक्त कल्लन रैकवार अपनी पत्नी चम्पा, उम्र करीब 48 वर्ष, के साथ ग्राम रगौलिया बुजुर्ग में रह रहा था। दिनांक 14.09.2026 की रात्रि में अभियुक्त द्वारा घर में रखे त्रिशूल से अपनी पत्नी चम्पा की हत्या कर दी गयी। * प्रकरण के सम्बन्ध में मृतका के भतीजे राजेन्द्र कुमार पुत्र शंकरलाल, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा द्वारा दी गयी लिखित सूचना के आधार पर थाना कुलपहाड़ पर मु0अ0सं0 214/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 103(1) बीएनएस को धारा 104 बीएनएस में तरमीम किया गया। * गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या जिस त्रिशूल से की थी, उसे अपने घर के अहाते में बने शौचालय में छिपाकर रखा है तथा वह उसे बरामद करा सकता है। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर के अहाते में बने शौचालय से रक्त लगा आलाकत्ल त्रिशूल बरामद कराया गया। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की निशानदेही पर उसकी पत्नी चम्पा द्वारा प्रयोग किया जाने वाला क्षतिग्रस्त ओप्पो मोबाइल फोन उसके भाई के अहाते में स्थित झाड़ियों से बरामद कराया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* * कल्लन रैकवार उर्फ बृजगोपाल पुत्र भगवानदास उर्फ भगोले, उम्र करीब 50 वर्ष, निवासी ग्राम रगौलिया बुजुर्ग, थाना कुलपहाड़, जनपद महोबा। *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* * मु0अ0सं0 279/2014, धारा 302 भादवि0, थाना नौगांव, जनपद छतरपुर, मध्य प्रदेश। *गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्रभारी निरीक्षक थाना कुलपहाड़ श्री अवधेश कुमार मिश्र 2. कां0 हवन कुमार 3. कां0 अभिषेक कुमार1
- आकाशीय बिजली का कहर, चरवाहे की दर्दनाक मौत पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में हादसा, घटना से गांव में मचा हड़कंप महोबा। पनवाड़ी क्षेत्र के अंडवारा गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक चरवाहे की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चरवाहा मवेशियों को चराने के लिए खेतों की ओर गया था, तभी अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया।1