logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नामांतरण के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार गनेश रैकवार पत्रकार बक्सवाहा, छतरपुर। जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने के मामले में सागर लोकायुक्त की टीम ने बक्सवाहा तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकांत बिलथरे से जमीन के नामांतरण के एवज में कथित तौर पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 10 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे, जबकि 15 हजार रुपए की शेष राशि बुधवार को देना तय हुई थी। फरियादी की शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही फरियादी ने तहसील कार्यालय में बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई और नामांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_Journalist Ganesh Raikwar
Journalist Ganesh Raikwar
Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

नामांतरण के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार गनेश रैकवार पत्रकार बक्सवाहा, छतरपुर। जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने के मामले में सागर लोकायुक्त की टीम ने बक्सवाहा तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकांत बिलथरे से जमीन के नामांतरण के एवज में कथित तौर पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 10 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे, जबकि 15 हजार रुपए की शेष राशि बुधवार को देना तय हुई थी। फरियादी की शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही फरियादी ने तहसील कार्यालय में बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई और नामांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नामांतरण के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार गनेश रैकवार पत्रकार बक्सवाहा, छतरपुर। जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने के मामले में सागर लोकायुक्त की टीम ने बक्सवाहा तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकांत बिलथरे से जमीन के नामांतरण के एवज में कथित तौर पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 10 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे, जबकि 15 हजार रुपए की शेष राशि बुधवार को देना तय हुई थी। फरियादी की शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही फरियादी ने तहसील कार्यालय में बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई और नामांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नामांतरण के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार
गनेश रैकवार पत्रकार 
बक्सवाहा, छतरपुर। जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत लेने के मामले में सागर लोकायुक्त की टीम ने बक्सवाहा तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकांत बिलथरे से जमीन के नामांतरण के एवज में कथित तौर पर 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से 10 हजार रुपए पहले दिए जा चुके थे, जबकि 15 हजार रुपए की शेष राशि बुधवार को देना तय हुई थी।
फरियादी की शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त ने ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई। जैसे ही फरियादी ने तहसील कार्यालय में बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को 15 हजार रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम बरामद की गई और नामांतरण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Journalist Ganesh Raikwar
    Journalist Ganesh Raikwar
    Media house छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल मेले का हुआ आयोजन दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच नौगांव शहर के बिलहरी रोड पर गुलाबशाह बाबा दरगाह के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया । स्वर्गीय भुम्मन सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में बुंदेलखंड सहित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, हरियाणा, बनारस, दिल्ली और राजस्थान से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर आजमाइश की ।
    1
    58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल मेले का हुआ आयोजन दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
नौगांव शहर के बिलहरी रोड पर गुलाबशाह बाबा दरगाह के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को 58 वें बुंदेलखंड स्तरीय दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया ।
स्वर्गीय भुम्मन सिंह यादव की स्मृति में आयोजित दंगल में बुंदेलखंड सहित उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा पंजाब, हरियाणा, बनारस, दिल्ली और राजस्थान से आए महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर आजमाइश की ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
    1
    छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
छतरपुर: खसरा नंबर 612 को आबादी भूमि में शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई* दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई*
    1
    दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई* 

दामोदर यादव मंडल की प्रस्तावित 17 सितंबर को पलेरा नगर के गणेश पैलेस में युवा जनसभा आयोजित होने जा रही जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई*
    user_पत्रकार शब्बीर खान
    पत्रकार शब्बीर खान
    Media and information sciences faculty पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी 📢 पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। फेस-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के चलते अब कार्यक्रम गणेश पैलेस में आयोजित करना पड़ रहा है। इस पर केशव यादव ने नाराजगी व्यक्त की।
    1
    पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता
गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दी
📢 पलेरा में आजाद समाज पार्टी की प्रेस वार्ता
गणेश पैलेस में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष केशव यादव ने दामोदर यादव मंडल जी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। फेस-2 में प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के चलते अब कार्यक्रम गणेश पैलेस में आयोजित करना पड़ रहा है। इस पर केशव यादव ने नाराजगी व्यक्त की।
    user_MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    MUHAMMAD KHWAJA JOURNALIST
    Media company पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही। भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं। पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है। कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं। उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं। जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की। कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही।
    1
    भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं।

कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं।

पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है।

कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं।

उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं।

जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की।

कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही।
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटवारी ने कहा कि भारत का Demographic Dividend संकट में है और बड़ी संख्या में बच्चे व युवा शिक्षा से बाहर हो रहे हैं।
कांग्रेस के अनुसार, 10 करोड़ से ज्यादा युवा उच्च शिक्षा से बाहर, करीब 12 करोड़ बच्चे 12वीं तक नहीं पहुंच रहे, जबकि लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से बाहर हैं।
पटवारी ने UDISE+ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि कक्षा 1 के 100 बच्चों में सिर्फ 47.2 बच्चे 12वीं तक पहुंचते हैं। वहीं 2014-15 से 2025-26 के बीच देश में करीब 1.02 लाख सरकारी स्कूलों की शुद्ध कमी बताई गई है।
कांग्रेस ने शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी के मुताबिक देश में करीब 7.48 लाख शिक्षक पद खाली हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 69 हजार से ज्यादा पद रिक्त बताए गए हैं।
उच्च शिक्षा को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि GER करीब 30 प्रतिशत है और बड़ी संख्या में युवा उच्च शिक्षा के दायरे से बाहर हैं।
जीतू पटवारी ने सरकार से शिक्षा पर श्वेतपत्र जारी करने, रिक्त पद भरने, सरकारी स्कूलों और विश्वविद्यालयों का बुनियादी ढांचा मजबूत करने और शिक्षा से रोजगार तक समयबद्ध रोडमैप जारी करने की मांग की।
कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने भी छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों और शिक्षा की बढ़ती लागत का मुद्दा उठाया। पार्टी ने छात्रों की आवाज को लेकर ‘छात्रों की गूंज’ अभियान चलाने की बात कही।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जुआ खेलते वीडियो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित सरकारी कुर्सी या जुए की चौपाल? वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने दिखाया एक्शन राजनगर। सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वह शासन की गरिमा और अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करे, लेकिन ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सीधे निलंबन तक पहुंच गया। बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ग्राम आदिवासी पुरवा में जुआ खेलते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीरता से लिया। अब सवाल यह है कि जिस कर्मचारी के कंधों पर पंचायत के कामकाज और सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी हो, अगर वही सार्वजनिक रूप से जुए से जुड़े वीडियो में दिखाई दे तो शासन की छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश के मुताबिक, सचिव का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा और शासन की छवि को धूमिल करने वाला गंभीर कदाचार माना गया है। कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम, 1998 तथा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम, 1999 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। सरकारी कर्मचारी अगर ड्यूटी छोड़कर जुए की चौपाल में नजर आएं, तो जनता सवाल तो पूछेगी ही—आखिर सरकारी सेवा की जिम्मेदारी बड़ी है या जुए की बाजी? फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है कि सरकारी सेवा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित रहता है या आगे जांच में और भी तथ्य सामने आते हैं।
    1
    जुआ खेलते वीडियो वायरल, पंचायत सचिव निलंबित सरकारी कुर्सी या जुए की चौपाल? वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने दिखाया एक्शन

राजनगर। सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारी से उम्मीद की जाती है कि वह शासन की गरिमा और अपनी जिम्मेदारी का सम्मान करे, लेकिन ग्राम पंचायत झमटुली के सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सीधे निलंबन तक पहुंच गया।
बताया गया कि 15 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ग्राम आदिवासी पुरवा में जुआ खेलते हुए नजर आए। वीडियो सामने आते ही मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा और जिला पंचायत सीईओ ने इसे गंभीरता से लिया।
अब सवाल यह है कि जिस कर्मचारी के कंधों पर पंचायत के कामकाज और सरकारी योजनाओं की जिम्मेदारी हो, अगर वही सार्वजनिक रूप से जुए से जुड़े वीडियो में दिखाई दे तो शासन की छवि पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
मामले में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आदेश के मुताबिक, सचिव का यह कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा और शासन की छवि को धूमिल करने वाला गंभीर कदाचार माना गया है। कार्रवाई मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम, 1998 तथा मध्यप्रदेश पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम, 1999 के तहत की गई है।
निलंबन अवधि में राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनगर कार्यालय निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
सरकारी कर्मचारी अगर ड्यूटी छोड़कर जुए की चौपाल में नजर आएं, तो जनता सवाल तो पूछेगी ही—आखिर सरकारी सेवा की जिम्मेदारी बड़ी है या जुए की बाजी?
फिलहाल वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने अपना रुख साफ कर दिया है कि सरकारी सेवा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है।
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो से शुरू हुआ यह मामला सिर्फ निलंबन तक सीमित रहता है या आगे जांच में और भी तथ्य सामने आते हैं।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Bhopal•
    12 hrs ago
  • गलत फहमी का शिकार ग्राहक और फिर शराब दुकान दार ने न कुछ सुना और न समझा सीधे पीटने लगा.. छतरपुर। मप्र।आकाशवाणी तिराहे पर एक ग्राहक शराब लेने गया उसने शराब खरीदी और 220 रु दे कर जाने लगा जल्दबाजी में दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया और उसे लगा कि 120 रुपए देकर भागने लगा है फिर क्या बिना सोचे समझे दुकान ने ग्राहक पीटना शुरू कर दिया अब आगे आप खुद देख लो...
    1
    गलत फहमी का शिकार ग्राहक और फिर शराब दुकान दार ने न कुछ सुना और न समझा सीधे पीटने लगा..
छतरपुर। मप्र।आकाशवाणी तिराहे पर एक ग्राहक शराब लेने गया उसने शराब खरीदी और 220 रु दे कर जाने लगा जल्दबाजी में दुकानदार ने ध्यान नहीं दिया और उसे लगा कि 120 रुपए देकर भागने लगा है फिर क्या बिना सोचे समझे दुकान ने ग्राहक पीटना शुरू कर दिया अब आगे आप खुद देख लो...
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Bhopal•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.