logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_SONI DEVI
SONI DEVI
Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मऊ। आगामी शिवरात्रि के मद्देनजर घोसी नगर में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा निकाला गया फ़्लैग मार्च। यह फ़्लैग मार्च शान्ति व्वयस्था के मद्देनजर निकाला गया। यह फ़्लैग मार्च घोसी कोतवाली से निकलकर बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर, मधुबन मोड़, मझवारा मोड़ होते हुए कोतवाली पर आकर समाप्त हुई।
    3
    मऊ। आगामी शिवरात्रि के मद्देनजर घोसी नगर में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा निकाला गया फ़्लैग मार्च। यह फ़्लैग मार्च शान्ति व्वयस्था के मद्देनजर निकाला गया।  यह फ़्लैग मार्च घोसी कोतवाली से निकलकर बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर, मधुबन मोड़, मझवारा मोड़ होते हुए कोतवाली पर आकर समाप्त हुई।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    पत्रकार घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मऊ शहर में पुलिस का रूट मार्च...! शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा रूट मार्च किया गया। #jeettaklivenews #दलजीतसिंह #reelschallenge #facebookreels #viralreelschallenge #fbreels #fbyシvideo #reelsviralシ #reelsvideoシ #fbreelsfypシ゚viralfbreelsfypシ゚viral
    1
    मऊ शहर में पुलिस का रूट मार्च...!
शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल द्वारा रूट मार्च किया गया।
#jeettaklivenews #दलजीतसिंह #reelschallenge #facebookreels #viralreelschallenge #fbreels #fbyシvideo #reelsviralシ #reelsvideoシ #fbreelsfypシ゚viralfbreelsfypシ゚viral
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • बिल्थरा रोड स्टेशन पर मानवता की मिसाल: नशे की हालत में ट्रेन से गिरे युवक की व्यापारियों की तत्परता से बची जान ! बिल्थरा रोड। आजमगढ़ जनपद के निवासी सूर्यनाथ पुत्र  (45)लाल बहादुर, जो किसी कार्यवश आजमगढ़ से निकलकर मऊ में कार्यरत थे, सोमवार की शाम करीब 8 बजे बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थे और किसी परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक पर जा पड़े, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उसी दौरान किसी कार्य से रेलवे स्टेशन पहुंचे स्वर्ण व्यवसायी शुभम वर्मा की नजर ट्रैक पर गिरे घायल युवक पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने मित्रों प्रीतम वर्मा और आकाश सोनी के साथ मिलकर मानवता और साहस का परिचय देते हुए घायल को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला। इसके बाद उनके मित्रों की मदद से घायल को प्लेटफार्म पर लाया गया और तत्काल जीआरपी बिल्थरा रोड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी बिल्थरा रोड अबूसाद अहमद ने बताया कि “सूचना मिलने के बाद घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया जा रहा है।” प्राथमिक जानकारी के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हादसा नशे की स्थिति में संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने शुभम वर्मा, प्रीतम वर्मा और आकाश सोनी की सजगता, संवेदनशीलता और मानवता की जमकर सराहना की।
    2
    बिल्थरा रोड स्टेशन पर मानवता की मिसाल: नशे की हालत में ट्रेन से गिरे युवक की व्यापारियों की तत्परता से बची जान !
बिल्थरा रोड। आजमगढ़ जनपद के निवासी सूर्यनाथ पुत्र  (45)लाल बहादुर, जो किसी कार्यवश आजमगढ़ से निकलकर मऊ में कार्यरत थे, सोमवार की शाम करीब 8 बजे बिल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में थे और किसी परिस्थिति में ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक पर जा पड़े, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उसी दौरान किसी कार्य से रेलवे स्टेशन पहुंचे स्वर्ण व्यवसायी शुभम वर्मा की नजर ट्रैक पर गिरे घायल युवक पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपने मित्रों प्रीतम वर्मा और आकाश सोनी के साथ मिलकर मानवता और साहस का परिचय देते हुए घायल को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला। इसके बाद उनके मित्रों की मदद से घायल को प्लेटफार्म पर लाया गया और तत्काल जीआरपी बिल्थरा रोड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। इस संबंध में जीआरपी चौकी प्रभारी बिल्थरा रोड अबूसाद अहमद ने बताया कि “सूचना मिलने के बाद घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया जा रहा है।” प्राथमिक जानकारी के अनुसार अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हादसा नशे की स्थिति में संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। घटना के बाद स्टेशन परिसर में मौजूद लोगों ने शुभम वर्मा, प्रीतम वर्मा और आकाश सोनी की सजगता, संवेदनशीलता और मानवता की जमकर सराहना की।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • rashtraveer Maharaja suheldev Rajbhar ji ki jayanti per logon Ko media ki taraf se dhanyvad deta hun Jay suheldev main Vinod Rajbhar gangoli Gazipur Uttar Pradesh
    1
    rashtraveer Maharaja suheldev Rajbhar ji ki jayanti per logon Ko media ki taraf se dhanyvad deta hun Jay suheldev main Vinod Rajbhar gangoli Gazipur Uttar Pradesh
    user_Vinod rajbhar
    Vinod rajbhar
    Voice of people कासिमाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बलिया व्यूरो रिपोर्ट रेलवे फाटक जाम आमजन के लिए बना बड़ी समस्या ।
    1
    बलिया व्यूरो रिपोर्ट रेलवे फाटक जाम आमजन के लिए बना बड़ी समस्या ।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Belthara Road, Ballia•
    9 hrs ago
  • देवरिया, 10 फरवरी, 2026। जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) मनाया गया। इसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के लाभार्थियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी व सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने शहर के पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं के साथ दवा का सेवन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं जिले के पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) गठित ब्लाकों में पीएसपी सदस्यों ग्राम प्रधान, सीएचओ, एएनएम, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी, फाइलेरिया मरीजों ने अभियान में सभागिता निभाते हुए विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा के फायदे बताकर कृमि नाशक दवा का सेवन कराया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कृमि मुक्ति की दवा के गुणों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि पेट में कृमि संक्रमण को रोकने के लिए पेट से कीड़े निकालने की दवा खाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले के करीब 17 लाख से अधिक लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। जो लाभार्थी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दवा का सेवन नहीं कर सके हैं, उन्हें 13 को माप अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी। जिले के सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को पेट से कृमि निकालने की दवा खिलाई जानी है। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ आदतों का विकास करके भी कृमि संक्रमण से बचा जा सकता है। शरीर में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, थकावट व बीमारी एवं कमजोरी की दिक्कत हो जाती है। इससे बचाव के लिए प्रत्येक छह माह में खिलाई जाने वाली दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी क्रम में 10 फरवरी को दवा खिलाई गई है। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी कारण दवा न खाने वाले लाभार्थियों के अभिभावक, उनसे जुड़े शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्हें 13 फरवरी को मॉप अप राउंड के दौरान इस दवा का सेवन अवश्य करवा दें। इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अजीत, डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी यादव, डॉ अश्विनी पाण्डेय, डॉ हरेंद्र कुमार, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम, विश्वनाथ मल्ल सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं आदि मौजूद रहे।
    1
    देवरिया, 10 फरवरी, 2026।
जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) मनाया गया। इसके तहत 1 से 19 वर्ष तक के लाभार्थियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा खिलाई गई। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी व सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने शहर के पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्राओं के साथ दवा का सेवन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं जिले के पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म (पीएसपी) गठित ब्लाकों में पीएसपी सदस्यों ग्राम प्रधान, सीएचओ, एएनएम, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी, फाइलेरिया मरीजों ने अभियान में सभागिता निभाते हुए विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा के फायदे बताकर कृमि नाशक दवा का सेवन कराया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। 
कृमि मुक्ति की दवा के गुणों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। 
कार्यक्रम के जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि पेट में कृमि संक्रमण को रोकने के लिए पेट से कीड़े निकालने की दवा खाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले के करीब 17 लाख से अधिक लाभार्थियों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। जो लाभार्थी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर दवा का सेवन नहीं कर सके हैं, उन्हें 13 को माप अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी। जिले के सरकारी स्कूलों, निजी स्कूलों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों को पेट से कृमि निकालने की दवा खिलाई जानी है। सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ आदतों का विकास करके भी कृमि संक्रमण से बचा जा सकता है। शरीर में कृमि संक्रमण के कारण खून की कमी, कुपोषण, थकावट व बीमारी एवं कमजोरी की दिक्कत हो जाती है। इससे बचाव के लिए प्रत्येक छह माह में खिलाई जाने वाली दवा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसी क्रम में 10 फरवरी को दवा खिलाई गई है। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी कारण दवा न खाने वाले लाभार्थियों के अभिभावक, उनसे जुड़े शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उन्हें 13 फरवरी को मॉप अप राउंड के दौरान इस दवा का सेवन अवश्य करवा दें।
इस मौके पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अजीत, डिप्टी सीएमओ डॉ आरपी यादव, डॉ अश्विनी पाण्डेय, डॉ हरेंद्र कुमार, डीएमओ सीपी मिश्रा,  डीपीएम पूनम, विश्वनाथ मल्ल सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं आदि मौजूद रहे।
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    पत्रकारिता देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मऊ। जनसुनवाई (आई0जी0आर0एस0) सन्दर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापुर्ण निस्तारण कराये जाने के क्रम में मंगलवार को पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी द्वारा जनपद के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/ आई0जी0आर0एस0 कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी। इस दौरान आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के विभिन्न संदर्भों के प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय पर करायें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार व जनपद के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/ आई0जी0आर0एस0 कर्मी उपस्थित रहे।
    3
    मऊ। जनसुनवाई (आई0जी0आर0एस0) सन्दर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापुर्ण निस्तारण कराये जाने के क्रम में मंगलवार को पुलिस लाईन मऊ के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन जी द्वारा जनपद के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/ आई0जी0आर0एस0 कर्मियों के साथ गोष्ठी की गयी। इस दौरान आई0जी0आर0एस0 पोर्टल के विभिन्न संदर्भों के प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही साथ निर्देशित किया गया कि सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बहुत ही गंभीरता के साथ लेकर जनता की समस्याओं का निस्तारण समय पर करायें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार व जनपद के समस्त थानों के सीसीटीएनएस/ आई0जी0आर0एस0 कर्मी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    पत्रकार घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.