Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग: सब्जी के झोले में मिला 50 लाख मूल्य की हेरोइन। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही। 2 तस्कर गिरफ्तार। बाराबंकी जिले से चंदौली किसको सप्लाई करने आया था हेरोइन ? #हेरोइन #स्मगलिंग #CrimeNews
UPDATE CHANDAULI NEWS
ब्रेकिंग: सब्जी के झोले में मिला 50 लाख मूल्य की हेरोइन। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही। 2 तस्कर गिरफ्तार। बाराबंकी जिले से चंदौली किसको सप्लाई करने आया था हेरोइन ? #हेरोइन #स्मगलिंग #CrimeNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चंदौली से बड़ी खबर है, जहां मुगलसराय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बाराबंकी के रहने वाले हैं और सब्जी के झोले में हेरोइन छिपाकर वाराणसी के रास्ते सप्लाई करने जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पड़ाव चौराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुट गई है। चंदौली से यह बड़ी सफलता पुलिस के लिए अहम मानी जा रही है।1
- ब्रेकिंग: सब्जी के झोले में मिला 50 लाख मूल्य की हेरोइन। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही। 2 तस्कर गिरफ्तार। बाराबंकी जिले से चंदौली किसको सप्लाई करने आया था हेरोइन ? #हेरोइन #स्मगलिंग #CrimeNews1
- कैंट थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को एक स्कूटी मिली, जिसके पीछे लगे नंबर प्लेट से नंबर गायब था। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ने सख्त लहजे में कहा— “आगे-पीछे से क्या मतलब है, नियम तो नियम है, इनका चालान करिए।” पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन का चालान किया और वाहन स्वामी को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।1
- *प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 12.04.2026* *थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली* *🔷चन्दौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही जारी।* *🔷थाना मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 400 ग्राम अवैध हिरोइन के साथ बाराबंकी निवासी 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार।* *🔷सब्जी के झोले में छिपाकर बाराबंकी से तस्करी कर वाराणसी के रास्ते ले जाई जा रही थी मादक पदार्थ की खेप।* *🔷बरामद अवैध हिरोइन की कीमत लगभग 50 लाख रूपयें ।* *चन्दौली- अपर पुलिस महामहानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी श्री पीयूष मोर्डिया व पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर, अरूण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में* थानाध्यक्ष मुगलसराय विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर पड़ाव चौराहे के पास से 400 ग्राम अवैध हेरोइन की बरामदगी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 165/2026 धारा 8/21 NDPS Act के तहत पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। *पुलिस कार्यवाही-* दिनांक 12.04.2026 को थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पड़ाव चौराहे के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तारा किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से सब्जी वाले छोले में से सब्जी के नीचे से 400 ग्राम अवैध हिरोइन बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गंगाराम वर्मा पुत्र स्व0 सूरज लाल, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी व नीरज वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी के रूप में हुई। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे बाराबंकी से एक अनजान व्यक्ति के कहने पर इसे लेकर आए थे और यहाँ पड़ाव चौराहे पर किसी अन्य व्यक्ति को देना था। *गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-* गंगाराम वर्मा पुत्र स्व0 सूरज लाल, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी। नीरज वर्मा पुत्र राम प्रसाद वर्मा, निवासी ग्राम नेउला, थाना मसौली, जिला बाराबंकी। *पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 165/2026 धारा 8/21 NDPS Act, थाना मुगलसराय, जनपद चन्दौली। *गंगाराम वर्मा का अपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 – 09/23 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर। 2.मु0अ0सं0 – 126/24 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर। *बरामदगी विवरण-* अवैध हेरोइन: 400 ग्राम मोबाइल फोन: 02 रियल मी कंपनी नगदी: कुल 240 रुपये अन्य: सब्जी का झोला व सब्जियाँ *गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली । उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी जलीलपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली । उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली2
- यूपी: 13 साल के अमित को साँप ने काट लिया। परिजन डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय अमित को गंगा की लहरों में लकड़ी से बांध दिया। परिजन 12 घण्टे तक जहर उतरने का इंतज़ार करते रहे। इलाज नहीं मिलने से अमित ने दम तोड़ दिया। अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव पीतमपुर की घटना। सही वक्त पर अगर अमित को सही इलाज मिल जाता तो अमित की जान बचाई जा सकती थी।1
- अक्षिता प्रजापति लेफ्टिनेंट व रोहित प्रजापति जिला रजिस्ट्रार अल्मोड़ा ने समाज का नाम किया रोशन राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह प्रजापति के नेतृत्व में अपने पदाधिकारी के साथ रोहित प्रजापति के गांव पहुंचकर पटका व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया देखिए पूरी खबर जिला संवाददाता दिनेश प्रजापति के साथ टीवी 100 न्यूज़ चैनलपर1
- पती और ससुर फरार है4
- जनता Live 24 | वाराणसी वाराणसी में परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर “रन फॉर अम्बेडकर” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन (ABAJKA) वाराणसी इकाई, बहुजन बोली समाज संघर्ष समिति (BBS-3), ऑल इंडिया डॉ. अम्बेडकर रट्डेट्स एसोसिएशन (AIDASA), रमाबाई अम्बेडकर महिला एसोसिएशन (RAMA) सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कचहरी स्थित डॉ. अम्बेडकर स्मारक पर बुद्ध वंदना, त्रिशरण पंचशील और बुद्ध पूजा के साथ हुआ, जिसे पूज्य भिक्खू संघ द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। इसके बाद अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहेब और अन्य बहुजन महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लेकर समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1