9 दिन से लापता है 16 वर्षीय पंकज ! मां की गुहार - मेरे बेटे को ढूंढने में मदद करे रांची के Dhurwa इलाके से 16 वर्षीय पंकज रविदास पिछले 9 दिनों से लापता हैं। परिवार के अनुसार पंकज 6 मार्च 2026 को खेलने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। पंकज की मां का कहना है कि परिवार ने आसपास के इलाकों में, बच्चे के दोस्तों से और स्कूल प्रबंधन से भी लगातार पूछताछ की है और हर संभव जगह तलाश की है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार द्वारा स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है। परिवार की प्रशासन और आम लोगों से अपील है कि अगर किसी को भी पंकज रविदास के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि एक मां को उसके बिछड़े हुए बेटे से मिलाया जा सके। 🙏
9 दिन से लापता है 16 वर्षीय पंकज ! मां की गुहार - मेरे बेटे को ढूंढने में मदद करे रांची के Dhurwa इलाके से 16 वर्षीय पंकज रविदास पिछले 9 दिनों से लापता हैं। परिवार के अनुसार पंकज 6 मार्च 2026 को खेलने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। पंकज की मां का कहना है कि परिवार ने आसपास के इलाकों में, बच्चे के दोस्तों से और स्कूल प्रबंधन से भी लगातार पूछताछ की है और हर संभव जगह तलाश की है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार द्वारा स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है। परिवार की प्रशासन और आम लोगों से अपील है कि अगर किसी को भी पंकज रविदास के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि एक मां को उसके बिछड़े हुए बेटे से मिलाया जा सके। 🙏
- जीवन का समय हर बार एक जैसा नहीं रहता, समय बदलता रहता है, जब तक समय है के लेने की जरूरत है1
- हरीश राणा की कहानी बेहद दर्दनाक है। 2013 में रक्षाबंधन के दिन चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चौथी मंजिल से गिरने के बाद से वह 13 साल से कोमा में हैं। उनके माता-पिता ने सुप्रीम कोर्ट में इच्छामृत्यु की याचिका दायर की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। हरीश को पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी गई है, जिसका मतलब है कि उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जा सकता है । हरीश के माता-पिता ने बताया कि उनके बेटे के ठीक होने की कोई उम्मीद नहीं है और वह 100% दिव्यांग हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि हरीश को इस हालत में रखना उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा क्या आपको हरीश राणा के मामले में और जानकारी चाहिए या इच्छामृत्यु के बारे में जानना चाहते हैं?1
- रांची के Dhurwa इलाके से 16 वर्षीय पंकज रविदास पिछले 9 दिनों से लापता हैं। परिवार के अनुसार पंकज 6 मार्च 2026 को खेलने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। पंकज की मां का कहना है कि परिवार ने आसपास के इलाकों में, बच्चे के दोस्तों से और स्कूल प्रबंधन से भी लगातार पूछताछ की है और हर संभव जगह तलाश की है, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार द्वारा स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का पता नहीं चल पाया है। परिवार की प्रशासन और आम लोगों से अपील है कि अगर किसी को भी पंकज रविदास के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि एक मां को उसके बिछड़े हुए बेटे से मिलाया जा सके। 🙏1
- Post by Nation24 news1
- रांची में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर किसी ने वीडियो बनाकर भेजा है।1
- Ranchi -दिनांक-14.03.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ए०टी०एम० कार्ड बदलकर पैसे की अवैध निकासी करने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधकर्मी पल्सर मोटरसाईकिल में फर्जीनंबर प्लेट लगा कर रॉची के विभिन्न थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में सभी थानों में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर चेकिंग प्रारम्भ किया गया। चेकिंग के दौरान बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी० क्षेत्र अन्तर्गत बी०आई०टी० रेलवे ओवर ब्रीज के पास एक ब्लू रंग का पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 पर सवार हेलमेट पहने दो व्यक्ति दिखाई दिये, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे लोग भागने लगे। भागने के क्रम में पुलिस बल द्वारा उक्त मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्तियों को जुमार पुल के पास रोका गया। दोनों पकड़ाये व्यक्तियों से पल्सर मोटरसाईकिल से संबंधित कागजात की मांग किया गया लेकिन उनदोनों के द्वारा कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम पता 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह बताया। तत्पश्चात् बारी-बारी से दोनों पकड़ाये व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में 1. विक्रम कुमार शर्मा के पास केनरा बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड, एस०बी०आई० बैंक का एक ए०टी०एम० कार्ड एवं एक स्मार्टफोन तथा 2. धनन्जय कुमार सिंह के पास एक जाना स्मॉल फाईनेन्स बैंक का ए०टी०एम० कार्ड एवं एक मोबाईल बरामद किया गया। आगे पूछने पर बताया कि दोनों व्यक्ति ए०टी०एम० कार्ड बदलकर अवैध रूप से पैसे की ठगी करते हैं। आगे भी दोनों ए०टी०एम० बदलकर पैसे की ठगी करने के लिये रॉची आये थे। पूर्व में भी इनके द्वारा रॉची के नामकुम, बी.आई.टी. मेसरा ओ०पी० थाना, धनबाद जिला अन्तर्गत सरायढेला थानान्तर्गत, जमशेदपुर के एम.जी.एम. थानान्तर्गत, गिरिडीह के सरिया थाना एवं अन्य जगहो पर ए.टी.एम. बदलकर ठगी किया गया है। इस संबंध में विभिन्न जिलान्तर्गत कई थानों में प्राथमिकी दर्ज किया गया है, जिसमें उक्त अभियुक्त के द्वारा ठगी करने का सी.सी.टी.वी. फुटेज अनुसंधानकर्ता द्वारा प्राप्त किया गया है। तत्पश्चात् दोनों व्यक्ति 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता देवनन्दन प्रसाद उर्फ विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) एवं 2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) को विधिवत् गिरफ्तार किया। इस संबंध में मेसरा ओ०पी० (सदर थाना) कांड सं0-120/26, दिनांक 14.03.26, धारा 318(4)/ 340(2)/338/303(2)/3(5) B.N.S अंकित कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। बरामद सामान का विवरणः- 1. तीन ए०टी०एम० कार्ड 2. ब्लू रंग का एक पल्सर मोटरसाईकिल रजि०सं०-JH01CF-4430 फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ, जिसका वास्तविक रजि०सं०-JH01CE-4430 3. मोबाईल फोन 02 गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः- 1. विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू (26वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० हादसा हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) 2. धनन्जय कुमार सिंह (36 वर्ष), पिता विजय सिंह, सा० धमौल, थाना हिसुआ, जिला नवादा बिहार) अभियुक्त विक्रम कुमार शर्मा उर्फ बिट्टू का आपराधिक इतिहासः- 1. पकड़ी बरवा (जिला नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-149/2020, दिनांक 20.05.2020 धारा-419/420/471/472/414/34 भा०द०वि० एवं 66डी आई०टी० एक्ट 2. आर०आई०टी०, आदित्यपुर (सरायकेला) थाना काण्ड सं0-46/2022, दिनांक 18.07. 2022 धारा-379/420 भा०द०वि० अभियुक्त धनन्जय कुमार सिंह का आपराधिक इतिहासः- 1. जगरनाथपुर (रॉची) थाना काण्ड सं0-84/2023, दिनांक 19.02.2023 धारा-379/420 भा०द०वि० 2. नगर (नवादा, बिहार) (Spl H) थाना काण्ड सं0-291/2018, दिनांक 19.07.2018 धारा-323/341/376/511/379/406/384/354बी भा०द०वि० एवं 3 (1) (X) SC-ST Act. 3. कोडरमा थाना काण्ड सं0-28/2023, दिनांक 20.02.2023 धारा-406/420 भा०द०वि० 4. बरियातु थाना काण्ड सं0-31/2023, दिनांक 25.04.2023 धारा-406/420 भा०द०वि० 5. रातु थाना काण्ड सं0-81/2023, दिनांक 29.03.2023 धारा-420 भा०द०वि० 6. चुटिया थाना काण्ड सं0-44/2023, दिनांक 11.05.2023 धारा-411/379 भा०द०वि० 7. हिलसा (नवादा, बिहार) थाना काण्ड सं0-109/2023, दिनांक 22.05.2023 धारा-420/379 भा०द०वि० छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः- 1. पुलिस उपाधीक्षक सदर, श्री संजीव कुमार बेसरा। 2. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर श्री कुलदीप कुमार। 3. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास। 4. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०। 5. पु०अ०नि० रामेश्वर वर्मा, मेसरा ओ०पी०। 6. स०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, मेसरा ओ०पी० । 7. आरक्षी 49 जैकब मुर्मू, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड। 8. गृ०र०आ०/3423 आशीष कुमार, मेसरा थाना रिजर्व गार्ड।1
- चान्हो। पवित्र रमज़ान के मुबारक महीने के अवसर पर *चान्हो प्रखंड के सोंस स्थित जामा मस्जिद में नौजवान कमिटी की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया*। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। मस्जिद परिसर में इफ्तार के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां रोज़ेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत सहित कई प्रकार की इफ्तार की चीज़ें उपलब्ध कराई गईं। इफ्तार के समय सभी रोज़ेदारों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और अल्लाह तआला से अमन-चैन, भाईचारे और इलाके की तरक्की के लिए दुआ मांगी। इफ्तार के बाद मग़रिब की नमाज़ अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मौजूद लोगों ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना सब्र, इबादत, इंसानियत और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। इस तरह के आयोजन से समाज में एकता और सौहार्द की भावना मजबूत होती है। नौजवान कमिटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष रमज़ान के महीने में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करें और समाज में भाईचारे को बढ़ावा मिले। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में कमिटी की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।1
- जब भी मन भारी लगे तब, यह लाइन जरूर सुनें, मन हल्का जरूर हो जाएगा, #motivation #selfrespect #viral #post1